आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा ने हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में मौजूद अपने कार्यालय में आयोजित एक समारोह में अपना ग्रैमी पुरस्कार ग्रहण किया। यह पुरस्कार उन्हें एल्बम ‘मेडिटेशन्स: द रिफ्लेक्शंस ऑफ हिज होलीनेस द दलाई लामा’ के लिए दिया गया। सरोद उस्ताद अमजद अली खान ने अपने बेटों, अमान अली और अयान अली के साथ यह पुरस्कार उन्हें दिया।


