लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

BCCI ने इस दिग्गज को बनाया टीम इंडिया का नया स्पिन कोच, अफगानिस्तान टेस्ट से पहले किया एलान

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने साईराज बहुतुले को भारतीय क्रिकेट टीम का नया स्पिन कोच नियुक्त किया है. साईराज बहुतुले को यह जिम्मेदारी अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट से पहले मिली है. पूर्व भारतीय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और घरेलू क्रिकेट के दिग्गज साईराज बहुतुले एक अनुभवी कोच हैं. सालों से उन्होंने घरेलू और फ्रेंचाइजी क्रिकेट में स्पिन गेंदबाजी प्रतिभाओं को निखारने का काम किया है. 

साईराज बहुतुले भारत के लिए दो टेस्ट और आठ वनडे मैच खेले हैं. वह लगभग दो दशकों तक भारत के लिए घरेलू क्रिकेट खेले, और शानदार प्रदर्शन किया. वह एक दिग्गज स्पिनर के साथ साथ घरेलू क्रिकेट में शानदार बल्लेबाज भी रहे हैं. उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 6176 रन बनाए और 630 विकेट लिए. उन्होंने डोमेस्टिक क्रिकेट का दिग्गज माना जाता था.

एक दमदार खिलाड़ी होने के बाद साईराज बहुतुले ने भारतीय क्रिकेट में सबसे सम्मानित कोचों में से एक के रूप में अपनी पहचान बनाई है. कोचिंग के क्षेत्र में उनका अनुभव घरेलू, पूर्व स्तरीय और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट तक फैला हुआ है, जिसमें विदर्भ, केरल, गुजरात और बंगाल के मुख्य कोच के रूप में कार्यकाल शामिल हैं. उन्होंने आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के साथ स्पिन गेंदबाजी कोच के रूप में भी काम किया है.

भारतीय क्रिकेट टीम का स्पिन कोच बनने के बाद साईराज बहुतुले ने कहा, “भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के स्पिन गेंदबाजी कोच के रूप में नियुक्त होना मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है. एक खिलाड़ी के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए बेहद गर्व की बात थी, और एक बार फिर कोचिंग के माध्यम से भारतीय क्रिकेट में योगदान देने का अवसर मिलना मेरे लिए अत्यंत विशेष है. मैं खिलाड़ियों के साथ काम करने और टीम को सभी प्रारूपों में उत्कृष्टता प्राप्त करने में सहयोग देने के लिए उत्सुक हूं.”

यह भी पढ़ें – 

अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में भारत की प्लेइंग इलेवन, इन 11 खिलाड़ियों को मिलेगा मौका!

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment