लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

बचपन में माधुरी दीक्षित ने ‘गुरु जी’ के सामने कर दिया था ये कांड, मां भी हो गई थीं शर्मिंदा

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


Madhuri Dixit On Her Childhood Memory: 80 के दशक से लेकर अब तक माधुरी दीक्षित लगातार बॉलीवुड में काम कर रही हैं. हिंदी सिनेमा में 4 दशक पूरे कर चुकीं ‘धक-धक गर्ल’ आज भी एक्टिंग के प्रति गजब का समपर्ण रखती हैं. पर्दे पर अब मां के किरदार भी निभा रहीं माधुरी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मां बहन’ के प्रमोशन में बिजी चल रही हैं. माधुरी दीक्षित ने हाल ही में फिल्म की टीम के साथ एबीपी न्यूज से बात की और एक्ट्रेस ने इस दौरान अपने बचपन से जुड़े एक ऐसे किस्से का जिक्र किया जब उनकी एक हरकत पर उनकी मां उनके गुरु जी के सामने शर्मिंदा हो गई थीं.

माधुरी दीक्षित ने बचपन में किया था ये ‘कांड’

माधुरी दीक्षित ने हाल ही में एबीपी न्यूज को इंटरव्यू दिया. इस दौरान एक्ट्रेस ने कई मुद्दों पर चर्चा की. वहीं जब फिल्म के नाम को देखते हुए उनसे उनके बचपन की किसी मजेदार घटना को लेकर सवाल किया गया तो एक घटना को याद करते हुए उन्होंने बताया कि उनकी मां शास्त्रीय गायिका थीं और जब भी वो प्रैक्टिस करती थीं तो मैं उनके साथ बैठकर गा लेती थीं. 

ये भी पढ़ें: ‘आप कंट्रोल नहीं कर सकते…’, वरूण धवन के बाद अब ‘कलंक’ के फ्लॉप होने पर माधुरी दीक्षित ने तोड़ी चुप्पी

माधुरी दीक्षित ने आगे बताया कि उनकी मां गुरु जी के यहां बताती थीं कि मेरी बेटी गाती है तो गुरु जी ने कहा था कि कभी लेकर आना उनको मैं भी सुनूंगा कि कैसा गाती है. माधुरी कहती हैं, ‘तो मुझे मां एक दिन लेकर गई और गुरु जी के सामने बैठा दिया. तो मुझसे कहा कि गाओ कुछ जो तुम्हारी इच्छा हो.’ इसके बाद माधुरी ने ‘पिया तू अब तो आजा’ गाना गाया था. माधुरी ने हंसते हुए आगे कहा, ‘उस दिन गुरु जी के सामने मम्मी की मैंने नाक कटवा दी. गुरु जी बस देखते ही रह गए. मम्मी ने कहा था अब तू घर आ.’

कहां और कब रिलीज होगी ‘मां-बहन’?

मां-बहन एक क्राइम कॉमेडी ड्रामा फिल्म है. इसमें माधुरी मां के किरदार में दिखाई देंगी. उनकी बेटियों के किरदार में ‘एनिमल’ एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर धारणा दुर्गा नजर आएंगी. जबकि फिल्म का हिस्सा रवि किशन भी हैं. सुरेश त्रिवेणी के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर 4 जून को दस्तक दे रही है.

ये भी पढ़ें: माधुरी दीक्षित Vs ऐश्वर्या राय: कौन है ज्यादा अमीर? धक-धक गर्ल और विश्व सुंदरी की नेटवर्थ जानें



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘भूल भुलैया 4’ की तैयारी शुरू! फिर साथ आएंगे कार्तिक आर्यन-अनीस बज्मी? जानें कब शुरू होगी शूटिंग

‘चॉल में रहते हैं…’, खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा

‘धमाल 4’ का नॉर्थ अमेरिका का धमाका, फिल्म ने पार किया 1 मिलियन डॉलर का आंकड़ा, अजय देवगन के नाम हुआ ये रिकॉर्ड

अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ

Himesh Reshammiya Career: हिमेश रेशमिया: 500 तैयार गानों के साथ रखा बॉलीवुड में कदम, फिर बन गए म्यूजिक के सुपरस्टार

स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल हुए आमिर खान के भांजे इमरान खान, छात्रों संग मार्च करते वीडियो आई सामने

Leave a Comment