लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Cbse में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:लोखंडे प्रशांत सीताराम नए चेयरमैन, वरुण भारद्वाज को सचिव नियुक्त किया गया – Cbse Chairman Secretary Transferred Probe Ordered Into Osm Services Procurement Process

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

CBSE Chairman Secretary Transferred: केंद्र सरकार ने सीबीएसई से जुड़े मामलों में बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए बोर्ड के चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता का तबादला कर दिया है। इन अधिकारियों के स्थान पर नए अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी लोखंडे प्रशांत सीताराम सीबीएसई के नए प्रमुख नियुक्त किया गया है। वहीं, सीनियर ब्यूरोक्रैट वरुण भारद्वाज सीबीएसई के नए सचिव होंगे। इसके साथ ही सीबीएसई द्वारा ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सेवाओं की खरीद प्रक्रिया की जांच के लिए एक विशेष जांच समिति का गठन किया गया है।

एस. राधा चौहान होंगी कमेटी की अध्यक्ष

सूत्रों के अनुसार यह जांच समिति ओएसएम सेवाओं की खरीद, टेंडर प्रक्रिया और उससे जुड़े विभिन्न पहलुओं की पड़ताल करेगी। जारी आदेश के अनुसार इस जांच समिति की अध्यक्षता कैपेसिटी बिल्डिंग कमीशन (Capacity Building Commission) की चेयरपर्सन एस. राधा चौहान करेंगी। समिति को सीबीएसई द्वारा ओएसएम सिस्टम के लिए सेवाओं की खरीद से जुड़े सभी मामलों की जांच करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जरूरत पड़ने पर अन्य अधिकारियों की भी ले सकेंगी मदद

सरकारी आदेश में कहा गया है कि समिति की अध्यक्ष एस. राधा चौहान आवश्यकता पड़ने पर अन्य विभागों और कार्यालयों के अधिकारियों की सहायता भी ले सकेंगी। वहीं समिति को सचिवीय सहायता कैपेसिटी बिल्डिंग कमेटी द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी।

एक महीने में सौंपनी होगी रिपोर्ट

सरकार ने जांच समिति को अपनी रिपोर्ट एक महीने के भीतर कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) को सौंपने के निर्देश दिए हैं।



गौरतलब है कि पिछले दिनों से सीबीएसई की ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली, मूल्यांकन प्रक्रिया और ओएसएम टेंडर प्रक्रिया को लेकर कई सवाल उठे थे। इसी बीच छात्रों और विभिन्न संगठनों ने भी पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग की थी। अब सरकार के इस फैसले को सीबीएसई मामलों में जवाबदेही तय करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बैरिकेडिंग अब लगी जब चली गई जिंदगी:आंखों के सामने दोस्त डूब गया, अव्यान के लिए मदद लेकर आया था लवकुश – Six-year-old Avyaan Died Due To Systemic Negligence

Ayodhya:राम मंदिर में ऑनलाइन दान करते ही अब भक्तों को तुरंत रसीद, चढ़ावा चोरी प्रकरण के बीच पारदर्शिता पर जोर – Ayodhya: Devotees Will Now Get Instant Receipts After Donating Online At The Ram Temple.

Us कोर्ट ने ट्रंप को दिया झटका:मिड-टर्म चुनावों में मेल बैलेट नियम नहीं होंगे लागू, क्या था आदेश? – Us Court Deals Blow To Trump Mail In Ballot Rules Will Not Apply In Mid-term Elections Here What Order Said

Russia-ukraine War:रोमानिया ने तीन दिन में तीसरी बार मार गिराया संदिग्ध रूसी ड्रोन, F-16 ने हवा में किया तबाह – Romania Shoots Down Suspected Russian Drone For Third Time In Three Days F 16 Destroys It In Mid-air

Cwg 2026 Day 4:भारत को चौथे दिन एक स्वर्ण और दो रजत, भारतीय भारोत्तोलकों का कमाल; तैराकी रिले टीम से भी आस – Commonwealth Games 2026 Day 4 Highlights: Basketball Boxing Bowls And Para Bowls Swimming Results Updates

बच्चों को टंकी में फेंका, फिर खुद कूदे:राजस्थान में एक झटके में खत्म हो गया पूरा परिवार; जांच में जुटी पुलिस – Threw Children Into Tank Then Jumped Themselves Entire Family Wiped Out Instant In Jaisalmer Rajasthan

Leave a Comment