लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Vaibhav Sooryavanshi: IPL में रनों की बारिश और बाजार में नोटों की बौछार, वैभव सूर्यवंशी ने दोगुनी की अपनी एंडोर्समेंट फीस!

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 हाल ही में 31 मई को खत्म हुआ है, जिसमें विराट कोहली की टीम RCB (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) ने जीत हासिल की है. लेकिन फिर भी इस बार सबसे ज्यादा चर्चा में रहे राजस्थान रॉयल्स के प्लेयर, वैभव सूर्यवंशी. इस बार के आईपीएल में वैभव सूर्यवंशी ने सबसे ज्यादा रन लेकर लाइम लाइट के साथ ही बहुत सारे ब्रांड एंडोर्समेंट और तोहफे पा लिए हैं. इस मैसिव सक्सेस के बाद वैभव ने अपनी ब्रांड एंडोर्समेंट की फीस भी बढ़ा दी है.

वैभव ने बढ़ाई ब्रांड एंडोर्समेंट की फीस
दरअसल NDTV Profit की रिपोर्ट के मुताबिक IPL 2026 में मैसिव सक्सेस के बाद वैभव सूर्यवंशी ने अपने ब्रांड एंडोर्समेंट की फीस को सीधे दोगुना कर दिया है. राजस्थान रॉयल्स के ओपनर बैट्समैन अब एक ब्रांड के एंडोर्समेंट के लिए करीब 1.5 करोड़ से 2 करोड़ रुपये चार्ज कर रहे हैं. इसी रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि IPL के इस सीजन से पहले वैभव एक ब्रांड के एंडोर्समेंट के लिए 1 करोड़ रुपये चार्ज किया करते थे.

ये भी पढ़ें: Gold News: अब घरों में रखें 32000 टन सोने पर सरकार की नजर, PM मोदी की अपील से कैसे बचेगा विदेशी मुद्रा भंडार?

किन ब्रांड्स को कर रहे एंडॉर्स
बिहार के हार्ड हिटिंग बैट्समैन वैभव सूर्यवंशी फिलहाल दो बड़े ब्रांड्स रेड बुल और कॉम्प्लेन का एंडोर्समेंट कर रहे हैं. आने वाले समय में वो जिस भी ब्रांड के साथ कम करेंगे उसके लिए इतनी ही फीस चार्ज करेंगे. वैभव की एंडोर्समेंट फीस में बढ़ोतरी भी आईपीएल 2026 के बाद ही हुई है. महज 15 साल की उम्र में वैभव ने आईपीएल में तो रिकॉर्डतोड़ पारी खेली है, वो वाकई में काबिल-ए-तारीफ है. वैभव ने इस सीजन में कुल 776 रन बनाकर 19 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

और भी बनाए वैभव ने रिकॉर्ड
महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी IPL की पारी से सभी को हैरान कर दिया है. उन्होंने सिर्फ 16 पारियों में 72 छक्के लगाकर रिकॉर्ड तोड़ दिया. जो किसी भी बल्लेबाज के लिए एक आईपीएल सीजन में लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के हैं. बल्ले से उनके शानदार प्रदर्शन ने उन्हें मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर का पुरस्कार दिलाया. इस सीजन में वैभव ने जो उपलब्धि हासिल की है वो किसी के लिए भी सपने की तरह है.

ये भी पढ़ें: Petrol-Diesel: पाकिस्तान में पूरे 22 रुपये सस्ता हो गया पेट्रोल और डीजल, सरकार ने घटाए दाम तो लोगों ने ली राहत की सांस

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment