लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

लेबनान में इजरायली हमले को लेकर कांग्रेस का PM मोदी पर तंज- चुप्पी क्यों, क्या मदरलैंड से महत्वपूर्ण फादरलैंड है?

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को फटकार लगाए जाने संबंधी खबर का हवाला देते हुए कंग्रेस ने मंगलवार (2 जून, 2026) को कहा कि लेबनान में इजरायली हमले की चौतरफा निंदा हो रही है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस पर चुप्पी साधे हुए हैं.

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री मोदी के कुछ महीने पहले दिए एक बयान का परोक्ष रूप से हवाला देते हुए सवाल किया कि क्या उनके लिए ‘फादरलैंड’ (पितृभूमि), ‘मदरलैंड’ (मातृभूमि) से ज्यादा मायने रखती है? जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, ‘पश्चिम एशिया में युद्ध रोकने के लिए अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत जारी है. इस तरह के समझौते के तत्काल प्रभाव का मतलब होगा होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलना और तेल की कीमतों में गिरावट का दबाव, इन दोनों में भारत का बड़ा हित शामिल है.’

उन्होंने कहा, ‘लेकिन बातचीत अंजाम तक नहीं पहुंच पाई है, इसका मुख्य कारण लेबनान में इजरायल की लगातार सैन्य कार्रवाई है, जिसमें बड़े पैमाने पर घुसपैठ देखी गई है. खुद राष्ट्रपति ट्रंप ने अपशब्दों से भरी भाषा में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के प्रति अत्यधिक निराशा और क्रोध व्यक्त किया है. कई अन्य देश लेबनान में इजरायल के हमले की निंदा कर रहे हैं.’

यह भी पढ़ें:- भारत के साथ FTA और पाकिस्तान का गुणगान… EU की VP ने शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर संग की मीटिंग, तारीफ में पढ़े कसीदे

जयराम रमेश ने कहा, ‘इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि जब इजरायल लेबनान को तबाह करने और अमेरिका-ईरान समझौते को नुकसान पहुंचाने के लिए आगे बढ़ रहा है, तब एक सरकार के प्रमुख जिसने पूरी तरह से चुप्पी साध रखी है, वह हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.’

उन्होंने सवाल किया कि क्या तथाकथित पितृभूमि उनके लिए उसकी वास्तविक मातृभूमि से कहीं अधिक मायने रखती है? अमेरिकी मीडिया की एक खबर में कहा गया है कि बीते सोमवार को ट्रंप ने नेतन्याहू से फोन पर बातचीत के दौरान लेबनान में इजरायली सैन्य कार्रवाई को लेकर उन्हें फटकार लगाई. खबर में कहा गया है कि ट्रंप ने नेतन्याहू से कहा, ‘आप बिल्कुल पागल हो गए हैं. अगर मैं न होता तो आप जेल में होते. मैं आपकी जान बचा रहा हूं. आपकी वजह से हर कोई इजरायल से नफरत करता है.’

यह भी पढ़ें:- अमेरिका में घरेलू विवाद में हुई फायरिंग, संदिग्ध समेत 7 लोगों की मौत, पुलिस ने क्या बताया

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अमेरिका में क्यों 30 भारतीयों को किया गया गिरफ्तार, ट्रंप करवाएंगे डिपोर्ट, जानें

US Ro Khanna: अमेरिका में हिंदुओं पर हमले, नफरत बर्दाश्त नहीं! US संसद में लाया गया प्रस्ताव, इकट्ठे हो गए 32 MP

Malaysia Social Media: 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए फेसबुक, इंस्टा और टिकटॉक पर रोक! मलेशिया में लागू कड़े नियम

इमारतें धराशायी, जिंदगी का नामोनिशां नहीं…इजरायल के हवाई हमलों में दक्षिणी लेबनान में तबाही, सहमे लोग बोले- हमारा कोई ठिकाना नहीं

Explained: बुढ़ापे पर कंट्रोल और सुअर के अंदर इंसानी अंगों की खेती! जवानी और ताकत के लिए पुतिन का नया प्रोजेक्ट क्या है?

9-0 से चीनी J-10C फाइटर जेट से यूरोफाइटर को शिकस्त मिलने का दावा, ड्रैगन फिर फैला रहा झूठ, पढ़ें पूरी स्टोरी

Leave a Comment