लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Dk शिवकुमार को याद आए राजीव गांधी:सोनिया, राहुल-प्रियंका का भी जिक्र; Cm बनने से पहले लिखा भावुक संदेश – Dk Shivakumar Remember Rajiv Gandhi Sonia Rahul And Priyanka Wrote Emotional Message Before Karnataka Cm Oath

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

कर्नाटक में डीके शिवकुमार के नेतृत्व में नई कैबिनेट के गठन से पहले राज्य के भावी मुख्यमंत्री ने मंगलवार को एक्स पर एक भावुक संदेश साझा किया। डीके शिवकुमार ने इस पोस्ट में अपनी राजनीतिक यात्रा का जिक्र किया। उन्होंने अपनी सियासी यात्रा में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से लेकर गांधी परिवार के अन्य सदस्यों के सहयोग और भरोसा का उल्लेख किया।

डीके शिवकुमार ने पोस्ट में लिखा, ”गांधी परिवार ने मेरी राजनीतिक यात्रा में एक निर्णायक भूमिका निभाई है। यह भूमिका केवल नेतृत्व तक सीमित नहीं रही, बल्कि जीवन के विभिन्न चरणों में उन्होंने मुझ पर जो विश्वास जताया, वह मेरे लिए प्रेरणा का सबसे बड़ा स्रोत रहा है।”

ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट में पांच नए जज: सीजेआई सूर्यकांत ने दिलाई शपथ, पहली बार न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 37 हुई

‘राजीव गांधी ने एक युवा कार्यकर्ता की क्षमत को पहचाना’


कांग्रेस नेता ने राजीव गांधी के नाम का जिक्र करते हुए लिखा, ”मैं अक्सर दिवंगत राजीव गांधी को याद करता हूं, जिन्होंने एक युवा कार्यकर्ता में वह क्षमता देखी थी जिसे शायद मैं स्वयं भी नहीं पहचान पाया था। उनके प्रोत्साहन ने मुझे बड़े सपने देखने और सार्वजनिक सेवा के प्रति खुद को समर्पित करने का आत्मविश्वास दिया। महान नेता वही होते हैं जो दूसरों की संभावनाओं को पहचानते हैं और उन्हें अपनी अपेक्षाओं से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। राजीव गांधी ने मेरे साथ ठीक यही किया।”

‘मुझ पर सोनिया गांधी ने बनाए रखा विश्वास’


उन्होंने आगे लिखा, ”सोनिया गांधी ने मुझे नेतृत्व का एक और महत्वपूर्ण पाठ सिखाया। सच्चे नेता केवल सफलता के क्षणों में आपके साथ नहीं खड़े होते, बल्कि कठिन से कठिन समय में भी आपका साथ देते हैं। आपको शक्ति, प्रोत्साहन और अटूट समर्थन प्रदान करते हैं। मेरी राजनीतिक यात्रा के चुनौतीपूर्ण दौर में उन्होंने मुझ पर जो विश्वास बनाए रखा, वह मेरे लिए हमेशा अमूल्य रहेगा।”

‘राहुल गांधी का समर्थन रहा एक मजबूत आधार स्तंभ’


डीके शिवकुमार ने कहा, ”राहुल गांधी निरंतर मार्गदर्शन और प्रेरणा के स्रोत रहे हैं। लोगों की बात सुनने की उनकी तत्परता, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और एक अधिक समावेशी तथा करुणामय भारत के उनके दृष्टिकोण ने मुझे जैसे अनेक नेताओं को प्रेरित किया है। मेरे सार्वजनिक जीवन में उनका समर्थन हमेशा एक मजबूत आधार स्तंभ रहा है।”

प्रियंका गांधी की तारीफ में क्या बोले शिवकुमार?


उन्होंने कहा, ”प्रियंका गांधी जी हमेशा सहज, स्नेहपूर्ण और प्रोत्साहित करने वाली रही हैं। उन्होंने प्रत्येक कार्यकर्ता के साथ सम्मान और गरिमा का व्यवहार किया है, जिससे हमें यह सीख मिलती है कि राजनीति का मूल उद्देश्य लोगों से जुड़ना और उनकी आकांक्षाओं को समझना है। उनका मार्गदर्शन और प्रोत्साहन मेरे लिए सदैव अत्यंत मूल्यवान रहा है।”

शिवकुमार ने गांधी परिवार की जमकर तारीफ की। उन्होंने लिखा, ”मेरे लिए गांधी परिवार नेतृत्व के विभिन्न आयामों का प्रतीक है- दूसरों की क्षमता को पहचानना, कठिन समय में उनके साथ खड़े रहना, सहानुभूति के साथ उनकी बात सुनना और अपने विश्वास तथा सेवा-भाव से उन्हें प्रेरित करना।”



ये भी पढ़ें: मणिपुर: कोबरा कमांडो दुनिया की टॉप कमांडो फोर्सेज को देते हैं टक्कर, ‘जंगल युद्ध’ में हैं पारंगत; खासियत जानें

गांधी परिवार की तारीफ में और क्या लिखा?


उन्होंने कहा, ”एक ऐसे व्यक्ति के रूप में, जिसने जमीनी स्तर के कार्यकर्ता के रूप में अपनी यात्रा शुरू की और जिसे आज कर्नाटक का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है, मैं उनके विश्वास और प्रोत्साहन के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त करता हूं। उनके नेतृत्व और कर्नाटक की जनता के आशीर्वाद के साथ, मैं पूरी ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ एक प्रगतिशील, समावेशी और समृद्ध कर्नाटक के निर्माण के लिए कार्य करता रहूंगा, जो उन मूल्यों को प्रतिबिंबित करता है जिनके लिए हम सभी सामूहिक रूप से खड़े हैं।”

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लॉस एंजिलिस में हादसों का कहर:जहां हुआ बस एक्सीडेंट, वहीं क्रैश हुआ हेलिकॉप्टर; दोनों हादसों में तीन की मौत – Helicopter Crashes At Same Location Where Bus Accident Occurred In Los Angeles Three Killed In Two Incidents

अमेरिका-यूरोप में रूसी विरोधियों को मारने की साजिश:एफबीआई ने खुफिया नेटवर्क का कैसे किया भंडाफोड़? – Plot To Kill Russian Dissidents In The Us And Europe: How Did The Fbi Bust The Intelligence Network?

द बोनस मार्केट अपडेट:शेयर बाजार में बढ़त; शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 215 अंक चढ़ा, निफ्टी 23200 के नीचे – Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News And Updates

पंजाब चुनाव 2027:वोटर दोहराएगा 2022 का बदलाव या लौटेगी विरासत, होगी व्यक्तिगत जनाधार की परीक्षा – Punjab Assembly Election 2027 Old Political Legacy New Faces

साउथ Vs बॉलीवुड:कैसे हिंदी सिनेमा ने 1000 करोड़ क्लब में किया टॉप? समझें ‘बाहुबली 2’ से ‘धुरंधर 2’ तक का सफर – 1000 Crore Club Bollywood And South Have 5 Films Each Yet Bollywood Leads Know How Dhurandhar 2 Dangal Bahubal

एक्सप्लेनर:क्या फ्री यूपीआई का दौर अब खत्म हुआ? 0.4% एमडीआर का आपकी जेब पर कितना होगा असर – Explainer What Is Mdr And How It Impacted Common People Pocket Free Upi Time Gone

Leave a Comment