लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

10 साल का हुआ रितेश देशमुख का बेटा, एक्टर ने बर्थडे पर लुटाया प्यार, लिखा दिल छू लेने वाला नोट

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


एक्टर रितेश देशमुख और जेनेलिया के बेटे राहिल 10 साल के हो गए हैं. आज 1जून को वो अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. इस खास मौके पर एक्टर ने सोशल मीडिया पर बेटे राहिल के लिए एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. वहीं जेनेलिया ने भी प्यार भरा पोस्ट शेयर किया है.

रितेश देशमुख ने बेटे राहिल के यूं किया बर्थडे विश
रितेश देशमुख ने फिल्म ‘राजा शिवाजी’ से एक BTS फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसमें दोनों बाप-बेटे एक दूसरे संग नजर आ रहे हैं. इसके साथ ही रितेश ने बेटे के लिए एक दिल छू लेने वाला नोट लिखा है. उन्होंने कैप्शन नें लिखा, ‘रायो, मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं. तुम सच में एक शानदार लड़के हो, जो एनर्जी, आकर्षण और समझदारी से भरा हुआ है. मैं उम्मीद करता हूं कि हर साल बड़े होने के बावजूद तुम अपने अंदर के बच्चे को हमेशा जिंदा रखोगे. मेरे बेटे, तुम्हें 10वें जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं.’

ये भी पढ़ेंः क्या पारुल गुलाटी ने कर ली सगाई? रिंग फ्लॉन्ट कर शेयर की फोटो, वायरल हुई तस्वीर

रितेश का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. फैंस से साथ -साथ सेलेब्स भी राहिल को बर्थडे विश कर रहे हैं. भाग्यश्री ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे डियर मोगली’, ट्विंकल खन्ना ने भी दिल वाले इमोजी भेजे. 

जेनेलिया ने बेटे के लिए लिखी दिल की बात
रितेश की पत्नी और एक्ट्रेस जेनेलिया ने भी अपने बेटे को खास अंदाज नें बर्थडे विश किया है. जेनेलिया ने इंस्टाग्राम पर राहिल के साथ एक वीडियो शेयर किया है. उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘एक मां की नजर से तुम्हें देखकर लगता है कि काश मैं भी तुम्हारी जैसी बन पाती. जिंदगी से भरे हुए, तुम बहुत स्ट्रॉन्ग हो, लीडर हो, जो निडरता को एक नया मतलब देता है और हर किसी के चेहरे पर मुस्कान ला देता है जिससे भी तुम मिलते हो. राहिल, खुद को कभी मत बदलना. मैं हमेशा तुम्हारी फैन रहूंगी.’

एक्टिंग की दुनिया में राहिल ने रखा कदम
बता दें, राहिल ने फिल्म ‘राजा शिवाजी’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की है, जो एक हिस्टोरिकल ड्रामा है. इस फिल्म में राहिल ने छत्रपति शिवाजी महाराज के बचपन का किरदार निभाया है, जबकि रितेश देशमुख फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आए हैं. इस प्रोजेक्ट को रितेश ने खुद लिखा और डायरेक्ट किया है, और ये मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर बेस्ड है.

ये भी पढ़ेंः अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली को किस करते हुए शेयर की फोटो, आईपीएल ट्रॉफी संग मनाई जीत की खुशी





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Tushar Hiranandani Wins Film Reward: ‘श्रीकांत’ के डायरेक्टर तुषार हीरानंदानी बोले- नेशनल अवॉर्ड मिलना किसी बड़ी जीत से कम नहीं

The Odyssey BO Collection Day 1:’द ओडिसी’ की भारत में दमदार शुरुआत, आते ही लूटा बॉक्स ऑफिस, बनी साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड ओपनिंग फिल्म

Friday Box Office Collection: फ्राइडे को ‘द ओडिसी’ ने ‘धमाल 4’ की कर दी छुट्टी! चौपट हुई ‘अल्फा’ से ‘वेलकम टू द जंगल’, जानें- कलेक्शन

‘बंटवारा 1947’ से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!

Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी ‘देऊल बंद 2’ हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन

Rajesh Khanna Death Anniversary: 55 साल बाद भी नहीं टूटा राजेश खन्ना का ये रिकॉर्ड, लगातार 3 साल तक किया था बॉक्स ऑफिस पर राज

Leave a Comment