अमेरिकी सेना ने जानकारी दी है कि 31 मई 2026 को रात 11 बजे (ET) कुवैत में तैनात अमेरिकी सैन्य बलों को निशाना बनाकर दागी गई दो ईरानी बैलिस्टिक मिसाइलों को सफलतापूर्वक रोक दिया गया. अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, दोनों मिसाइलों का समय रहते पता लगा लिया गया और उन्हें लक्ष्य तक पहुंचने से पहले ही इंटरसेप्ट कर नष्ट कर दिया गया. इस घटना में किसी भी अमेरिकी सैनिक या कर्मचारी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है.
अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने कहा कि वह क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और किसी भी संभावित खतरे का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है. कमांड ने यह भी स्पष्ट किया कि अमेरिकी सेना अपनी तैनात सेनाओं और कर्मियों की सुरक्षा के लिए आवश्यक सभी कदम उठाती रहेगी. CENTCOM ने अपने बयान में कहा कि वह मौजूदा युद्धविराम (सीज़फायर) का समर्थन करता है, लेकिन साथ ही ईरान की ओर से होने वाले किसी भी हमले या खतरे के खिलाफ अपनी सेनाओं की रक्षा करने के लिए सतर्क और तैयार रहेगा.
Last night at 11 p.m. ET, U.S. forces successfully intercepted two Iranian ballistic missiles targeting American forces based in Kuwait. These missiles were immediately defeated and no American personnel were harmed.
यह भी पढ़ें2 खिलाड़ियों पर 50 करोड़ बर्बाद, पूर्व क्रिकेटर ने लखनऊ सुपर जायंट्स की खोल दी पोल, जानें पूरा मामलाU.S. Central Command remains vigilant and will continue to…
— U.S. Central Command (@CENTCOM) June 1, 2026
ये भी पढे़ें: Iran-US War: ‘भुगतना होगा परिणाम…’, लेबनान में सैन्य कार्रवाई को लेकर भड़का ईरान, अमेरिका को दी चेतावनी
मिडिल ईस्ट में युद्ध विराम बनाए रखने की कोशिशें
यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब मध्य पूर्व में जंग को कम करने और युद्ध विराम बनाए रखने की कोशिशें जारी हैं. मिसाइल हमले और उसके बाद की सैन्य प्रतिक्रिया ने क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर नई चिंताएं पैदा कर दी हैं.
ये भी पढे़ें: ईरान ने लॉन्च किया टोल-कलेक्टर शिप, US की नाराजगी के बाद भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों से करेगा वसूली

