Pakistan Distance Itself Abraham Accords: एक तरफ जहां अमेरिकी राष्ट्रपति ने अब्राहम अकॉर्ड में शामिल होने के लिए खाड़ी देशों पर दबाव बढ़ा दिया है, तो वहीं पाकिस्तान ने अब्राहम समझौते से किनारा करते हुए, उसे खारिज कर दिया है. यह घटनाक्रम ऐसे वक्त सामने आया है, जब ईरान के साथ तनाव खत्म करने के लिए बातचीत का दौर जारी है.
इजरायल ने पाकिस्तान को लेकर क्या कहा है?
अब इस पर इजरायल के भारत में राजदूत रुवेन अजार ने कहा है कि अब्राहम समझौते का मुद्दा राष्ट्रपति ट्रंप के उस विचार से उपजा है, कि इजरायल स्थिरता की एक शक्ति है. इजरायल इस इलाके में शांति और समृद्धि चाहता है. इसलिए अब्राहम समझौते का हिस्सा बन सकता है.
उन्होंने कहा कि हम किसी भी चीज में जल्दबाजी नहीं कर रहे हैं. हम पाकिस्तान पर भरोसा नहीं करते. इजरायल राष्ट्र के खिलाफ ये भयानक यहूदी विरोधी बयान दे रहा है. मुझे लगता है कि उन्हें इजरायल की धरती पर हमारे मूल निवासियों के अधिकारों को मान्यता देने में काफी समय लगेगा. इजरायल इस क्षेत्र का हिस्सा है. न केवल हमारे ग्रंथों के अनुसार, बल्कि इस्लामी ग्रंथों के अनुसार भी. जो भी इस बात को मानने को तैयार नहीं है, उसके लिए अब्राहम समझौते में शामिल होने की बहुत कम उम्मीद है.
ये भी पढ़ें: भारत आएंगे कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर 6 जून को प्रदर्शन
इधर, ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान के साथ कोई भी समझौता इस बात पर निर्भर करेगा कि क्या पाकिस्तान समेत मिस्र, तुर्की, कतर और सऊदी अरब अब्राहम समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए तैयार होते हैं, या नहीं. हालांकि, पाकिस्तान ने इसे समझौते से खुद को अलग कर लिया है.
ट्रंप ने अब्राहम समझौते को लेकर क्या कहा है?
ट्रंप ने अपने ट्रूथ पोस्ट पर लिखा है कि सऊदी अरब, कतर, पाकिस्तान, तुर्की, मिस्र, और जॉर्डन, इजरायल के साथ अब्राहम समझौता करें. उन्होंने आगे लिखा कि क्योंकि अब्राहम समझौते में शामिल देशों, जैसे कि संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, मोरक्को, सूडान और कजाकिस्तान में संघर्ष और युद्ध के इस दौर में भी आर्थिक और समाजिक तरक्की का रास्ता बना है. ट्रंप ने कहा है कि जो भी इजरायल के साथ समझौता नहीं कर सके, वह सभी देश आकर इस समझौते में शामिल हों. मिडिल ईस्ट के ज्यादातर देश इसी समझौते के तहत आए थे.
ये भी पढ़ें: ‘शिक्षा मंत्रालय की बिल्डिंग में नहीं लगी थी आग’, दिल्ली में फायरकांड पर आया सरकार का बयान

