लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Vaibhav Sooryavanshi:क्या वैभव सूर्यवंशी को जल्द मिलेगी टीम इंडिया में जगह? बीसीसीआई ने पहली बार साफ किया रुख – Bcci Clears Stance On Vaibhav Sooryavanshi As India Debut Talks Gather Pace Ipl 2026

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

आईपीएल 2026 में अपने धमाकेदार प्रदर्शन से क्रिकेट जगत को हैरान करने वाले वैभव सूर्यवंशी को लेकर अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भी अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। 15 वर्षीय बल्लेबाज ने पूरे टूर्नामेंट में जिस तरह का खेल दिखाया, उसके बाद टीम इंडिया में उनके भविष्य को लेकर लगातार चर्चा हो रही है। राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले बिहार के इस युवा बल्लेबाज ने आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा 776 रन बनाए। उन्होंने 237.30 के शानदार स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए पूरे सीजन में गेंदबाजों की जमकर खबर ली।




BCCI Clears Stance on Vaibhav Sooryavanshi as India Debut Talks Gather Pace IPL 2026

वैभव सूर्यवंशी
– फोटो : IANS


बीसीसीआई सचिव ने दिया बड़ा संकेत

आईपीएल 2026 के समापन के बाद बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया ने वैभव की जमकर तारीफ की और उनके भविष्य को लेकर सकारात्मक संकेत दिए। सैकिया ने कहा, ‘यह शानदार सीजन रहा। मैं उम्मीद करता हूं कि सभी प्रशंसकों ने इस आईपीएल का भरपूर आनंद लिया होगा। लगातार दूसरी बार खिताब जीतने के लिए आरसीबी को बधाई। वैभव सूर्यवंशी एक बेहतरीन उभरते हुए खिलाड़ी हैं और उनका भविष्य बहुत उज्ज्वल है। बीसीसीआई उन्हें क्रिकेट के सर्वोच्च स्तर तक पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास करेगा।’ उनके इस बयान को वैभव के लिए बड़े भरोसे के रूप में देखा जा रहा है।


BCCI Clears Stance on Vaibhav Sooryavanshi as India Debut Talks Gather Pace IPL 2026

वैभव सूर्यवंशी
– फोटो : ANI


सबसे युवा ऑरेंज कैप विजेता बने वैभव

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल इतिहास में नया रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। वह महज 15 साल और 65 दिन की उम्र में ऑरेंज कैप जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। इससे पहले यह रिकॉर्ड साई सुदर्शन के नाम था, जिन्होंने 2025 में 23 साल 231 दिन की उम्र में ऑरेंज कैप जीती थी। वहीं 2023 में शुभमन गिल ने भी युवा उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी।


BCCI Clears Stance on Vaibhav Sooryavanshi as India Debut Talks Gather Pace IPL 2026

देवजीत सैकिया
– फोटो : Instagram


महिला टी20 विश्व कप पर भी बोले सैकिया

आगामी महिला टी20 विश्व कप को लेकर भी बीसीसीआई सचिव ने भरोसा जताया। उन्होंने कहा, ‘आने वाले दिनों में यही सबसे बड़ी चुनौती है। भारतीय महिला टीम पहले से अच्छा प्रदर्शन कर रही है और मुझे उम्मीद है कि वह पिछले साल की तरह इस बार भी शानदार प्रदर्शन दोहराएगी।’


BCCI Clears Stance on Vaibhav Sooryavanshi as India Debut Talks Gather Pace IPL 2026

वैभव सूर्यवंशी
– फोटो : IPL


अनुराग ठाकुर ने भी की आरसीबी की तारीफ

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने भी आरसीबी को लगातार दूसरी बार आईपीएल चैंपियन बनने पर बधाई दी। उन्होंने कहा, ‘मैं आरसीबी को लगातार दूसरी बार आईपीएल जीतने पर बधाई देता हूं। मुकाबला अहमदाबाद में था, लेकिन बड़ी संख्या में आरसीबी के प्रशंसक वहां पहुंचे थे। यह क्रिकेट में शानदार जीत है। आईपीएल दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग है और यह बीसीसीआई की बड़ी उपलब्धि है।’


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दिल्ली में इमारत गिरी:किराया तो सोसाइटी का, सुविधा झुग्गी जैसी; दो फीट तक संकरी गलियों के बीच पीजी का कारोबार – Delhi Building Collapse Pg Runs In Cramped Lanes Rent High As Society

दिल्ली पीजी हादसा:किराये के लालच में बनाई थी चार मंजिल, काफी पुरानी थी इमारत; पुलिस की एफआईआर में बड़ा खुलासा – Satya Niketan Building Collapse Fir Claims Allegations Of Unauthorized Construction

सावधान:घर में रखी इन चार चीजों की एक्सपायरी चेक की? तारीख निकलने के बाद भी लोग करते हैं इस्तेमाल – 4 Common Household Items You Should Check For Expiry Before Using Utility News In Hindi

तमिलनाडु:1,020 करोड़ के घोटाले में घिरे पूर्व मंत्री केएन नेहरू पर एफआईआर, पार्टी फंड के नाम पर वसूली का आरोप – Tamil Nadu Fir Against Former Minister Kn Nehru ₹1,020 Crore Scam; Accused Extortion Name Of Party Funds.

यूपी:गैस बुकिंग पर नया अपडेट, इन उपभोक्ताओं की बंद की गईं सेवाएं; सिलिंडर के लिए ये काम करना जरूरी – Lpg Update: Services May Be Suspended For Consumers Without E-kyc

बिग बॉस 20:शादी को लेकर ईशा रिखी का बड़ा बयान, काजी तौकीर और यंग के बीच हुई तीखी बहस; नए एपिसोड में क्या खास? – Bigg Boss 20 September 7 Highlights Isha Rikhi Says She Wants To Stay Single Qazi Touqeer And Yung Dsa Clash

Leave a Comment