लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

ट्रंप का सीक्रेट सर्वे:क्या वेंस संभालेंगे Maga की कमान; या बाजी मारेंगे मार्को रूबियो? जानें अंदर की बात – Trump Casts Doubt On Jd Vances Potential To Carry Maga Forward Ahead Of 2028 Race Nyt Report

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारी उलझन में हैं। वह अपनी मेक अमेरिका ग्रेट अगेन (एमएजीए) के राजनीतिक भविष्य को लेकर परेशान हैं। न्यू यॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट ने एक बड़ा खुलासा किया है। ट्रंप को अपने उपराष्ट्रपति जेडी वेंस पर शक है। उन्हें लगता है कि वेंस साल 2028 का चुनाव नहीं संभाल पाएंगे। वह वेंस को बड़े फैसलों में साथ रखते हैं, लेकिन बंद कमरों में उनकी क्षमता पर सवाल उठाते हैं।

ट्रंप का गुप्त सर्वे और वेंस पर तंज

रिपोर्ट के मुताबिक,अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आजकल अपने करीबियों के बीच एक गुप्त सर्वे करा रहे हैं। वह अपने सहयोगियों से एक बड़ा सवाल पूछ रहे हैं। वह जानना चाहते हैं कि भविष्य में पार्टी कौन संभालेगा। उनके पास दो नाम हैं। पहला नाम उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का है। दूसरा नाम विदेश मंत्री मार्को रूबियो का है। ट्रंप पूछते हैं कि दोनों में से कौन बेहतर नेता साबित होगा?

ट्रंप अक्सर अपने सलाहकारों से एक ही बात पूछते हैं। उनका सवाल होता है, ‘क्या जेडी वेंस में आखिरी तक टिकने का दम है? रिपोर्ट कहती है कि ट्रंप खुद ही इसका जवाब देते हैं। वह कहते हैं कि उन्हें वेंस पर पूरा भरोसा नहीं है। ट्रंप का मानना है कि वेंस अकेले चुनाव नहीं जीत सकते। वह ट्रंप के समर्थन के बिना ओहायो से सीनेटर भी नहीं बन पाते।

यह भी पढ़ें: US-ईरान शांति वार्ता अधूरी: विदेश मंत्री अब्बास अराघची बोले-अंतिम फैसले से पहले कयासों की गुंजाइश नहीं

नीतियों और आदतों पर खिंचाई

यह रिपोर्ट ट्रंप और वेंस के रिश्ते की असली कहानी बताती है। ट्रंप वेंस की वफादारी की तारीफ करते हैं, लेकिन वह वेंस की आदतों का मजाक भी उड़ाते हैं।

विदेशी नीति पर नाराजगी: ईरान पर सैन्य कार्रवाई को लेकर वेंस हिचकिचा रहे थे। ट्रंप को वेंस का यह रवैया पसंद नहीं आया। वेंस के नेतृत्व में पाकिस्तान गया एक मिशन भी फेल हो गया था। ट्रंप इससे भी काफी नाखुश थे।

निजी आदतों पर तंज: ट्रंप अक्सर वेंस की आदतों पर चुटकी लेते हैं। वह कहते हैं कि वेंस छुट्टियां ज्यादा लेते हैं। वह बैठकों के बीच में दूसरों को टोकते हैं।

ट्रॉफी गिरने का मजाक: व्हाइट हाउस के एक कार्यक्रम में वेंस से बड़ी गलती हुई थी। उनके हाथ से ओहायो स्टेट यूनिवर्सिटी की चैंपियनशिप ट्रॉफी गिर गई थी। ट्रंप आज भी इस बात पर मजे लेते हैं। वह कहते हैं कि अच्छा हुआ ट्रॉफी उनके हाथ से नहीं गिरी।

इंटरनेट की बहस से नाराजगी

डोनाल्ड ट्रंप खुद ट्रुथ सोशल पर बहुत एक्टिव रहते हैं। लेकिन उन्हें वेंस का इंटरनेट पर दूसरों से उलझना पसंद नहीं है। ट्रंप का मानना है कि उपराष्ट्रपति को ऑनलाइन बहसबाजी शोभा नहीं देती। इन तमाम शिकायतों के बाद भी ट्रंप वेंस को पसंद करते हैं। उनके लिए वेंस की वफादारी सबसे ऊपर है। दूसरी तरफ व्हाइट हाउस के अधिकारियों ने मतभेदों को गलत बताया है। उनका कहना है कि वेंस इतिहास के सबसे ताकतवर उपराष्ट्रपति हैं। उन्हें राष्ट्रपति का पूरा भरोसा मिला हुआ है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दुश्मनी अपनी जगह, कूटनीति अपनी जगह:युद्ध के बीच अमेरिका ने ईरानी नेताओं को दिया वीजा, आखिर क्यों? – Us Grants Visas Iranian Leaders Unga Despite War

दिल्ली:युवती ने कार में गोली मारकर की थी मैनेजर की हत्या, शव को फेंक दिया गुरुग्राम; दोस्त समेत गिरफ्तार – Delhi: Young Woman Shot And Killed A Manager In A Car And Dumped The Body In Gurugram

टीएमसी के नाम-चुनाव चिन्ह पर रोक:कांग्रेस ने ईसी को घेरा, कहा- ज्ञानेश कुमार ने पीएम को दिया जन्मदिन का तोहफा – Tmc-name-symbol-freeze-election-commission-west-bengal-bypolls-congress-reaction-birthday-gift-to-pm-modi

तीसरे मोर्चे की तैयारी?:ममता और कनिमोझि के बीच बंद कमरे में बैठक, उद्धव-पवार से हो चुकी मुलाकात; हलचल तेज – Kanimozhi-mamata Meeting In Kolkata Sparks Political Buzz Amid India Bloc Differences

‘बीमा नहीं तो ईंधन नहीं’ पहल क्या है?:irdai का ये नया प्रोजेक्ट क्या है और वह इस कैसे टेस्ट करेगा? – No Insurance, No Fuel: Irdai To Test Anpr Camera System At Fuel Stations Claims Report

दिल्ली:जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान हमले का आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज तिहाड़ से बाहर, तीन सप्ताह की जमानत पर – Swatantra Bhardwaj Leaves Tihar Jail After A Delhi Court Issued His Release Warrant

Leave a Comment