लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

शाहिद कपूर नहीं, बॉबी देओल बनने वाले थे ‘जब वी मेट’ के ‘आदित्य’, इस वजह से हाथ से निकल गई फिल्म

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘बंदर’ को लेकर खूब चर्चा में हैं. ये फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म में बॉबी एक ऐसे किरदार में नजर आएंगे, जिसका करियर डूबता हुआ दिखाई देता है और वो एक गंभीर केस में फैंस जाते हैं. इसी बीच एक इंटरव्यू में बॉबी देओल ने अपने करियर के मुश्किल समय के कई बातों का खुलासा किया, जिसे सुनकर सभी हैरान रह गए. 

फिल्म से बाहर होते ही बॉबी को लगा झटका

रजत शर्मा के शो ‘आप की अदालत’ में बॉबी देओल ने इम्तियाज अली की ‘जब वी मेट’ का किस्सा सुनाते हुए बताया कि इस फिल्म में वो लीड एक्टर के तौर पर काम करने वाले थे. वो खुद अलग-अलग प्रोडक्शन हाउस के पास जा रहे थे और इस फिल्म के लिए मेहनत कर रहे थे. हालांकि, उन्हें इससे बाहर कर दिया गया, जिससे उन्हें बहुत बड़ा झटका लगा. 

उन्होंने कहा, ‘अब वो कहानी खत्म हो चुकी है. हम सब दोस्त हैं. लेकिन उस समय मेरा दिल टूट गया था क्योंकि उस समय मुझे ऐसी फिल्म की जरूरत थी. मुझे इम्तियाज अली के टैलेंट पर शुरू से भरोसा था. जब मैंने उनकी फिल्म ‘सोचा ना था’ का रफ कट देखा, तो मैं उनके काम का फैन हो गया. मुझे लगा कि वो बहुत शानदार निर्देशक हैं और मुझे उनके साथ काम करना चाहिए.’

बॉबी को नहीं हैं कोई शिकायत

आगे बॉबी ने कहा, ‘जब आपकी मार्केट वैल्यू अच्छी नहीं होती, तो कोई आपका साथ नहीं देता. फिल्म शुरू कराने में बहुत समय निकल गया. जिस प्रोडक्शन हाउस को मैंने ये फिल्म दिखाई थी, उन्होंने कहा था कि इम्तियाज बहुत महंगे निर्देशक हैं. लेकिन बाद में उसी प्रोडक्शन हाउस ने इम्तियाज और उसी हीरोइन के साथ फिल्म बना ली.’

इसके अलावा बॉबी ने इन सभी चीजों को एक्सेप्ट करते हुए कहा, ‘जिंदगी में हमेशा अच्छी चीजें ही नहीं होतीं. जब मैंने खुद पर काम करना शुरू किया, तो मैंने तय किया कि जो दर्द, गुस्सा और निराशा मैंने झेली है, उसे अपनी ताकत बनाऊंगा. मैंने इनसे सिर्फ सीख ली है. अब मुझे किसी से कोई शिकायत नहीं है.’ 

ये भी पढ़ें: ‘तारक मेहता के सेट पर मेरी बेइज्जती हुई’, एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा, बोलीं- हमें दबाया जाता है

बॉबी के साथ काम करना चाहते थे इम्तियाज

वहीं, इम्तियाज अली ने भी 2023 में लल्लनटॉप के साथ बातचीत में कहा था, ‘मैं चाहता था कि बॉबी इस फिल्म को करें, लेकिन उन्हें बड़े निर्देशकों से दूसरी फिल्मों के ऑफर मिल रहे थे. इसलिए वो मेरी फिल्म को लगातार आगे बढ़ा रहे थे. तब मुझे लगा कि अब और इंतजार नहीं करना चाहिए. ‘सोचा ना था’ बनाने में मेरे पांच साल लग चुके थे और उसके बाद भी दो साल तक मैंने कोई फिल्म नहीं बनाई थी.’ इसके बाद उन्होंने बॉबी से कहा, ‘हम अच्छे दोस्तों की तरह अलग हो जाएं, यही बेहतर होगा क्योंकि अगर ऐसा नहीं किया, तो हमारे रिश्ते पर असर पड़ सकता है.’

बॉबी ने इन फिल्मों के किया कमबैक 

बता दें कि ‘जब वी मेट’ 2007 में रिलीज हुई थी, जो सुपरहिट साबित हुई थी. फिल्म की कहानी से लेकर कास्ट तक, फैंस को सब कुछ बहुत पसंद आया था. फिल्म में करीना कपूर खान और शाहिद कपूर लीड रोल में थे. वहीं बात करें बॉबी की, तो उन्होंने एनिमल, आश्रम और बैड्स ऑफ बॉलीवुड से पर्दे पर शानदार वापसी की हैं. उनकी आने वाली फिल्म ‘बंदर’ के लिए भी दर्शक बहुत उत्साहित हैं. इसे 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: ‘थिएटर में मजा आने वाला है…’, श्वेता त्रिपाठी ने ‘मिर्जापुर द फिल्म’ पर दिया बड़ा अपडेट



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment