लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

सूर्या हत्याकांड में बड़ा खुलासा:अब्बू के कहने पर असद ने की हत्या, बेटे से बोला था- आज इसकी कहानी खत्म कर दे – Khoda Surya Murder Case Asad Committed Murder At His Fathers Behest

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

सूर्या हत्याकांड में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पूरे हत्याकांड में असद के पिता नबाव की भूमिका भी सामने आई है। पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार हुए आरोपी फरहान ने बताया कि 28 मई को बाइक चलाने की बात पर असद और सूर्या का झगड़ा हुआ था। इसके बाद दोनों अपने-अपने घर चले गए। 




Khoda Surya Murder Case Asad Committed Murder at His Fathers Behest

सूर्य की हत्या के बाद विलाप करती मां
– फोटो : अमर उजाला


‘आज इसकी कहानी खत्म कर दे’

असद ने यह बात अपने पिता और उसे बताई थी। इसके बाद सभी ने योजना बनाकर उसे बुलाया। फरहान ने ही वारदात को अंजाम देने के लिए सूर्या को चाकू दिया था। वहीं नबाव ने अपने बेटे असद को यह कहते हुए हत्या करने को उकसाया कि आज इसकी कहानी खत्म कर दे। 


Khoda Surya Murder Case Asad Committed Murder at His Fathers Behest

सूर्य की हत्या के बाद विलाप करती मां
– फोटो : अमर उजाला


तीन लोगों को भेजा गया जेल

इसके बाद असद ने सूर्या के सीने में चाकू घोंपकर मौत के घाट उतार दिया। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि असद के पिता नबाव और उसके दोस्त फरहान व आतिफ को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। न्यायालय के आदेश पर तीनों को जेल भेज दिया गया है।


Khoda Surya Murder Case Asad Committed Murder at His Fathers Behest

गाजियाबाद पुलिस की मुख्य आरोपी के साथ मुठभेड़, घटनास्थल पर पुलिस
– फोटो : अमर उजाला


रविवार सुबह एनकाउंटर में मारा गया असद

सूर्या चौहान का हत्यारोपी असद का रविवार सुबह पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। डीसीपी ट्रांस हिंडन धवल जायसवाल ने बताया कि थाना खोड़ा इलाके में 28 मई को सूर्या चौहान नाम के युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। परिजनों की तहरीर के आधार पर पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि मुख्य हत्यारोपी वंचित था और उसकी गिरफ्तारी पर कमिश्नरेट पुलिस ने 50 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था। 


Khoda Surya Murder Case Asad Committed Murder at His Fathers Behest

गाजियाबाद पुलिस की मुख्य आरोपी के साथ मुठभेड़
– फोटो : अमर उजाला


मुखबिर से मिली थी असद की सूचना

पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि असद अपने कुछ साथियों से मिलने थाना खोड़ा क्षेत्र में आने वाला है। उनसे कुछ पैसे लेकर वह बाहर भागने की फिराक में था। पुलिस पूरे क्षेत्र में लगातार कॉम्बिंग एवं बैरियर लगाकर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वसुंधरा क्षेत्र में असद अपने एक साथी के साथ बाइक से आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया। असद ने पुलिस टीम को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में बाइक सवार असद पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने असद को मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ में थाना खोड़ा में तैनात एक सिपाही भी गोली लगने से घायल हो गया है। मुठभेड़ के दौरान असद का दूसरा साथी भागने में कामयाब रहा। असद  से एक पिस्टल और पिस्टल बरामद की गई है।


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

नेपाल जलप्रलय:मदद से पीछे हटे अमेरिका जैसे देश, ट्रंप के फैसले से राहत कार्यों को लगा बड़ा झटका – Nepal Flood Updates Death Toll How Usa Pull Support Its Impact

ब्रिक्स समिट:टी-3 में बढ़ी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की क्षमता, 11 से 13 तक दिल्ली में व्यावसायिक वाहन नहीं आएंगे – Brics Summit: International Flight Capacity Increased At T-3

ऑपरेशन टाइगर:’यूबीटी के कई विधायक हमारे संपर्क में हैं, मैं विलेन बनकर खुश हूं’, मंत्री प्रताप सरनाईक का दावा – Maharashtra Operation Tiger Shiv Sena Minister Pratap Sarnaik Claim Shiv Sena Ubt Many Mla In Touch

आज के दिन:महिला एशिया कप में भारत-बांग्लादेश के बीच सेमीफाइनल, सत्य निकेतन मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई – 10 September 2026 Major Event

सीट का समीकरण:2022 में महज 217 वोट से तय हुआ विजेता, पिछले दो चुनाव से Bjp का दबदबा; ऐसा है कुर्सी का इतिहास – Uttar Pradesh Election 2027 Barabanki Kursi Assembly Seat History Bjp Sp Bsp Congress Political Equation

ओखला सिलिंडर ब्लास्ट:मृतक के शरीर के टुकड़े 50 मीटर तक बिखरे, दोनों पैर अलग, पुलिस को दोनों हाथ तक नहीं मिले – Okhla Cylinder Blast Body Parts Of Deceased Scattered Up To 50 Meters Away

Leave a Comment