लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘आतंकवादियों के चेहरे दिखाओ!’:cbse छात्र वेदांत से मिले राहुल गांधी, कथित सोरोस-पाकिस्तान कनेक्शन पर कसा तंज – Congress Leader Rahul Gandhi Meet Cbse 12th Students Osm System Deep State Agent Remark

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ऑन-स्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) प्रणाली और परिणाम में कथित गड़बड़ी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कक्षा 12वीं के छात्रों से मुलाकात की। इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस मुलाकात वीडियो भी साझा किया है। इस वीडियो में छात्र वेदांत भी नजर आ रहे हैं। इस दौरान विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने वेदांत के कथित सोरोस-पाकिस्तान कनेक्शन पर तंज कसा। 

वीडियो में वेदांत राहुल गांधी कहते नजर आ रहे हैं कि मेरे को पाकिस्तान का एजेंट तक बोला गया। वहीं, वीडियो को साझा करते हुए राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, ‘मेरे साथी देशद्रोही सोरोस एजेंट्स’ के साथ बातचीत। वेदांत और उसके दोस्त प्रतिभाशाली, बहादुर युवा भारतीय हैं, जिन्होंने सीबीएसई और मोदी सरकार से आसान सवाल पूछे। लेकिन जवाब के बजाय उन्हें अपमान मिला। वे एक उज्ज्वल और सुरक्षित भविष्य के हकदार हैं। हम सुनिश्चित करेंगे कि उन्हें यह मिले। 

 

बातचीत के दौरान एक अन्य छात्र ने कांग्रेस नेता से कहा, इन्होंने हमें देश-विरोधी कहना शुरू कर दिया। इस पर राहुल गांधी ने कहा, सत्रह साल के डीप स्टेट एजेंट्स। भईया आतंकी के चेहरे तो दिखाओ। वहीं, वेदांत राहुल गांधी को बताते हैं, जब मैं फिजिक्स की शीट देखता हूं तो मुझे लगा मेरा एग्जाम बहुत अच्छा गया। उसमें मेरे अच्छे नंबर आएंगे। लेकिन नंबर नहीं आए, तो उसके बाद हमारे पास विकल्प था कि अगर आपके नंबर कम आते हैं, तो फोटो कॉपी के लिए आवेदन कर सकते हैं। उसकी कॉपी जब मैं खोलता हूं, तो उसमें मेरी हैंडराइटिंग नहीं थी। मैंने देखा कि ये मेरी शीट नहीं थी। तो अपनी ये समस्या लेकर एक्स पर गए। लोगों का साथ मिला कि ये तो एकदम अलग मामला हो रहा है। 

ये भी पढ़ें: प्रधानमंत्री आवास पर शाम 5:30 बजे होगी बड़ी बैठक, राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम पर लग सकती है मुहर

इसी दौरान एक दूसरे छात्र ने कहा, हमें डीप स्टेट एजेंट कहा गया। इस पर हंसते हुए राहुल गांधी ने कहा, 17साल के डीप स्टेट एजेंट। फिर राहुल गांधी ने बच्चों से पूछा- डीप स्टेट क्या होता है,भाई? छात्र ने कहा, उन्होंने हमें भारत विरोधी और पाकिस्तानी कहना शुरू कर दिया। इसके बाद राहुल गांधी ने कहा, ये तो पागलपन है। यह सही नहीं था। आप लोग छात्र हो। आपको इससे कुछ लेना देना नहीं। आप लगो अपनी आंसर शीट के बारे में हीप ता कर रहे थे। लेकिन आप एकदम राष्ट्र-विरोधी बन गए। परेशानी को हल करने के बजाय उन्होंने बच्चों को दोष देना शुरू कर दिया। 

 



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दक्षिण दिल्ली:खाना पकाने को लेकर हुए झगड़े के बाद पति ने पत्नी की गोली मारी, मौके पर ही मौत; आरोपी गिरफ्त में – Man Shoots Wife Dead After Spat Over Cooking In South Delhi

डूसू चुनाव 2026:किसके सर सजेगा ताज… फैसला आज, मतगणना सुबह आठ बजे से; दोपहर तक नतीजे आने की संभावना – Dusu Elections 2026 Results To Be Declared On Saturday

डीटीसी हड़ताल के चार दिन:दिल्ली में लड़खड़ाई सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था, सड़कों पर कम बसों ने बढ़ाया इंतजार – Four Days Of Dtc Strike: Public Transport System Falters In Delhi

पेंटागन का बड़ा फैसला:30+ अमेरिकी पुरुष सैनिकों का टेस्टोस्टेरोन टेस्ट अनिवार्य, महिलाओं को बाहर क्यों रखा? – Pentagon Mandatory Testosterone Testing Male Troops

सस्ती दवाओं पर राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा दांव:जेनरस मॉडल से जुड़ेंगे अमेरिका के सभी 50 राज्य, क्या है योजना? – Donald Trump Medicaid Drug Pricing Mfn Generous Model 50 States

प्रधान की गिरफ्तारी:राहुल के ट्वीट पर ऋतब्रत का जवाब, बोले- तीन हत्या के केस लंबित; नंदीग्राम में बवाल क्यों? – Nandigram Bypoll Milan Pradhan Arrest Rahul Gandhi Ritabrata Banerjee

Leave a Comment