लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘प्रलय’ से 3000 करोड़ क्लब में एंट्री लेंगे रणवीर सिंह? ‘धुरंधर’ एक्टर का ऐसा रहा पिछली 5 फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


रणवीर सिंह इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में से एक हैं. उनकी ‘धुरंधर’ के दोनों पार्ट्स ने तो धमाल ही मचा दिया. बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करके इतिहास रचे. रणवीर फिल्म ‘डॉन 3’ को लेकर भी खबरों में हैं. पहले वो इस फिल्म में नजर आने वाले थे लेकिन फिर उन्होंने फिल्म को बीच को बीच में छोड़ दिया और इसे लेकर विवाद जारी है.

ऐसे में आइए नजर डालते हैं रणवीर की पिछली 5 फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर. रणवीर सिंह के लिए साल 2023, 2025 और 2026 शानदार रहा. 2023 में ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ रिलीज हुई थी और फिल्म को पसंद किया गया था. वहीं 2025 में ‘धुरंधर’ और 2026 में ‘धुरंधर 2’. हालांकि, उनकी 2022 में आई ‘सर्कस’ और ‘जयेशभाई जोरदार’ फ्लॉप हो गई थीं.

ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Box Office: 73वें दिन भी किसी के सामने झुक नहीं रही ‘धुरंधर 2’, रणवीर सिंह की फिल्म ने किया इतना बॉक्स ऑफिस

रणवीर सिंह की पिछली 5 फिल्मों का कलेक्शन
कोईमोई के मुताबिक, ‘धुरंधर 2’- 1185.15 करोड़ (2026)
‘धुरंधर’- 894.49 करोड़ (2025)
‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’- 153.3 करोड़ (2023)
‘सर्कस’- 20.85 करोड़ (2022)
‘जयेशभाई जोरदार’- 17.5 करोड़ (2022)

रणवीर सिंह की 5 फिल्मों ने 2,271.29 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. अब 3000 करोड़ क्लब में एंट्री पाने के लिए उन्हें 728.71 करोड़ की जरुरत है. फिल्म ‘धुरंधर’ ने रणवीर सिंह के लिए एक बेंचमार्क सेट कर दिया है. अब रणवीर की आने वाली फिल्मों से फैंस को काफी उम्मीदें हैं. उनकी अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वो ‘प्रलय’ में नजर आएंगे.

महिमा चौधरी की बेटी अरियाना की ‘हमशक्ल’, ‘परदेस’ एक्ट्रेस बोलीं- कैसे दो लोग इतने एक-जैसे लग सकते हैं

इस फिल्म का बजट 300 करोड़ बताया जा रहा है. फिल्म की कहानी मुंबई के महामारी और जॉम्बी पर बेस्ड है. अब ऐसे में रणवीर सिंह की इस फिल्म से फैंस को बहुत उम्मीदें हैं. देखना होगा कि रणवीर इस फिल्म के जरिए 3000 करोड़ क्लब में एंट्री ले पाते हैं या नहीं. इस फिल्म में एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन हैं. वो मलयाली एक्ट्रेस हैं और उनकी फिल्म लोकाह चैप्टर 1 को काफी पसंद किया गया था.

बता दें कि रणवीर सिंह के पास ‘प्रलय’ के अलावा आदित्य धर की ‘चंद्रगुप्त’, और ‘अश्वत्थामा’ जैसी फिल्में होनी की भी खबरें हैं.



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

राम चरण ही नहीं, सलमान-शाहरुख खान तक बॉडीगार्ड पर पानी की तरह पैसा बहाते हैं स्टार्स, करोड़ों में है सैलरी

Dhurandhar 2 Box Office: 73वें दिन भी किसी के सामने झुक नहीं रही ‘धुरंधर 2’, रणवीर सिंह की फिल्म ने किया इतना बॉक्स ऑफिस

जब 2 घंटे सेट पर लेट आए सलमान खान, तो सुष्मिता सेन ने दिखाया था एटीट्यूड, एक्टर ने सुनाया किस्सा

महिमा चौधरी की बेटी अरियाना की ‘हमशक्ल’, ‘परदेस’ एक्ट्रेस बोलीं- कैसे दो लोग इतने एक-जैसे लग सकते हैं

बॉबी देओल के नक्शेकदम पर चलेंगे दोनों बेटे, आर्यमान और धरम का सपना है एक्टिंग

59 की उम्र में भी कहर ढा रही हैं बॉलीवुड की 'धक-धक गर्ल', पिंक साड़ी में सोशल मीडिया पर लगाया ग्लैमर का तड़का

Leave a Comment