लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

चंकी पांडे की बेटी रायसा से जूही चावला के बेटे अर्जुन तक, 2026 में ग्रेजुएट हुए ये स्टार किड्स

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


साल 2026 कई स्टार किड्स के लिए हमेशा यादगार रहेगा, क्योंकि इस साल कई बॉलीवुड सलेब्स के अलावा कुछ हॉलीवुड सेलेब्स के बच्चों ने भी अपना ग्रेजुएशन पूरा किया है. आज हम आपको साल 2026 में अपना ग्रेजुएशन पूरा करने वाले कुछ स्टार किड्स के बारे में बता रहे हैं. इनमें मशहूर एक्टर चंकी पांडे की बेटी रायसा पांडे से लेकर जूही चावला के बेटे अर्जुन मेहता का नाम भी शामिल है.

रायसा पांडे

रायसा पांडे, चंकी पांडे की छोटी बेटी और अनन्या पांडे की छोटी बहन हैं. कुछ दिनों पहले ही रायसा ग्रेजुएट हुई हैं. उन्होंने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी टिस्क स्कूल ऑफ आर्ट्स से अपनी पढ़ाई पूरी की है. अनन्या ने ग्रैजुएशन सेरेमनी की तस्वीरें शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा था, ‘मेरी चुचू ग्रेजुएट हो गई है.’

अर्जुन मेहता

अर्जुन मेहता एक्ट्रेस जूही चावला और बिजनेसमैन जय मेहता के बेटे हैं. 22 साल के अर्जुन ने कोलंबिया यूनिवर्सिटी से हाल ही में अपना ग्रेजुएशन कंप्लीट किया है. ये खुशखबरी सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए जूही ने लिखा था, ‘कोलंबिया ’26 और विशिष्ट फी बेटा कप्पा सोसायटी में एंट्री. बहुत-बहुत बधाई, अर्जुन!. चलो…अब छुट्टी पर.’

नव्या नवेली नंदा

दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने आईआईएम अहमदाबाद से मैनेजमेंट में ब्लेंडेड पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम कंप्लीट किया है. उन्होंने यहां बिताए गए वक्त को याद करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा था, ‘एक ऐसी जगह जिसने मुझे इतना कुछ दिया है जितना मैं कभी चुका नहीं सकती और वो लोग भी जिन्होंने मुझे इतना कुछ दिया है. एक आखिरी बार.’

रीज विदरस्पून और रयान फिलिप के बेटे डीकन 

हॉलीवुड एक्ट्रेस रीज विदरस्पून और एक्टर रयान फिलिप हाल ही में अपने बेटे डीकन फिलिप के ग्रेजुएट होने पर न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के टिस्क स्कूल ऑफ आर्ट्स की ग्रेजुएशन सेरेमनी में शामिल हुए थे. रीज ने सेरेमनी की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ‘चार साल की कड़ी मेहनत, लंबे दिन, अनगिनत पेपर्स और क्लासेस, बेहतरीन टीचर्स के साथ काम करने और नए दोस्त बनाने के बाद, मेरे प्यारे बेटे ने ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की.’

फराह खान के तीनों बच्चे भी हुए ग्रेजुएट

मशहूर कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान और शिरीष कुंदर के तीनों बच्चे दिवा, अन्या और जार भी ग्रेजुएट हो चुके हैं. उन्होंने मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से ग्रेजुएशन कंप्लीट किया. तीनों अब आगे की पढ़ाई के लिए विदेश का रुख करेंगे. 

एंजेलिना जोली और ब्रैड पिट की बेटी

हॉलीवुड के मशहूर सेलेब्स एंजेलिना जोली और ब्रैड पिट की बेटी जहरा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. साल 2026 में जहरा ने जॉर्जिया के स्पेलमैन कॉलेज से साइकोलॉजी में ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.

चंकी पांडे की बेटी रायसा से जूही चावला के बेटे अर्जुन तक, 2026 में ग्रेजुएट हुए ये स्टार किड्स

जिदान खान 

बॉलीवुड अभिनेता जायेद खान के बेटे जिदान खान ने तमिलनाडु के कोडाइकनाल इंटरनेशनल स्कूल (केआईएस) से ग्रेजुएशन कंप्लीट किया है. गौरतलब है कि यहीं से तीस साल पहले जायेद खान और उनकी पत्नी ने भी अपनी पढ़ाई की थी. 





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘ओह माय डॉग’ में दिखेगा इंसान और डॉग का अनोखा रिश्ता, पंकज त्रिपाठी बोले- दिल छू जाएगी कहानी

कैरेक्टर एक्टर्स को मिलती है छोटी वैनिटी वैन, सुधीर पांडे बोले- जितना पानी की बोतल पर खर्च होता है उतने में छोटे बजट की फिल्म बन जाए

आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!

‘धोखेबाज और स्पाइनलेस हो… ‘ CJP प्रोटेस्ट पर चुप रहने की कैटरीना कैफ को मिली ऐसी सजा, झेलना पड़ा ये बड़ा नुकसान

Bollywood News: शाहरुख खान की ‘किंग’ की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

‘अब नहीं तो कब!’ प्रतिभा रांटा से गुरफतेह पीरजादा तक, मुंबई में छात्रों संग सड़कों पर आए ये सितारे

Leave a Comment