
Vaibhav Sooryavanshi Qualifier-2 Record: वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालीफायर में गुजरात टाइटंस के खिलाफ बड़ा कमाल करते हुए इतिहास रच दिया. वैभव न सिर्फ IPL बल्कि एक टूर्नामेंट के पावरप्ले में 500 रन का आंकड़ा छूने वाले पहले बल्लेबाज बन गए. इस महारिकॉर्ड के साथ वैभव ने एडम गिलक्रिस्ट और डेविड वॉर्नर जैसे दिग्गज बल्लेबाजों को पछाड़ दिया.
बता दें कि मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टीम के लिए ओपनिंग पर उतरे वैभव ने एक बार फिर अपने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.
वैभव से पहले आईपीएल इतिहास के पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड डेविड वॉर्नर के नाम पर दर्ज था. वॉर्नर ने 2016 के सीजन में 467 रन बनाए थे. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 150.16 का रहा था. वहीं वैभव ने करीब 233.63 के स्ट्राइक रेट से यह आंकड़ा पार किया.
एक आईपीएल एडीशन में 1-6 ओवरों (पारवप्ले) में सबसे ज्यादा रन
521* रन- 2026 में वैभव सूर्यवंशी (स्ट्राइक रेट: 233.63)
467 रन- डेविड वार्नर 2016 में (स्ट्राइक रेट: 150.16)
402 रन- 2024 में ट्रैविस हेड (स्ट्राइक रेट: 208.29)
402 रन- 2025 में साई सुदर्शन (स्ट्राइक रेट: 155.81)
382 रन- 2009 में एडम गिलक्रिस्ट (स्ट्राइक रेट: 165.36)
वैभव के सिर पर ऑरेंज कैप
सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में वैभव पहले पायदान पर हैं. इसके साथ वह ऑरेंज कैप अपने सिर पर सजाए हुए हैं. उन्होंने 700 रनों का आकंड़ा पार कर लिया है.
क्वालीफायर-2 से मिलेगा फाइनल का टिकट
गौरतलब है कि क्वालीफायर-2 में जीत हासिल करने वाली टीम को फाइनल का टिकट मिलेगा. मुकाबला जीतने वाली टीम दूसरी फाइनलिस्ट बनेगी. वहीं हारने वाली टीम का टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो जाएगा. रजत पाटीदार की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी थी. पहला क्वालीफायर आरसीबी और गुजरात के बीच खेला गया था. बेंगलुरु ने क्वालीफायर-1 में जीत हासिल करके फाइनल में कदम रख दिया था. वहीं हारने वाली गुजरात दूसरे क्वालीफायर में पहुंच गई थी.
यह भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या MI से आएंगे LSG, बनेंगे लखनऊ के नए कप्तान? IPL 2027 में होगा बड़ा खेला!
