लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

पश्चिम एशिया संकट:रूबियो-इशाक डार की मुलाकात, शांति के लिए अमेरिका ने पाक के सामने रखी अब्राहम समझौते की शर्त – Pakistan Foreign Minister Ishaq Dar Meets Us Secretary Of State Marco Rubio In Washington

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव को कम करने में पाकिस्तान एक बड़ा माध्यम बनकर उभरा है। इसी कड़ी में पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने वाशिंगटन में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो से मुलाकात की है। स्टेट डिपार्टमेंट की इमारत में बंद कमरों के भीतर दोनों नेताओं की लंबी बातचीत हुई। यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मध्यस्थता करने वाले देशों से एक बड़ी मांग की है। ट्रंप चाहते हैं कि ईरान के साथ शांति वार्ता में जुटे देश अब्राहम समझौते में शामिल हों। इसके साथ ही वे इस्राइल के साथ राजनयिक और आर्थिक संबंध स्थापित करें।

शांति प्रयासों की सराहना और सुरक्षा पर चर्चा

बैठक के बाद अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा की। रूबियो ने कहा कि उन्होंने पश्चिम एशिया में शांति को बढ़ावा देने के लिए पाकिस्तान की ओर से निभाई जा रही भूमिका के लिए इशाक डार को धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा कि दोनों देश सुरक्षा को बेहतर करने और समृद्धि बढ़ाने के लिए एक सार्थक साझेदारी को मजबूत करने पर सहमत हुए हैं।

दूसरी ओर, अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता टॉमी पिगॉट ने बताया कि बैठक में सुरक्षा को लेकर भी बात हुई। रूबियो ने पाकिस्तान के क्वेटा में बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी की ओर से किए गए हालिया आतंकी हमले के पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की। बीते 24 मई को बलूचिस्तान प्रांत में एक शटल ट्रेन में हुए भीषण विस्फोट में कम से कम 24 लोग मारे गए थे और दर्जनों घायल हुए थे। प्रवक्ता ने कहा कि रूबियो ने ईरान के साथ पाकिस्तान के मध्यस्थता प्रयासों की तारीफ की है।

यह भी पढ़ें: ईरान ने ठुकराया ट्रंप का अनिवार्य अब्राहम समझौता: क्षेत्रीय शांति पर नया संकट, तेहरान-अमेरिका के बीच बढ़ी तल्खी

राजनयिक संबंधों और शर्तों का उलझा पेच

इस पूरी बातचीत के बीच सबसे बड़ा पेंच इस्राइल को लेकर फंसा हुआ है। पिछले हफ्ते ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तीन महीने से चल रहे युद्ध को खत्म करने के लिए काम कर रहे मध्यस्थों से अब्राहम समझौते से जुड़ने का आग्रह किया था। यह समझौता इस्राइल और अरब देशों के बीच राजनयिक, आर्थिक और सुरक्षा संबंध स्थापित करता है। हालांकि, पाकिस्तान के लिए यह राह इतनी आसान नहीं है। पश्चिम एशिया संकट में एक प्रमुख मध्यस्थ के रूप में उभरने के बावजूद पाकिस्तान इस्राइल को एक देश के रूप में मान्यता नहीं देता है। पाकिस्तान के उसके साथ कोई राजनयिक संबंध भी नहीं हैं।

वैश्विक मंच पर पाकिस्तान की सक्रियता

इस्लामाबाद में पाकिस्तानी विदेश कार्यालय ने भी इस बैठक को लेकर एक बयान जारी किया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के अनुसार, दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों में सकारात्मक गति पर संतोष व्यक्त किया। इसके साथ ही क्षेत्रीय और वैश्विक स्थिति पर विचारों का आदान-प्रदान किया गया। दोनों पक्ष व्यापार, निवेश, सुरक्षा और आतंकवाद विरोधी अभियानों सहित आपसी हित के सभी क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमत हुए हैं।

इशाक डार चीनी विदेश मंत्री वांग यी के निमंत्रण पर न्यूयॉर्क के दौरे के बाद वाशिंगटन पहुंचे थे। वहां उन्होंने अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखने पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बहस में भाग लिया था। यह बहस चीन की अध्यक्षता में आयोजित की गई थी। डार की रूबियो के साथ यह मुलाकात नई दिल्ली में विदेश मंत्री एस जयशंकर की ओर से बुलाई गई क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक के ठीक बाद हुई है। पाकिस्तान पिछले महीने इस्लामाबाद में पहली उच्च स्तरीय वार्ता की मेजबानी भी कर चुका है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अमेरिका:ट्रांसजेंडर सैनिकों के इलाज व टेस्टोस्टेरोन नीति में क्या फर्क? जज ने ट्रंप प्रशासन पर उठाए सवाल – Judge Questions Difference Between Hegseth’s Testosterone Policy And Transgender Care For Troops

अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह:रोहतक में सम्मान पाएंगे 225 मेधावी, सीएम नायब सैनी होंगे मुख्य अतिथि – Amar Ujala Meritorious Student Award Ceremony 225 Students Honored In Rohtak Cm Nayab Saini

Jantar Mantar Protest:दिल्ली में हो रहे प्रदर्शन पर पूछा सवाल तो भड़के सोनू निगम; बोले- ‘मैं किसलिए आया हूं’? – Sonu Nigam Got Annoyed When Asked About The On Going Protest Jantar Mantar In Delhi Video Viral

Up:सबसे उम्रदराज सपा विधायक आलमबदी का निधन, 92 साल की उम्र में कहा अलविदा; आजमगढ़ की इस सीट से पांच बार जीते – Azamgarh News Five-time Mla Alam Badi Passes Away

Russia-ukraine War:आसियान में रुबियो-लावरोव की अहम मुलाकात आज, यूक्रेन युद्ध खत्म पर फिर शुरू होगी बातचीत? – Crucial Meeting Between Rubio Lavrov Asean Today Will Talks Ending Russia-ukraine War Resume?

क्या एआई को लेकर सच हो रही आशंका?:ओपनएआई के मॉडल ने खुद तोड़ी सीमा; अपनी ही सुरक्षा में कैसे लगाई सेंध? – Fears Regarding Ai Coming True Openai’s Model Broke Its Own Boundaries Breached Its Own Safety Measures

Leave a Comment