लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

CNG Rate Today: पेट्रोल-डीजल खाली करा रहे जेबें, सीएनजी अब भी सबसे सस्ता; जानें इसकी ताजा कीमत

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

  • भारत में चौथी बार बढ़ीं ईंधन की कीमतें, पेट्रोल-डीजल महंगे हुए.
  • दिल्ली में पेट्रोल 102.12, डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर हुए.
  • मई में सीएनजी के दाम चार बार बढ़ाकर 6 रुपये बढ़े.
  • सीएनजी, पेट्रोल-डीजल से अभी भी करीब 19 रुपये सस्ती है.

CNG Rate Today on May 29: भारत में बीते सोमवार को दस दिनों में चौथी बार ईंधन की कीमतें बढ़ाई गईं. पेट्रोल की कीमत में 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 2.71 रुपये का इजाफा किया गया. सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियां लगातार हो रहे नुकसान की भरपाई के लिए किश्तों में रेट बढ़ा रही हैं.

कितनी बढ़ गई पेट्रोल-डीजल की कीमत?

इसी के साथ दिल्ली में पेट्रोल की रिटेल स्तर पर कीमत बढ़कर 102.12 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल अब 95.20 रुपये पर है. इसी तरह से कोलकाता में पेट्रोल की कीमत बढ़कर 113.51 रुपये प्रति लीटर हो गई है और डीजल 99.82 रुपये पर है.

मुंबई में पेट्रोल की कीमत बढ़कर 111.21 रुपये प्रति लीटर हो गई, जबकि डीजल 97.83 रुपये पर पहुंच गया.

चेन्नई में पेट्रोल 107.77 रुपये और डीज़ल 99.55 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. दिल्ली में पेट्रोल की कीमत अब 100 रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है. कई दूसरे महानगरों में यह 110 रुपये या उससे भी ज्यादा के स्तर को छू रही है. बेंगलुरु और हैदराबाद में कीमतें क्रमश: 110 रुपये व 115 प्रति लीटर के पार चली गई हैं.

क्या कह रही है सरकार?

इधर, केंद्र सरकार ने कहा है कि देश में ईंधन की कोई कमी नहीं है और भारत के पास मौजूदा वैश्विक संकट से निपटने के लिए पर्याप्त भंडार मौजूद है. केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि अगर खुदरा कीमतों में समय-समय पर बदलाव नहीं किया गया, तो कच्चे तेल की कीमतें लंबे समय तक ऊंची रहने से तेल विपणन कंपनियों को भारी नुकसान हो सकता है.

सीएनजी की कीमतें

शहर  कीमतें (प्रति किलोग्राम)
दिल्ली 83.09 रुपये
मुंबई 84.00 रुपये
कोलकाता 93.50 रुपये
बेंगलुरु 95.00 रुपये
चेन्नई 95.00 रुपये

अब तक कितनी बढ़ी कीमत?

बीते दिनों सीएनजी की कीमतें भी देश भर में बढ़ाई गईं. मई के महीने में महज 11-12 दिनों के भीतर सीएनजी की कीमतों में प्रति किलोग्राम 6 रुपये की बढ़ोतरी की गई. इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) और अन्य तेल कंपनियों ने इस महीने सिलसिलेवार तरीके से कुल चार बार दाम बढ़ाए. 

15 मई- 2 रुपये प्रति किलो

17 मई- दिल्ली में 1 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी

23 मई- दिल्ली-एनसीआर में फिर रेट में 1 रुपये प्रति किलो का इजाफा. 

26 मई- 2 रुपये प्रति किलो

हालांकि, हालिया बढ़ोतरी के बाद भी सीएनजी, पेट्रोल-डीजल के मुकाबले सस्ती बनी हुई है. दिल्ली में पेट्रोल के मुकाबले सीएनजी करीब 19 रुपये सस्ता है. दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपये प्रति लीटर है. वहीं, सीएनजी की कीमतें 83.09 रुपये प्रति किलो है. कीमतों में सीधा 19.03 रुपये का अंतर है. यही हाल डीजल के साथ भी है. इनके बीच कीमतों में लगभग 12 रुपये का अंतर है. 

ये भी पढ़ें:

LPG Cylinder Rate: एलपीजी के मोर्चे पर आई ‘गुड न्यूज’, जानें कितना है आज आपके शहर में ताजा रेट? 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment