लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

अमेरिका-ईरान डील के बीच भारत के लिए आई खुशखबरी! होर्मुज स्ट्रेट को पार कर धड़धड़ाते हुए निकला तेल टैंकर

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पश्चिमी एशिया में तेजी से बदलते हालात के बीच भारत के लिए एक राहतभरी खबर सामने आई है. एक और भारतीय टैंकर होर्मुज स्ट्रेट को पार कर चुका है. मेरिटाइम ट्रांसपोर्ट पर नजर रखने वाली कई वेबसाइटों ने यह जानकारी दी है. ‘निसोस केरोस’ नाम का यह जहाज विशाखापत्तनम जा रहा है. इसके 3 जून तक वहां पहुंचने की उम्मीद है.

21 मई को शारजहा से हुआ था रवाना

मार्शल आइलैंड्स के झंडे वाला यह जहाज 21 मई को शारजाह से रवाना हुआ था. शुक्रवार सुबह 6 बजे भारतीय समय के अनुसार इसे भारत के पश्चिमी तट के पास उत्तरी अरब सागर में देखा गया. जहाजों की जानकारी रखने वाली संस्था ऑकविसर के मुताबिक, ‘विशाखापत्तनम की ओर आ रहे जहाज निसोस केरोस’ का मालिक अरेथुसा शिपिंग कॉरपोरेशन है. इसका संचालन किक्लेड्स मैरीटाइम कॉरपोरेशन कर रही है. यह जहाज 333 मीटर लंबा है.

IRGC ने बीते 24 घंटे में 23 जहाजों को दी स्ट्रेट से गुजरने की परमिशन

ईरान की न्यूज एजेंसी IRNA ने गुरुवार (28 मई) को बताया कि इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने पिछले 24 घंटों में 23 कॉमर्शियल जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की परमिशन दी, जिनमें तेल टैंकर और कंटेनर जहाज शामिल हैं.

रिपोर्ट में कहा गया कि ईरानी सेना के मुताबिक, सभी जहाजों की आवाजाही आईआरजीसी अधिकारियों के साथ औपचारिक तालमेल के बाद हुई. हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि होर्मुज से गुजरने के लिए जहाजों को कोई टोल देना पड़ा या नहीं. ईरान पहले ही कह चुका है कि वह होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने के लिए टोल ले सकता है.

मेरिटाइम ट्रैफिक कंट्रोल के लिए बनाई एजेंसी

इसी महीने ईरान ने समुद्री यातायात को नियंत्रित करने के लिए ‘पर्शियन गल्फ स्ट्रेट अथॉरिटी’ नाम की एजेंसी बनाने की घोषणा की थी. हालांकि, संयुक्त राष्ट्र ने अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों से गुजरने के लिए टोल वसूलने को अवैध बताया है. अमेरिका ने ईरान से मांग की है कि वह स्ट्रेट में स्वतंत्र आवाजाही बहाल करे.

यूएस-इजरायल से जंग के बीच बिछाईं माइंस

फरवरी में अमेरिका-इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर बमबारी करने के बाद ईरान ने इस मार्ग में बारूदी सुरंगें बिछा दी थीं और जहाजों पर हमले किए थे.होर्मुज स्ट्रेट में स्वतंत्र आवाजाही बहाल करना ईरान युद्ध खत्म करने की बातचीत में सबसे बड़ा मुद्दा बना हुआ है.

मिडिल ईस्ट में और बढ़ेगा तनाव? नेतन्याहू ने दिए 70% गाजा पर आर्मी को कंट्रोल का आदेश

ट्रंप ने दी होर्मुज खुला रखने की चेतावनी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा, ‘होर्मुज स्ट्रेट सभी के लिए खुला रहेगा.’ ईरान की कार्रवाई से दुनिया की लगभग 20 प्रतिशत गैस और तेल सप्लाई प्रभावित हुई है जो इसी रास्ते से गुजरती है. इससे वैश्विक ऊर्जा और आर्थिक संकट गहरा गया है.  बुधवार (27 मई) को अचानक ट्रंप ने धमकी दी कि अगर ओमान ने ईरान के साथ होर्मुज से गुजरने पर टोल वसूलने को लेकर कोई समझौता किया तो अमेरिका ओमान पर हमला कर सकता है. ओमान, ईरान के सामने स्ट्रेट के दूसरी ओर स्थित है.

वाशिंगटन वार्ता से पहले बेरूत के बाहरी इलाके में इजरायली वायुसेना की बड़ी एयर स्ट्राइक, सीजफायर के बाद से सबसे बड़ा हमला

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ईरान पर अमेरिका और इजरायल नहीं, इस देश ने ले लिया बहुत बड़ा एक्शन

क्या अब छिड़ने वाला है विश्व युद्ध? US के साथ ईरान के बढ़ते तनाव के बीच रूस ने तेहरान भेजा अपना ‘डूम्सडे’ प्लेन

शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश

PoK Protest: PoK में नन्हे प्रदर्शनकारी बने आंदोलन की आवाज! स्कूल ड्रेस में सड़कों पर आए हजारों छात्र, आजादी के लगे नारे

ईरान का ‘आंख के बदले आंख’ ऑपरेशन! खाड़ी देशों में US एयरबेस पर हमला, पैट्रियट एयर डिफेंस पूरी तरह तबाह

डोनाल्ड ट्रंप पर पेंसिल्वेनिया के बटलर में हुए हमले के दो साल पूरे, घटना के बारे में जानें क्या बोले अमेरिकी राष्ट्रपति?

Leave a Comment