इंडियन प्रीमियर लीग में वैभव सूर्यवंशी का जलवा बरकरार है. महज 15 साल की उम्र में रिकॉर्ड पे रिकॉर्ड तोड़े जा रहे हैं. उन्होंने एलिमिनेटर मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 29 गेंद में 97 रनों की यादगार पारी खेली. वैभव की इस दमदार पारी को देख ‘क्रिकेट के भगवान’ कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर भी वैभव की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए. अब सचिन द्वारा हुई तारीफ का खुद वैभव ने जवाब दिया है.
सचिन तेंदुलकर ने क्या कहा
सचिन तेंदुलकर ने वैभव की तारीफ में सोशल मीडिया पोस्ट किया. सचिन ने लिखा – वैभव सूर्यवंशी का बैट स्विंग असाधारण है. इससे भी ज्यादा उल्लेखनीय बात यह है कि कैसे वह पैर वाली गेंदों पर फ्रंट फुट का इस्तेमाल कर शॉट के लिए रूम बनाता है. यह स्वतंत्रता उन्हें बेबाक अंदाज में खेलने की अनुमति देती है. यह पारी वाकई शानदार थी.
वैभव सूर्यवंशी ने 29 गेंद में 97 रन बनाए, इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 12 छक्के लगाए. वैभव ने 92 रन तो बाउंड्री से ही बना दिए थे. उन्हीं की पारी के दम पर राजस्थान 243 के स्कोर तक पहुंच पाई थी. जवाब में SRH की पूरी टीम 196 रनों पर ढेर हो गई थी.
वैभव सूर्यवंशी ने दिया जवाब
आईपीएल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किए गए एक वीडियो क्लिप में वैभव सूर्यवंशी ने सचिन तेंदुलकर द्वारा मिली तारीफ पर कहा कि जब ‘क्रिकेट का भगवान’ किसी की तारीफ करे, तो यह वाकई सम्मान की बात है.
वैभव ने कहा – हर कोई जानता है कि वे (सचिन तेंदुलकर) क्रिकेट के भगवान हैं. अगर उन्होंने ऐसा कुछ ट्वीट किया है तो यह हमारे लिए बहुत बड़ी बात है कि उनके जैसे महान क्रिकेटर ने ऐसी कोई बात कही है. यह मेरे लिए सम्मान की बात है.”
आईपीएल 2026 की ऑरेंज कैप वैभव सूर्यवंशी के पास है, जो अब तक 15 मैचों में 680 रन बना चुके हैं. 2026 सीजन में वैभव ने एक शतक और 4 फिफ्टी लगाई हैं.
यह भी पढ़ें:
एलिमिनेटर में तबाही के बाद वैभव सूर्यवंशी की पहली प्रतिक्रिया, सिर्फ 3 शब्दों में कही बड़ी बात


