लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘मैं FWICE से बात करूंगा…’, रणवीर सिंह के सपोर्ट में उतरे सिंगर मीका सिंह, दिया बड़ा बयान

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों फिल्म ‘डॉन 3’ को लेकर विवादों में बने हुए हैं. FWICE यानी फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज द्वारा उनके खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन नोटिस जारी किए जाने के बाद ये मामले सोशल मीडिया पर बहस का कारण बना हुआ है. इसी बीच अब सिंगर मीका सिंह ने रणवीर सिंह का खुलकर समर्थन किया है. मीका सिंह का बयान अब सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है.

मीका सिंह ने किया सपोर्ट

हाल ही में वायरल भयानी ने एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें मीका सिंह ने कहा कि रणवीर सिंह बहुत अच्छे और जमीन से जुड़े इंसान हैं. मैं FWICE को अच्छी तरह जानता हूं और मैं खुद उनसे मिलकर इस बारे में बात करूंगा. आखिर हम सब भाई हैं.’ उनके इस बयान के बाद फैंस ने भी सोशल मीडिया पर रणवीर के समर्थन में कमेंट करना शुरू कर दिया. कई लोगों का कहना है कि ये मामला बातचीत से सुलझ जाना चाहिए.

मीका सिंह भी हो चुके हैं बैन

दरअसल, साल 2019 में मीका सिंह खुद FWICE के बैन का शिकार हो चुके हैं. उस समय वो पाकिस्तान के कराची में एक शादी में परफॉर्म करने पहुंचे थे, जिसके बाद काफी विवाद हुआ था. कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो शादी पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के करीबी व्यक्ति से जुड़ा हुआ था. इस मामले के बाद FWICE ने मीका सिंह के खिलाफ अस्थायी बैन जारी कर दिया था. हालांकि बाद में मीका ने संगठन से मुलाकात की, अपनी सफाई दी और माफी मांगी, जिसके बाद उनका बैन हटा लिया गया था.

ये भी पढ़ें: बैन से पहले रणवीर सिंह ने बंद कमरे में चली थी बड़ी चाल, 10 करोड़ कैश और 25 करोड़ डिस्काउंट का ऑफर फरहान अख्तर ने ठुकराया

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि रणवीर सिंह को साल 2023 में नए डॉन के रूप में चुना गया था. इससे पहले ये किरदार अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान निभा चुके हैं. लेकिन बाद में खबरें आईं कि रणवीर सिंह फिल्म से अलग हो गए हैं. बताया जा रहा है कि फिल्म की कहानी और किरदार को लेकर उनकी मेकर्स से राय नहीं मिल रही थी. मल्टीपल रिपोर्ट्स के अनुसार, रणवीर इस किरदार को ज्यादा डार्क और एग्रेसिव अंदाज में दिखाना चाहते थे. लेकिन निर्देशक फरहान अख्तर फिल्म को अपने पुराने विजन के करीब रखना चाहते थे.

इसके बाद मामला तब और बढ़ गया, जब एक्सेल एंटरटेनमेंट ने रणवीर सिंह से नुकसान की भरपाई के लिए 45 करोड़ रुपये की मांग की. इसके बाद फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने FWICE से मदद मांगी. 26 मई को संगठन ने रणवीर के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव जारी कर दिया. हालांकि ये कानूनी बैन नहीं है, लेकिन इसका असर फिल्म इंडस्ट्री में जरूर देखने को मिल सकता है.

ये भी पढ़ें: अंकिता लोखंडे ने पहना हिजाब, ट्रोल्स बोले- मराठी मुलगी हो ऐसा क्यों किया?





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

तलाक के वक्त करिश्मा कपूर-संजय कपूर के बीच क्या हुई थी डील? बच्चों, प्रॉपर्टी और करोड़ों की सेटलमेंट का सच

47 की उम्र में सिंगल रहने पर यूजर ने किया था ट्रोल, शमिता शेट्टी ने भी लगा दी क्लास, बोलीं- ‘तुमने शादी करके क्या उखाड़ लिया भाई? ‘

‘दहाड़’ में डराया, ‘बधाई दो’ में चौंकाया, गुलशन देवैया के वो 7 किरदार, जिन्हें देखकर हैरान रह जाएंगे आप

गोविंदा को इम्प्रेस करने के लिए सुनीता ने 15 साल की उम्र में किया था ये काम, खुद किया खुलासा, बोल- ‘मेरे पति को खाने का बहुत शौक था’

सिक्योरिटी तोड़कर स्टेज पर फूल देने पहुंचा फैन, शर्माती दिखीं सामंथा रूथ प्रभु, वायरल हुआ वीडियो

छोटी हाइट बनी सगाई टूटने की वजह? एक्स-मंगेतर संग रिश्ता टूटने पर अब्दु रोजिक का चौंकाने वाला खुलासा

Leave a Comment