लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Ajmer Car Fire Accident Four Burnt Alive Rajasthan – Ajmer News

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

राजस्थान के अजमेर जिले में गुरुवार सुबह एक भीषण हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। बोराड़ा थाना क्षेत्र के श्रीरामपुरा गांव के पास चलती कार में अचानक आग लगने से पूर्व सरपंच दंपती समेत चार लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसा सुबह करीब 5:30 बजे हुआ।

मां को अस्पताल ले जा रहे थे पूर्व सरपंच

जानकारी के अनुसार, श्रीरामपुरा गांव निवासी पूर्व सरपंच रामसिंह चौधरी अपनी मां एवं जिला परिषद सदस्य पूसी देवी को सीने में दर्द की शिकायत होने पर अस्पताल लेकर जा रहे थे। कार में उनकी पत्नी पूर्व सरपंच सुरज्ञान देवी और भांजी महिमा भी सवार थीं।

आग की लपटों ने गाड़ी को चपेट में लिया

रास्ते में अचानक कार में आग लग गई और देखते ही देखते लपटों ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयावह था कि कार में सवार रामसिंह चौधरी, उनकी पत्नी सुरज्ञान देवी और भांजी महिमा बाहर नहीं निकल सके। तीनों की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से झुलसी पूसी देवी को बाहर निकाला गया, लेकिन बाद में उनकी भी मौत हो गई।

स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया

घटना की सूचना मिलते ही बोराड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें-  राजस्थान में भीषण गर्मी: श्रीगंगानगर देश का तीसरा सबसे गर्म शहर; आज 11 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

इस हादसे के बाद श्रीरामपुरा गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। अजमेर एसपी हर्षवर्धन अगरवाला भी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों को मामले की गंभीरता से जांच करने के निर्देश दिए हैं।

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दिल्ली में एक घर में मिलीं दो लाशें:बुजुर्ग महिलाओं के हैं दोनों शव, मौत की वजह स्पष्ट नहीं, छानबीन शुरू – Bodies Of Two Elderly Women Found In A House In Delhi

बकरीद पर बंगाल से तमिलनाडु तक उल्लास:मस्जिदों और ईदगाहों में उमड़े लोग, Pm मोदी और मुख्यमंत्रियों ने दी बधाई – Bakrid Celebrated Across India With Joy And Harmony Prez Murmu Pm Modi And Leaders Extend Greetings

Bangladesh:’डोनाल्ड ट्रंप’ नाम के भैंस की कुर्बानी पर लगी रोक, ईरान ने उड़ाया मजाक; जानिए क्या है पूरा मामला – Bangladesh Viral Donald Trump Nicknamed Buffalo Spared From Sacrifice Iran Mocks Us President

हिमाचल पंचायत चुनाव:116 वर्षीय खड़कू राम ने डाला वोट, सुबह 11 बजे तक 43% हुआ मतदान; पढ़ें पल-पल की अपडेट – Himachal Panchayat Elections Second Phase Of Voting And Result Today

Twisha Sharma Case:गिरिबाला सिंह की बढ़ी मुश्किलें, Cbi कर सकती है हिरासत में लेकर पूछताछ; Cdr से खुलेंगे राज – Cbi May Soon Take Giribala Singh Into Custody In Tvisha Sharma Death Case

दिल्ली संगठन में बड़ा बदलाव:भाजपा को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष, हर्ष मल्होत्रा को सौंपी गई भाजपा की कमान – Union Minister Of State Harsh Malhotra Appointed As Delhi Bjp State President

Leave a Comment