लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

एलिमिनेटर में वैभव सूर्यवंशी ने कर दी छक्कों की बरसात, तोड़ डाले 5 बड़े रिकॉर्ड; सारे दिग्गज छूटे पीछे

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

27 मई 2025, वह तारीख है जब वैभव सूर्यवंशी ने अपने आईपीएल करियर का पहला प्लेऑफ मैच खेला. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में 15 साल के वैभव ने कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं. वैभव एक समय 4 गेंद में 7 रन बनाकर खेल रहे थे, लेकिन अगली 12 गेंद में 41 रन ठोक दिए. वैभव ने मैच में 28 गेंद खेलकर 97 रन बनाए और इस पारी में 12 छक्के लगाए. 

वैभव सूर्यवंशी ने इसी मैच में आईपीएल 2026 सीजन में अपने 600 रन भी पूरे कर लिए. 16 गेंद में पचास रन पूरे किए और क्रिस गेल का ऐतिहासिक छक्कों का रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिया. वो सबसे तेज शतक लगाने से चूक गए, लेकिन वैभव सूर्यवंशी ने एलिमिनेटर मैच में 5 बड़े रिकॉर्ड जरूर तोड़े हैं.

IPL प्लेऑफ की सबसे तेज फिफ्टी

वैभव सूर्यवंशी ने एलिमिनेटर मैच में 16 गेंद में पचास रन पूरे किए. उन्होंने आईपीएल प्लेऑफ इतिहास की सबसे तेज फिफ्टी लगाने के मामले में सुरेश रैना की बराबरी कर ली है. एडम गिलक्रिस्ट इस मामले में तीसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने प्लेऑफ मैच में 17 गेंद में अर्धशतक लगाया था.

  • 16 गेंद – वैभव सूर्यवंशी
  • 16 गेंद – सुरेश रैना

एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के

आईपीएल 2012 सीजन में क्रिस गेल ने 59 छक्के लगाए थे. आखिरकार उसके 14 साल बाद वैभव सूर्यवंशी ने गेल का वह ऐतिहासिक रिकॉर्ड तोड़ डाला है. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 8 छक्के लगाते ही वो इंडियन प्रीमियर लीग के किसी एक सीजन में 60 छक्के लगाने वाले इतिहास के सबसे पहले बल्लेबाज बने.

  • 60+ छक्के – वैभव सूर्यवंशी (IPL 2026)
  • 59 छक्के – क्रिस गेल (IPL 2022)

एक सीजन में 600+ रन बनाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज

वैभव सूर्यवंशी एक आईपीएल सीजन में 600+ रन बनाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज भी बन गए हैं. उन्होंने ऋषभ पंत का रिकॉर्ड तोड़, जिन्होंने आईपीएल 2018 में 21 साल की उम्र में 600 रनों का आंकड़ा पार किया था.

  • 15 साल – वैभव सूर्यवंशी
  • 21 साल – ऋषभ पंत

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा क्रिस गेल का सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड, एलिमिनेटर मैच में मचाई तबाही

IPL पावरप्ले में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर

एलिमिनेटर मैच में वैभव सूर्यवंशी ने पारी के चौथे ओवर में पचास रन पूरे कर लिए थे. यह आईपीएल में पांचवां मौका रहा जब वैभव ने पावरप्ले के भीतर फिफ्टी पूरी कर ली हो. पहले 6 ओवरों में सबसे ज्यादा बार फिफ्टी पूरी करने का रिकॉर्ड डेविड वॉर्नर के नाम है, जिन्होंने 6 बार ऐसा किया था.

  • 6 बार – डेविड वॉर्नर
  • 5 बार – वैभव सूर्यवंशी

एक आईपीएल पारी में सबसे ज्यादा छक्के (पावरप्ले में)

पावरप्ले के भीतर एक आईपीएल पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी ने अपने नाम कर लिया है. उन्होंने SRH के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में पावरप्ले ओवरों में 8 छक्के लगाए. उन्होंने सनथ जयसूर्या और जोस बटलर समेत कई दिग्गजों का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने पावरप्ले के भीतर एक पारी में सात-सात छक्के लगाए हैं.

यह भी पढ़ें:

एलिमिनेटर में वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, IPL का सबसे बड़ा रिकॉर्ड टूटा; ऋषभ पंत छूटे पीछे

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment