लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Weather:नौतपा की आग में झुलसा उत्तर भारत, अब पश्चिमी विक्षोभ से राहत की आस; Pm मोदी ने भी की ये अपील – North India Heatwaves Of Nautapa Now Hopes For Relief From Western Disturbance How Much Temperature Drop

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

उत्तर भारत इस समय भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। नौतपा के दौरान आसमान से बरस रही आग ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। सुबह होते ही तेज धूप और गर्म हवाओं का असर शुरू हो जा रहा है। राजस्थान से लेकर उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और मध्य प्रदेश तक कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है। राजस्थान के श्रीगंगानगर में बुधवार को देश का सबसे अधिक तापमान 48.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि यूपी का बांदा 47.8 डिग्री के साथ दूसरे स्थान पर रहा। मौसम विभाग ने हालांकि आने वाले दिनों में राहत की उम्मीद जताई है। नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से कई राज्यों में बारिश, तेज हवाएं और तापमान में गिरावट की संभावना बनी है।

आखिर क्यों और खतरनाक हो गई है इस बार की गर्मी?

इस बार नौतपा के दौरान गर्मी ने पिछले कई वर्षों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मैदानी इलाकों में जब तापमान 45 डिग्री से ऊपर पहुंच जाता है तो उसे लू की श्रेणी में रखा जाता है, जबकि 47 डिग्री से अधिक तापमान को भीषण लू माना जाता है। इस समय उत्तर भारत के कई हिस्से इसी स्थिति से गुजर रहे हैं। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और चंडीगढ़ में तापमान 44 से 46 डिग्री के बीच बना हुआ है। गर्म हवाओं और तेज धूप के कारण दोपहर में सड़कें सुनसान दिखने लगी हैं। मजदूर, रिक्शा चालक और खुले में काम करने वाले लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें- संविधान सभा का इतिहास: कभी गोहत्या पर बैन के लिए इन मुस्लिम सदस्यों ने उठाई थी आवाज, कुरान का भी हुआ था जिक्र

क्या पश्चिमी विक्षोभ से मिलेगी राहत?

मौसम विभाग ने बताया है कि बृहस्पतिवार से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके असर से शुक्रवार से उत्तर भारत के कई हिस्सों में मौसम बदल सकता है। गरज-चमक के साथ हल्की बारिश, धूल भरी आंधी और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि यह राहत अस्थायी होगी और जून की शुरुआत में गर्मी फिर तेज हो सकती है। फिलहाल लोगों को अगले दो से तीन दिनों तक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

गर्मी को लेकर क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भीषण गर्मी और लू की स्थिति पर चिंता जताते हुए सभी मंत्रालयों और राज्य सरकारों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। कैबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री ने कहा कि इतनी बड़ी चुनौती से निपटने के लिए पूरे देश को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने स्वास्थ्य और जलशक्ति मंत्रालय को खास तौर पर मुस्तैद रहने को कहा, ताकि लू से प्रभावित लोगों को तुरंत इलाज और पानी उपलब्ध कराया जा सके। प्रधानमंत्री ने लोगों से भी अपील की कि वे बिना जरूरत तेज धूप में बाहर न निकलें और पर्याप्त मात्रा में पानी तथा तरल पदार्थों का सेवन करें।

लोगों को किन बातों का रखना होगा ध्यान?


  • डॉक्टरों और मौसम विभाग ने लोगों को इस भीषण गर्मी में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

  • बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने को कहा गया है।

  • बाहर निकलते समय सिर ढकने, पानी साथ रखने और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी गई है।

  • लगातार बढ़ती गर्मी का असर बिजली और पानी की मांग पर भी दिखाई देने लगा है।

  • कई शहरों में बिजली खपत रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। 

यूपी और दिल्ली में क्या है मौसम का अलर्ट?

उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने 28 से 31 मई के बीच कई जिलों में प्री-मानसून बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है। गाजियाबाद, हापुड़, सहारनपुर समेत कई जिलों में तेज हवाओं और ओलावृष्टि की आशंका जताई गई है। 29 मई को पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने का रेड अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली में भी तेज हवाओं और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि अचानक मौसम बदलने से धूल भरी आंधी और बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं।

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

राजस्थान में भीषण गर्मी:श्रीगंगानगर देश का तीसरा सबसे गर्म शहर; आज 11 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट – Rajasthan Continues To Reel Under Heatwave, Sriganganagar Among India’s Hottest Cities

Top News:नौतपा के कहर से कल मिलेगी राहत; गिरिबाला सिंह की याचिका खारिज; समझौते को लेकर ट्रंप की ईरान को धमकी – Top News In Hindi 28th May Crime Weather Update Trump Iran Us Ipl Vaibhav Sooryavanshi Twisha Sharma Case

Us-iran Conflict:ईरान के यूरेनियम भंडार पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- इसे रूस या चीन को सौंपना मंजूर नहीं – Not Comfortable With Russia Or China Taking Iran’s Uranium Stockpile: Donald Trump

Us-iran:होर्मुज पर संकट के बीच अमेरिका-ईरान डील की चर्चा तेज; ट्रंप बोले- समझौता होगा, वरना सैन्य कार्रवाई तय – Hormuz Speculation Us-iran Deal Intensifies Trump Says Agreement Or Military Action

‘पेट्रोल-डीजल को लेकर घबराएं नहीं’:होर्मुज संकट के बीच बढ़ते दामों पर राजनाथ सिंह बोले- ईंधन-खाद की कमी नहीं – Rajnath Singh Says People Should Not Panic Buy Petrol-diesel And Reviews Availability Of Essential Commodities

विजयन के घर ईडी का छापा:कार्यकर्ताओं ने काटा हंगामा, हुई हिंसा; चेन्निथला बोले- कानून तोड़ने वाले नहीं बचेंगे – Ed Raids Vijayans Residence Workers Uproar Violence Erupts Chennithala Says Lawbreakers Must Punished

Leave a Comment