वैभव सूर्यवंशी IPL में छाए हुए हैं, वह हर मुकाबले में शुरुआत से बड़ा प्रहार करते हैं और अधिकतर मैचों में महत्वपूर्ण पारी खेलकर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाते हैं. आज एलिमिनेटर मैच में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला है, जिसमें जीतने वाली टीम क्वालीफायर-2 में जाएगी और हारने वाली टीम का सफर खत्म हो जाएगा. इससे पहले वैभव एक अन्य मैच में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए नजर आए, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.
केविन पीटरसन ने अपने सोशल मीडिया पेज (The Switch | Kevin Pietersen) पर वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी का वीडियो शेयर किया. वैभव ने इसमें 10 गेंदों में 53 रन बनाए, जो खुद पीटरसन ने कहा और वह उनके शॉट्स को देखकर हैरान भी नजर आए. वैभव ने 10 में से 8 गेंदों में छक्के लगाए और 1 चौका भी जड़ा. वैभव ने एक फ्रेंडली मैच में किया, इसलिए ये फिफ्टी किसी रिकॉर्ड में दर्ज नहीं होगी.
वैभव के बल्लेबाजी का अंदाज हमेशा विस्फोटक ही रहता है. उन्होंने पिछले साल IPL में डेब्यू किया था, तब उनकी उम्र सिर्फ 14 साल थी. अपने पहले ही सीजन में उन्होंने 35 गेंदों में शतक लगाकर इतिहास रच दिया था. वह IPL इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं. जारी संस्करण के लीग स्टेज में भी वैभव ने 36 गेंदों में शतक जड़ा था.
यह भी पढ़ें- 9 छक्के, 5 चौके… रजत पाटीदार ने 281 की स्ट्राइक रेट से बनाए 93 रन, बेंगलुरु ने रचा इतिहास
Vaibhav Sooryavanshi Smashes A 10-Ball Fifty! 🔥 pic.twitter.com/9iGZRqFu3Y
— The Switch | Kevin Pietersen (@kptheswitch) May 26, 2026
SRH के खिलाफ ही लगाया था शतक
IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से अभी एक शतक आया है, जो लीग स्टेज में उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ ही बनाया था. आज राजस्थान और हैदराबाद के बीच एलिमिनेटर है, अगर SRH को जीतना है तो उन्हें वैभव को जल्दी आउट करना होगा.
यह भी पढ़ें- क्वालीफायर में गुजरात टाइटंस की हार के 3 बड़े कारण, क्या अब IPL 2026 से बाहर हो गई GT?
15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में खेली 14 पारियों में 583 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 3 अर्धशतक शामिल हैं. वह इस साल 53 छक्के लगा चुके हैं और क्रिस गेल के बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं. गेल एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 2012 में 59 छक्के लगाए थे.


