लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

वैभव सूर्यवंशी का फैन हुआ WWE रेसलर, SRH vs RR एलिमिनेटर से पहले शेयर किया वीडियो

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

वैभव सूर्यवंशी क्रिकेट जगत में अपना खास नाम बना चुके हैं. मात्र 15 साल के इस बल्लेबाज के सामने अब अच्छे-अच्छे गेंदबाज दबाव में होते हैं. वैभव पहली गेंद से बड़ा प्रहार करते हैं, अभी तक वह इसमें सफल हो रहे हैं तो आलोचना कम हो रही है. क्रिकेट के दिग्गज तो उनके स्टाइल के दीवाने हो ही रहे हैं, WWE में भी उनका जलवा दिख रहा रहा. रेसलर ड्र्यू मैकइंटायर ने आज SRH vs RR एलिमिनेटर मैच से पहले वैभव की जर्सी में एक वीडियो शेयर किया.

WWE रेसलर ड्र्यू मैकइंटायर क्रिकेट को फॉलो करते हैं, और टीम इंडिया के सपोर्टर हैं. उन्होंने 2023 वनडे वर्ल्ड कप में भी भारतीय टीम की जर्सी में वीडियो शेयर करते हुए टीम के लिए सपोर्ट किया था. IPL 2026 में उन्होंने जसप्रीत बुमराह की जर्सी में भी एक वीडियो शेयर किया था, अब उन्होंने 15 वर्षीय खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी की जर्सी में वीडियो शेयर किया.

वीडियो में ड्र्यू मैकइंटायर जिम में वर्कआउट कर रहे हैं. उन्होंने वैभव सूर्यवंशी के नाम वाली राजस्थान रॉयल्स की जर्सी पहन रखी है. वैभव को जब राजस्थान ने खरीदा था, तब उनकी उम्र सिर्फ 13 साल थी. वह IPL में खेलने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बन गए हैं, उन्होंने 14 साल में आईपीएल डेब्यू किया. अपने पहले ही सीजन में वैभव ने इतिहास रच दिया था, उन्होंने 35 गेंदों में शतक जड़ा. ये किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा आईपीएल में सबसे तेज शतक है.

यह भी पढ़ें- मुल्लांपुर स्टेडियम की पिच नंबर-4 पर होगा हैदराबाद बनाम राजस्थान एलिमिनेटर मैच, जानिए पिच से किसे मिलेगी मदद

आज सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुल्लांपुर स्टेडियम में एलिमिनेटर मैच होगा. जो टीम जीतेगी, उसका सामना क्वालीफायर-2 में गुजरात टाइटंस के साथ होगा. हारने वाली टीम बाहर हो जाएगी. अभी तक इस सीजन दोनों टीमें 2 बार भिड़ी हैं, दोनों बार SRH ने बाजी मारी है. हालांकि वैभव का इस सीजन आया एकमात्र शतक हैदराबाद के खिलाफ ही था.

यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी से लेकर साकिब हुसैन, पूर्व क्रिकेटर ने चुनी IPL में अनकैप्ड प्लेयर्स की प्लेइंग इलेवन

IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन

वैभव सूर्यवंशी ने लीग स्टेज के 14 मैचों में 583 रन बनाए हैं, इसमें 1 शतक और 3 अर्धशतक शामिल हैं. वह एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन चुके हैं, अब उनकी निगाहें क्रिस गेल के रिकॉर्ड पर है. गेल ने 2012 में 59 छक्के लगाए थे, तब से एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के का रिकॉर्ड उन्हीं के नाम है. वैभव गेल के इस रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं.



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment