लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Weather Update:आग उगल रहा आसमान, उत्तर से लेकर मध्य भारत तक गर्मी से त्रस्त जनजीवन; जानें कब मिलेगी राहत? – Weather Update North And Central India Is Crippled By Heat. Find Out When Relief Is Expected

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

देश के बड़े हिस्से में भीषण गर्मी और लू ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। उत्तर भारत से लेकर मध्य भारत तक लोग तेज धूप और गर्म हवाओं की मार झेल रहे हैं। उत्तर प्रदेश का बांदा मंगलवार को 47.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ देश का सबसे गर्म शहर रहा। दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और पंजाब समेत कई राज्यों में पारा 45 डिग्री के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग ने साफ कहा है कि अगले तीन दिन तक राहत मिलने की संभावना बेहद कम है। हालांकि 29 मई के बाद पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम बदल सकता है।

आखिर इतनी खतरनाक गर्मी क्यों पड़ रही है?

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस समय नौतपा का दौर चल रहा है। नौतपा को साल के सबसे गर्म नौ दिन माना जाता है। इस दौरान सूर्य की सीधी किरणें मैदानी इलाकों पर ज्यादा असर डालती हैं, जिससे तापमान तेजी से बढ़ता है। इसी वजह से उत्तर भारत के कई हिस्सों में लगातार लू चल रही है। मौसम विभाग ने बताया कि 28 मई तक उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं आएगी। लोगों को दिन के समय घर से बाहर निकलने में परेशानी हो रही है और अस्पतालों में हीट स्ट्रोक के मरीज भी बढ़ने लगे हैं।

 



























शहर



अधिकतम तापमान



बांदा



47.6°C



सिरसा



46°C



दिल्ली-एनसीआर



44-46°C



पश्चिमी यूपी



45°C के आसपास


किन राज्यों में सबसे ज्यादा असर दिख रहा है?

उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ इस समय सबसे ज्यादा गर्मी झेल रहे हैं। हरियाणा का सिरसा भी 46 डिग्री तापमान के साथ तपता रहा। कई शहरों में सड़कें दोपहर में सुनसान दिखीं। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि लू का असर बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों पर ज्यादा पड़ सकता है। लोगों को दोपहर में घर से बाहर न निकलने और ज्यादा पानी पीने की सलाह दी गई है।

कब बदलेगा मौसम और कहां होगी बारिश?

मौसम विभाग के अनुसार 28 मई से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके असर से दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 28 और 29 मई को बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक देखने को मिल सकती है। हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। कुछ इलाकों में यह 70 किलोमीटर प्रति घंटा भी हो सकती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी आंधी और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का मानना है कि इससे तापमान में 6 से 8 डिग्री तक गिरावट आ सकती है।

देश के दूसरे हिस्सों में कैसा रहेगा मौसम?

पूर्वोत्तर भारत में लगातार भारी बारिश हो रही है। असम, मेघालय, मणिपुर, नागालैंड, त्रिपुरा और मिजोरम में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। चेरापूंजी और अगरतला में अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गई है। वहीं दक्षिण भारत के केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भी गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। केरल और तमिलनाडु में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान पेड़ों और खुले मैदानों से दूर रहने की सलाह दी है।

मछुआरों और लोगों को क्या सलाह दी गई?

अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में तेज हवाएं चलने का अनुमान है। मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी दी है। कई इलाकों में धूल भरी आंधी भी चल सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि गर्मी से राहत तो मिलेगी, लेकिन मानसून आने तक पूरी तरह ठंडक की उम्मीद नहीं करनी चाहिए। फिलहाल देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम तेजी से बदल रहा है और प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Ed Action:केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के घर ईडी की छापेमारी, धन शोधन से जुड़ा है मामला – Ed Raids Former Kerala Chief Minister Pinarayi Vijayan’s House In Money Laundering Case

Twisha Case:’बहू को फंदे पर लटका देखकर, पहला फोन पुलिस को क्यों नहीं किया’? सीबीआई का गिरिबाला से सख्त सवाल – Twisha-sharma-case-cbi-questioned-giribala-singh-over-delay-in-police-information

Vaibhav Sooryavanshi:वैभव की दीवानगी सात समंदर पार! इस Wwe स्टार ने जर्सी पहनकर पोस्ट की तस्वीर, पराग हैरान – Vaibhav Sooryavanshi Mania Reaches Wwe, Drew Mcintyre’s Post Amazes Riyan Parag

Cm Vijay Delhi Visit:सत्ता संभालने के बाद पहली बार दिल्ली आएंगे विजय, Pm मोदी-सीतारमण से कर सकते हैं मुलाकात – Tamil Nadu Cm Joseph C Vijay Delhi Visit Updates Meeting With Pm Modi Fm Sitharaman And Others Hindi News

Israel:हमास के सैन्य विंग प्रमुख को इस्राइल ने किया ढेर, सात अक्तूबर के नरसंहार का था मास्टरमाइंड – Israel Eliminates Hamas Military Leader Muhammed Odeh In Gaza Architect Of October 7 Attack

फ्रांस में नर्सरी स्कूल कांड पर बवाल:पेरिस में दुर्लभ सार्वजनिक ट्रायल शुरू, परिजन बोले- अब देश को जागना होगा – Rare Public Trial Opens In Paris Child Abuse Case As Parents Seek National Wake-up Call

Leave a Comment