एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों काफी चर्चा में हैं. एक तरफ फिल्म ‘डॉन 3’ को लेकर वो विवादों में हैं. वहीं दूसरी तरफ फिल्म ‘कांतारा’ के एक सीन की मिमिक्री करने की वजह से वो विवादों में आ गए थे. जिसके बाद वो अब श्री चामुंडेश्वरी मंदिर गए हैं.
चामुंडेश्वरी मंदिर गए रणवीर सिंह
कर्नाटक हाईकोर्ट ने फिल्म ‘कांतारा’ के ‘दैवा’ की मिमिक्री से जुड़े विवाद में रणवीर सिंह के खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द कर दिया था. साथ ही रणवीर सिंह को मैसूरु के श्री चामुंडेश्वरी मंदिर में जाकर दर्शन करने का निर्देश दिया था. अब रणवीर सिंह चामुंडेश्वरी मंदिर गए हैं. रणवीर सिंह का ये दौरा कोर्ट की कार्यवाही से जुड़े निर्देशों के तहत हुआ.

ये भी पढ़ें- रणवीर सिंह एक फिल्म के लिए कितनी फीस लेते हैं? धुरंधर फ्रेंचाइजी के लिए कितनी मिली सैलरी, जानें
बता दें कि रणवीर सिंह ने इससे पहले सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हुए अपने इरादों को स्पष्ट किया था. अपनी बात रखते हुए उन्होंने कहा था, ‘मेरा उद्देश्य फिल्म में ऋषभ शेट्टी की शानदार परफॉर्मेंस को सामने लाना था. एक अभिनेता होने के नाते मैं समझता हूं कि जिस तरह उन्होंने उस खास सीन को निभाया, उसके लिए कितनी मेहनत और समर्पण चाहिए. मुझे उनके काम के लिए बेहद सम्मान है.’
इसके अलावा रणवीर ने कहा था, ‘मैं हमेशा हमारे देश की हर संस्कृति, परंपरा और विश्वास का गहरा सम्मान करता हूं. अगर मेरी बात से किसी की भावनाएं आहत हुई हैं, तो मैं दिल से माफी मांगता हूं.’

वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह इन दिनों ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइज़ी की सक्सेस को लेकर भी चर्चा में हैं. ‘धुरंधर 2’ ने दुनियाभर में 1800 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. फिल्म अभी भी अच्छा परफॉर्म कर रही है.
ये भी पढ़ें- ‘अनुपमा’ के ‘बापूजी’ को मिला देश का बड़ा सम्मान, राष्ट्रपति ने अरविंद वैद्य को ‘पद्म श्री’ से नवाजा
‘डॉन 3’ को लेकर विवाद
वहीं रणवीर सिंह इन दिनों ‘डॉन 3’ को लेकर भी विवादों में हैं. रणवीर ने फिल्म को साइन किया था. लेकिन फिर बाद में उन्होंने इस फिल्म को करने से इंकार किया. जिसके बाद रणवीर और मेकर्स के बीच विवाद हुआ. मेकर्स का कहना है कि फिल्म का प्री-प्रोडक्शन हो गया था और 45 करोड़ का खर्च हुआ है. फिल्म को फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट प्रोड्यूस कर रही थी. रणवीर से मुआवजे के तौर पर 45 करोड़ रुपये की मांग की है. इसके बाद फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉईज (FWICE) ने रणवीर सिंह के खिलाफ नॉन-कोऑपरेटिव डायरेक्टिव जारी किया है.
