लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

पैसे उड़ाने में सबसे आगे रहते हैं इन तारीखों में जन्मे लोग, करोड़ों कमाने के बाद भी हाथों में नहीं टिकता पैसा

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Numerology: हमारा स्वभाव कैसा होगा यह काफी हद तक हम इस बात पर भी निर्भर करता है कि हम किस दिन या फिर तारीख पर जन्में हैं. आसान शब्दों में अगर कहें तो आप किस तारीख को जन्में या फिर आपका मूलांक क्या है इसका आपके जीवन में काफी गहरा प्रभाव पड़ता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसे खास मूलांक के बारे में बताने जा रहे हैं जिनमें पैदा होने वाले लोग बहुत ही ज्यादा खर्चीले स्वभाव के होते हैं. ये लोग चाहे कितने भी पैसे क्यों न कमा लें, इनके हाथों में पैसे टिकते नहीं है. मंथ एंड होने से पहले इनकी जेब खाली हो जाती है. अंक ज्योतिष की अगर मानें तो इन खास तारीखों में जन्में लोग दिल से काफी बड़े होते हैं और खुलकर पैसे खर्च करना और एक लग्जरी लाइफ जीना पसंद करते हैं. तो चलिए इन खास मूलांक और इनमें जन्में लोगों के बारे में बाकी सारी बातें भी विस्तार से जानते हैं.

मूलांक निकालने का क्या है तरीका?

अगर आपको मूलांक निकालना नहीं आता है तो बता दें इसका तरीका काफी ज्यादा आसान है. मूलांक निकालने के लिए जन्म की तारीख को जोड़कर एक अंक बनाया जाता है. उदहारण के लिए अगर किसी भी व्यक्ति का जन्म महीने की 15 तारीख को हुआ है, तो 1+5=6 होगा. यानी कि इस व्यक्ति का मूलांक 6 माना जाएगा. इसी तरह 24 तारीख को जन्म लेने वाले का भी मूलांक 6 ही होगा.

मूलांक 5 वाले लोग

अंक ज्योतिष के अनुसार जिनका भी जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या फिर 23 तारीख को होता है, उनका मूलांक 5 होता है. ये लोग काफी ज्यादा स्मार्ट होते हैं, चीजों को लेकर एक्टिव रहते हैं और नयी चीजों की ज्यादा पसंद करते हैं. इन लोगों को घूमना-फिरना, शॉपिंग करना और अपनी लाइफ में बदलाव लाना काफी ज्यादा पसंद होता है. ये लोग पैसे कमाने में माहिर होते हैं, लेकिन उससे दोगुनी तेजी से इन पैसों को खर्च भी कर देते हैं. इनका ज्यादातर पैसा शॉपिंग, ट्रैवल और दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करने में खत्म हो जाता है. इन लोगों को सेविंग्स करना नहीं आता है और इन्हें वर्तमान में जीना ज्याद अच्छा लगता है.

मूलांक 3 वालों की भी यही परेशानी

अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या फिर 23 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 3 है. इस मूलांक में जिनका भी जन्म होता है वे काफी साफ दिल के होते हैं और दूसरों की मदद करने के लिए हर समय आगे रहते हैं. इन्हें दूसरों को खुश करके रखना अच्छा लगता है और इसी वजह से ये लोग कई बार बेवजह ज्यादा पैसे खर्च कर देते हैं. इस मूलांक में जन्म लेने वालों को एक कम्फर्टेबल और खुशहाल जीवन जीना अच्छा लगता है. ये लोग अक्सर अपने परिवार, दोस्तों और रिश्तेदारों पर खुलकर पैसे खर्च कर देते हैं. ये एक बड़ी वजह है कि इनके पास खुद पैसे नहीं बचते हैं.

मूलांक 6 वाले लोग भी होते हैं खर्चीले

अगर किसी का जन महीने की 6, 15 या फिर 24 तारीख को हुआ है तो उसका मूलांक है 6. ये लोग अक्सर सुंदरता, आराम और लग्जरी लाइफ जीने का शौक रखते हैं. इन लोगों को हमेशा ब्रांडेड चीजें, अच्छा खाना और खूबसूरत माहौल के बीच रहना अच्छा लगता है. अगर इन्हें कोई चीज पसंद आ जाए तो ये लोग उसपर दिल खोलकर पैसे खर्च कर देते हैं. कई बार इन्हें जरूरत और शौक के बीच का छोटा सा फर्क भी समझ में नहीं आता है और इसी वजह से इनका पैसा काफी जल्दी खर्च हो जाता है. हालांकि, स्वभाव से ये लोग काफी मेहनती होते हैं और ढेर सारे पैसे कमाने की कैपिसिटी रखते हैं.

यह भी पढ़ें: Numerology: इस मूलांक के लोग जानते हैं बातों से काम निकलवाने की कला, मीठी जुबान और तेज दिमाग होती है इनकी पहचान

The post पैसे उड़ाने में सबसे आगे रहते हैं इन तारीखों में जन्मे लोग, करोड़ों कमाने के बाद भी हाथों में नहीं टिकता पैसा appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आम और ओरियो के इस कॉम्बिनेशन के सामने फेल है आइसक्रीम, घर पर ऐसे बनाएं बच्चों की फेवरेट शेक

30 की उम्र पार करते ही क्यों कमजोर होने लगती हैं हड्डियां? जानें इसके कारण और बचाव के तरीके

गर्मियों में कौन से रंग के कपड़े शरीर को सबसे ज्यादा ठंडा रखते हैं? फ्रेश और एनर्जेटिक रहना है तो जान लें

तेजी से वजन घटाना चाहते हैं? ब्रेकफास्ट में शामिल करें लौकी का ये टेस्टी चीला, कम कैलोरी में लंबे समय तक रहेगा पेट भरा

घर के किसी कोने में पड़ी ये 5 चीजें रोक सकती हैं आपकी तरक्की, देखते ही देखते बन सकती हैं वास्तु दोष की वजह

सर्जरी से डरती थीं महिलाएं, डॉ. निवेदिता चक्रवर्ती ने बताया अब बिना बड़े चीरे कैसे होता है ऑपरेशन

Leave a Comment