लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘पोन्नियन सेल्वन 1’ से ‘धूम 2’ तक, ये हैं ऐश्वर्या राय की टॉप 5 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्में, IMDb रेटिंग भी है धांसू

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय इन दिनों कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 को लेकर चर्चा में थीं. इसमें एक्ट्रेस का बेहतरीन लुक देखने के लिए मिला था और उन्होंने काफी लाइमलाइट भी बटोरी थी. फैंस ने उनके लुक्स को खूब पसंद किया था. अभिनेत्री अब फिल्मों में ना के बराबर दिखती हैं. लेकिन एक समय था जब उन्होंने इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक हिट फिल्म दी थी. ऐसे में चलिए आपको उनकी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों के बारे में बताते हैं, जिनकी आईएमडीबी रेटिंग भी हाई है. देखिए लिस्ट.

पोन्नियन सेल्वन-1 (2022)

ऐश्वर्या राय की आखिरी बार फिल्म ‘पोन्नियन सेल्वन’ के दोनों पार्ट्स में देखा गया था. इसमें उनके साथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन भी नजर आई थीं. दोनों की जोड़ी को लोगों ने खूब सराहा था. इसका निर्देशन मणिरत्नम ने किया था. इसकी आईएमडीबी रेटिंग भी 7.5 है. कोईमोई के अनुसार, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 488.36 करोड़ रहा था. इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

पोन्नियिन सेलवन: भाग २ (2023) - IMDb

यह भी पढ़ें: रणवीर सिंह ने शूटिंग के 3 हफ्ते पहले छोड़ी ‘डॉन 3’, मुश्किल में फंसे एक्टर, FWICE ने लगाया बैन!

‘पोन्नियन सेल्वन-2’ (2023)

ऐश्वर्या राय की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों में ‘पोन्नियन सेल्वन-2’ भी शामिल है, जिसे 2023 में रिलीज किया गया था. इसका निर्देशन भी मणिरत्नम ने किया था. इसकी आईएमडीबी रेटिंग भी 7.2 है. कोईमोई के अनुसार, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 344.63 करोड़ था. इस फिल्म को भी ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. आपको बता दें कि ये फिल्म ‘पोन्नियन सेल्वन’ का सीक्वल है.

Enthiran (2010) - IMDb

रोबोट (2010)

डायरेक्टर एस शंकर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘रोबोट’ भी ऐश्वर्या राय की हिट और हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों में से एक है. फिल्म में उनके साथ एक्टर रजनीकांत लीड रोल में थे, जिन्होंने साइंटिस्ट की भूमिका निभाई थी. रोबोट चिट्टी के साथ ऐश्वर्या की केमिस्ट्री खूब पसंद की गई थी. इसकी आईएमडीबी रेटिंग भी 7.2 है और कोईमोई के अनुसार, फिल्म का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 291 करोड़ रुपये था. इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म सन नेक्स्ट और प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

Ae Dil Hai Mushkil (2016) - IMDb

यह भी पढ़ें: सबसे प्रॉफिटेबल हॉरर कॉमेडी फिल्मों में ‘भूत बंगला’ की एंट्री, टॉप 10 की लिस्ट देखें

ऐ दिल है मुश्किल (2026)

रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ कोई कैसे ही भुलाया जा सकता है. इसमें भले ही ऐश्वर्या राय का सपोर्टिंग कैरेक्टर था लेकिन और उनका और रणबीर कपूर का रोमांस स्क्रीन पर काफी हिट हुआ था. इसका निर्देशन करण जौहर ने किया था. फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग भी 5.9 है. कोईमोई के अनुसार, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 240.72 करोड़ रहा था. इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

Dhoom 2 (2006) - IMDb

धूम 2

ऐश्वर्या राय की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों की चर्चा हो और इसमें ‘धूम 2’ का नाम ना आए ऐसा हो ही नहीं सकता है. इस फिल्म में उनकी और ऋतिक रोशन की केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया था, जिसे आज तक भुलाया नहीं जा सका है. इनकी केमिस्ट्री और कहानी इस कदर हिट हुई कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई की थी. इसकी आईएमडीबी रेटिंग 6.6 है और कोईमोई के अनुसार, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 147.90 करोड़ रहा था. इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. फिल्म का निर्देशन संजय गढ़वी ने किया था.



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘मिर्जापुर: द मूवी’ में फैंस को मिलेगा हाई एनर्जी रैप का तड़का, फिल्म से जुड़े ये फेमस हरियाणवी सिंगर

‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह को लेने का फैसला क्यों था बिल्कुल सही? ज्योति देशपांडे ने बताई वजह

सलमान खान ने दोस्ती के लिए घटाई अपनी फीस? ‘SVC63’ के लिए ले रहे इतने करोड़ रुपये

Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

अंकिता लोखंडे के पति ने लॉन्च किया अपना प्रोडक्शन हाउस, पहली फिल्म में टाइगर श्रॉफ की एंट्री

Main Vaapas Aaunga BO Collection: ‘मैं वापस आऊंगा’ के 50 दिन, जानें हिट हुई या फ्लॉप, कितना कमाया प्रॉफिट?

Leave a Comment