लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

राॅकेट बना डिफेंस कंपनी का शेयर, 12% तक उछला भाव; कंपनी के पास 1432 करोड़ का मजबूत ऑर्डर

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

  • अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयर 12% बढ़कर 395.80 रुपये पर पहुंचे.
  • कंपनी का चौथी तिमाही का मुनाफा 163% बढ़कर 36.79 करोड़ रुपये रहा.
  • FY26 में कंपनी का रेवेन्यू 61% बढ़कर 904.32 करोड़ रुपये रहा.
  • कंपनी ने 1 रुपये के शेयर पर 0.25 रुपये के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की.

Apollo Micro Systems Share: आज हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में सुबह के कारोबार में गजब की तेजी देखी गई. इस दौरान बेंचमार्क निफ्टी 50 इंडेक्स 1.14 परसेंट बढ़कर 23989.25 पर पहुंच गया. ट्रेडिंग सेशन के दौरान एयरोस्पेस और डिफेंस सेक्टर के शेयरों ने मजबूत खरीदारी और भारी ट्रेडिंग एक्टिविटीज देखी गई.

12 परसेंट तक उछला यह डिफेंस स्टॉक

इसी सेगमेंट में अपोलो माइक्रो सिस्टम्स (Apollo Micro Systems) के शेयर की कीमत 11.48 परसेंट बढ़कर 395.80 रुपये हो गई. आलम यह कुछ यूं रहा कि इसका ट्रेडिंग वॉल्यूम 417.6 लाख शेयरों को पार कर गया. शेयरों में इसी तेजी के बीच स्टॉक 52-वीक के अपने नए रिकॉर्ड हाई लेवल 400 रुपये को टच करने में कामयाब रहा. पिछले एक साल में पहली बार यह 400 रुपये के स्तर को छूने कामयाब रहा, जबकि इसके 52-हफ्ते का निम्नतम स्तर 135.50 रुपये, जो 23 मई, 2025 को दर्ज किया गया था. 

चौथी तिमाही में कंपनी ने खूब कमाया मुनाफा

FY26 की चौथी तिमाही में अपोलो माइक्रो सिस्टम्स का कंसोलिडेटेड ऑपरेश्नल रेवेन्यू 293.26 करोड़ रुपये रहा, जबकि Q4FY25 में यह 161.77 करोड़ रुपये था. यानी कि बीते एक साल में इसमें 81 परसेंट का उछाल आया है. इस तिमाही में कंपनी का टोटल इनकम 296.45 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 162.50 करोड़ रुपये था.

Q4FY26 में कंपनी का कर से पहले लाभ 54.79 करोड़ रुपये रहा, जबकि Q4FY25 में यह 22 करोड़ रुपये रहा, जिसमें साल-दर-साल लगभग 149 परसेंट का उछाल आया. इस दौरान कंपनी का प्रॉफिट 36.79 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले वर्ष की तिमाही में कंपनी ने 13.96 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था, जिसमें लगभग 163 परसेंट का उछाल आया.

FY26 में कैसा रहा परफॉर्मेंस?

वहीं, वित्तीय वर्ष 31 मार्च, 2026 को समाप्त FY26 में अपोलो माइक्रो सिस्टम्स का ऑपरेशन से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 904.32 करोड़ रुपये रहा, जबकि FY25 में इसका ऑपरेशन से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 562.07 करोड़ रुपये था. यानी कि इसमें बीते एक साल में लगभग 61 परसेंट की तेजी आई है. FY26 में कुल आय  910.60 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले वित्तीय वर्ष में 564.95 करोड़ रुपये की सूचना दी गई थी.

FY26 में कर से पहले कंपनी का लाभ 154.80 करोड़ रुपये दर्ज किया गया, जबकि FY25 में 82.55 करोड़ रुपये की सूचना दी गई थी, जिसमें लगभग 87 परसेंट की तेजी आई है. इस दौरान लाभ 107.38 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले वित्तीय वर्ष में 56.36 करोड़ रुपये की सूचना दी गई थी, जिसमें लगभग 91 परसेंट साल-दर-साल वृद्धि हुई. 

कंपनी ने किया डिविडेंड का ऐलान

कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 31 मार्च, 2026 को समाप्त वित्तीय वर्ष के लिए प्रत्येक 1 रुपये के फेस वैल्यू वाले इक्विटी शेयर पर 0.25 रुपये के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है, जो अगली AGM की बैठक में शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है. 

(यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें:

IPO Alert: कमाई का बंपर मौका! आ रहा है 1400 करोड़ का आईपीओ, जानें कब से लगा सकेंगे दांव?

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment