लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Gt-rcb फाइनल से एक कदम दूर:क्वालिफायर-1 में इन पांच खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, दोनों टीमों को रहना होगा सतर्क – Royal Challengers Bangalore Vs Gujrat Titans Ipl 2026: These Five Players Will Be In Focus In Qualifier 1

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

आईपीएल 2026 का सीजन अब अपने समाप्ति की ओर बढ़ रहा है। ग्रुप चरण खत्म हो चुका है और चार टीमें प्लेऑफ में जगह बना चुकी हैं। क्वालिफायर-1 से फाइनल की दौड़ शुरू हो जाएगी। क्वालिफायर-1 में ग्रुप चरण में शीर्ष दो पर रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस की टीमें एक दूसरे के खिलाफ होंगी। दोनों ही टीमों का प्रदर्शन टूर्नामेंट में शानदार रहा है। आइए आपको उन पांच खिलाड़ियों के नाम बताते हैं, जो क्वालिफायर-1 मुकाबले में आरसीबी और गुजरात के लिए ट्रंप कार्ड साबित हो सकते हैं…




Royal Challengers Bangalore Vs Gujrat Titans IPL 2026: These five players will be in focus in Qualifier 1

विराट कोहली
– फोटो : ANI


विराट कोहली: आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली बड़े मुकाबलों के ही खिलाड़ी माने जाते हैं। कोहली अकेले दम पर किसी भी मुकाबले का रुख पलटने का दमखम रखते हैं। विराट इस सीजन शानदार फॉर्म में भी चल रहे हैं। कोहली ने 14 मुकाबलों में 163 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 557 रन बनाए हैं। विराट अगर क्वालिफायर-1 में अपनी इसी फॉर्म को बरकरार रखने में सफल रहे, तो आरसीबी की फाइनल में पहुंचने की राह आसान हो सकती है।


Royal Challengers Bangalore Vs Gujrat Titans IPL 2026: These five players will be in focus in Qualifier 1

साई सुदर्शन
– फोटो : ANI


साई सुदर्शन: आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन साई सुदर्शन के बल्ले से ही निकले हैं। सुदर्शन पारी को बुनने के साथ-साथ आक्रामक अंदाज में भी बल्लेबाजी कर सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि वह निरंतरता के साथ रन बना रहे हैं और दबाव को अपने ऊपर हावी नहीं होने देते हैं। 14 मुकाबलों में 157 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए वह 638 रन बना चुके हैं।


Royal Challengers Bangalore Vs Gujrat Titans IPL 2026: These five players will be in focus in Qualifier 1

शुभमन गिल
– फोटो : ANI


शुभमन गिल: गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल भी आरसीबी के गेंदबाजों के लिए क्वालिफायर-1 में बड़ा सिरदर्द साबित हो सकते हैं। गिल की हालिया फॉर्म कमाल की चल रही है और वह इस सीजन 616 रन बना चुके हैं। शुभमन की बल्लेबाजी में खास बात यह है कि वह बिना जोखिम उठाए गेंदबाजों पर दबाव बनाने का हुनर जानते हैं, जो उन्हें बाकी बल्लेबाजों से अलग बनाता है।


Royal Challengers Bangalore Vs Gujrat Titans IPL 2026: These five players will be in focus in Qualifier 1

भुवनेश्वर कुमार
– फोटो : ANI


भुवनेश्वर कुमार: आरसीबी का क्वालिफायर-1 में प्रदर्शन कैसा रहेगा, यह काफी हद तक भुवनेश्वर कुमार के चार ओवर के कोटे पर निर्भर करेगा। आईपीएल 2026 में भुवनेश्वर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे हैं। वह अकेले दम पर अपनी गेंदबाजी से किसी भी मैच को पलट सकते हैं। पावरप्ले में अगर भुवनेश्वर साई सुदर्शन और शुभमन गिल की जोड़ी को पवेलियन भेजने में सफल रहे, तो आरसीबी के लिए पांचवां फाइनल खेलने के दरवाजे आसानी से खुल सकते हैं। 


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मेरठ सर्पदंश हत्याकांड:फैसले से पहले रविता के चेहरे पर नहीं दिखा पछतावा, जेल जाकर नहीं खाया खाना – Meerut Snakebite Murder Case No Sign Of Remorse On Ravita S Face Before Verdict

नाना पाटेकर का निधन:खेल जगत ने दिग्गज अभिनेता को दी श्रद्धांजलि, धवन बोले- सिनेमा ने खो दी विशेष प्रतिभा – Sports Fraternity Social Media Reaction On Veteran Actor Nana Patekar Death Pays Tribute News And Updates

द बोनस मार्केट अपडेट:शेयर बाजार में गिरावट; सेंसेक्स 350 अंक लुढ़का, निफ्टी 22500 से नीचे – Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News And Updates

नाना पाटेकर का निधन:अभिनेता की शिमला से जुड़ी वो यादें, जब फिल्म शूटिंग के बीच पहाड़ों से बनाया था खास रिश्ता – Nana Patekar Shimla Memories Journey Film Shooting Snowfall

चश्मे से स्कैन होगा क्यूआर कोड: जियो के नए एआई स्मार्ट ग्लास से सिर्फ देखकर करें यूपीआई पेमेंट, जानें फीचर्स – Jio Ai Smart Glasses Upi Payment Live Translation Unveiled At Imc 2026 Features

ईरान के खिलाफ बड़े हमले की तैयारी?:डोनाल्ड ट्रंप ने सेना को तैयार रहने का आदेश, अमेरिका के निशाने पर क्या? – Us Preparing For Major Attack On Iran President Trump Orders Military To Be Ready Nuclear Sites In Crosshairs

Leave a Comment