मशहूर जासूस जेम्स बॉन्ड पर बनी फिल्मों में अब तक कई अभिनेताओं ने मुख्य किरदार निभाया है। अब बॉन्ड पर बन रही अगली फिल्म में मुख्य किरदार की कास्टिंग को लेकर कई खबरें सामने आ रही हैं।
शुरुआत में खबर सामने आई कि इस फिल्म में भी जेम्स बॉन्ड का किरदार डेनियल क्रेग ही करेंगे, पर उन्होंने इससे इंकार कर दिया। फिर सुनने में आया कि ‘लूथर’, ‘हैड ऑफ स्टेट’ और ‘थॉर’ जैसी फिल्माें में काम कर चुके इदरीस एल्बा को बॉन्ड का रोल ऑफर हुआ है। अब इस बारे में उन्होंने बयान जारी कर सफाई दी है।
इदरीस बोले- नहीं हूं ऐसी किसी फिल्म का हिस्सा
एक इवेंट के दौरान एल्बा ने भी इन अफवाहों पर विराम लगा दिया। उन्होंने पीपल्स मैगजीन से बातचीत में कहा, ‘मैं ऐसी किसी फिल्म का हिस्सा नहीं हूं। टीम युवा कलाकारों को खोज रहे हैं। मेरी तरफ से इस प्रोजेक्ट को ढेर सारी शुभकामनाएं। मैं खुद इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।’


