लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

बच्ची की हत्या का मामला:पुलिस की संवेदनहीनता से लोगों में नाराजगी, ठहाके लगाते दिखे पुलिस अधिकारी – Coimbatore Child Murder Case Police Officers Seen Laughing In Press Conference People Angry

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

तमिलनाडु के कोयंबटूर में 10 साल की बच्ची का शव मिलने के बाद से तनाव का माहौल है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला है कि आरोपियों ने बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर बच्ची की हत्या कर दी। जहां इस मामले को लेकर पहले ही स्थानीय लोगों में गुस्सा है, वहीं पुलिस की संवेदनहीनता ने इस गुस्से को और बढ़ा दिया है। दरअसल इस मामले को लेकर पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पुलिस अधिकारी ठहाके लगाते नजर आए। 

 


 



 



 





 





View this post on Instagram




 



 



 



 




 



 




 



 



 





 



 




A post shared by Asian News International (@ani_trending)



 

वीडियो में क्या आया सामने?

तमिलनाडु पुलिस के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों का एक कथित वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनमें वे मुस्कुराते और हंसते नजर आ रहे हैं। यह मामला ऐसे वक्त सामने आया है जब एक बच्ची की निर्मम हत्या को लेकर देशभर में गुस्सा और दुख का माहौल है। वायरल तस्वीरों और वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

लोगों ने की आलोचना

कई यूजर्स ने सवाल उठाया कि इतने संवेदनशील और गंभीर मामले के दौरान अधिकारियों का यह रवैया आखिर कैसे हो सकता है। एक यूजर ने लिखा कि आईपीएस अधिकारी बेहद शिक्षित और जिम्मेदार पदों पर होते हैं, ऐसे में उनसे संवेदनशील व्यवहार की उम्मीद की जाती है। वहीं दूसरे यूजर ने इसे शर्मनाक बताते हुए कहा कि अधिकारियों के चेहरे के हावभाव से ऐसा लग रहा है मानो यह उनके लिए सिर्फ एक सामान्य केस हो। कुछ लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि इस तरह का व्यवहार पीड़ित परिवार की भावनाओं को आहत करता है।

17 वर्षीय किशोर की हत्या का मामला आया सामने

इस बीच तमिलनाडु के मदुरै में सोमवार को प्रसिद्ध श्री मीनाक्षी अम्मन मंदिर के कार पार्किंग क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोर की कथित तौर पर पांच लोगों के एक समूह ने हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार हमलावरों ने धारदार हथियारों से उस समय हमला किया, जब किशोर पार्किंग इलाके में अकेला था। हमले में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में हत्या के पीछे पुरानी दुश्मनी की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद शहर में सनसनी फैल गई। तमिलनाडु की विलक्कुथून थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर कुछ ही घंटों में सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दो नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

विश्व युवा कौशल दिवस:योगी बोले-पहले यूपी में नौकरी नहीं थी, निकलती भी तो चाचा-भतीजे की जोड़ी वसूली पर लग जाती – Cm Yogi To Honor 21 Youth Icons On World Youth Skills Day Mous With Industries Also To Be Signed

Mp Cabinet:मोहन सरकार का बड़ा फेरबदल, लखन पटेल से पशुपालन विभाग वापस, आनंद विभाग की जिम्मेदारी सौंपी – Mp Cabinet Reshuffle: Animal Husbandry Department Portfolio Withdrawn From Lakhan Patel In Mohan Cabinet; Gove

West Bengal:’कुलपति जेल में दिखें तो हैरान न हों’, शिक्षा व्यवस्था में भ्रष्टाचार पर मंत्री ने ऐसा क्यों कहा? – West Bengal Don’t Be Surprised If You See A Vice-chancellor In Jail Why Did The Minister Say This

यौन अपराध:सुप्रीम कोर्ट ने पटना हाईकोर्ट के फैसले पर जताई नाराजगी, न्यायिक संवेदनशीलता पर कही यह बात – Supreme Court Directs Nationwide Judicial Sensitivity Guidelines, Pulls Up Patna High Court Over Controversial

Up:पैरामेडिकल छात्र एप्रन कोट में रखकर लाया चाकू, Ct स्कैन कक्ष में कशिश को मारा; Cctv में कैद कत्ल की कहानी – Paramedical Student Murders Female Student In Pilibhit District Hospital Ct Scan Room

Aamir Khan On Love Jihad:लव जिहाद के आरोपों पर आमिर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘हमारा परिवार सबको अपनाने वाला है’ – Aamir Khan Breaks Silence On Love Jihad Allegations After Marrying 3rd Time With Gauri Spratt

Leave a Comment