लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

सुप्रीम कोर्ट:कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ जनहित याचिका, सीजेआई बोले- मुद्दे को भावनात्मक तरीके से न लें – Supreme Court Pil Against Cockroach Janata Party Cji Surya Kant Said Do Not Take Issue So Sentimentally

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने सोमवार को एक याचिकाकर्ता से कहा कि वह ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के मुद्दे को इतना भावनात्मक तरीके से न लें। दरअसल, कॉकरोच जनता पार्टी के मामले में जनहित याचिका दायर करते हुए एक वकील ने अदालत से जल्द सुनवाई की मांग की थी।

याचिका पर सुनवाई के दौरान अधिवक्ता एन.के. गोस्वामी ने सीजेआई की ‘तिलचट्टे’ वाली टिप्पणी का जिक्र करते हुए कहा कि मुख्य न्यायाधीश की ओर से स्पष्टीकरण दिए जाने के बावजूद न्यापालिका को बदनाम करने के लिए तथ्यों को तोड़-मरोड़कर और दुर्भावनापूर्ण तरीके से पेश किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: किस्तों में बढ़ा रहे दाम: ‘जनता की जेब पर लगातार वार’, ईंधन की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र पर बरसे राहुल गांधी

उचित समय आने पर करेंगे सुनवाई, अभी जरूरत नहीं : सुप्रीम कोर्ट


वकील की इस दलील पर सीजेआई सूर्यकांत ने कहा, “इसे इतने भावनात्मक तरीके से मत लीजिए।” मुख्य न्यायाधीश ने जनहित याचिका की जल्द सुनवाई की मांग पर कहा कि ऐसी कोई गंभीर तात्कालिकता नहीं है और सर्वोच्च न्यायालय उचित समय पर इसकी नियमानुसार सुनवाई करेगा। 

जनहित याचिका में निर्देश देने की मांग की गई है कि अदालत में होने वाली बातचीत का इस्तेमाल व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए न किया जाए और फर्जी वकीलों की डिग्रियों के मामले में सीबीआई जांच की जाए। इसी मामले पर एक अन्य जनहित याचिका में मुख्य न्यायाधीश की ‘तिलचट्टे’ वाली टिप्पणी के बाद उभरे व्यंग्यात्मक ऑनलाइन अभियान कॉकरोच जनता पार्टी से जुड़ी गतिविधियों की सीबीआई जांच की मांग की गई है। 

क्या है कॉकरोच जनता पार्टी?


‘कॉकरोच जनता पार्टी’ एक व्यंग्यात्मक सोशल मीडिया अभियान है, जो सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान सीजेआई की एक मौखिक टिप्पणी के बाद सामने आया था। सुनवाई के दौरान उन्होंने कहा था कि ऑनलाइन एक्टिविज्म की आड़ में व्यवस्था पर हमला करने वाले बेरोजगार युवा ‘कॉकरोच’ की तरह हैं। बाद में सीजेआई ने स्पष्ट किया था कि उनका इशारा फर्जी डिग्री रखने वाले लोगों की ओर था।



ये भी पढ़ें: Twisha Sharma Case: एसजी बोले- ऐसी घटना से अच्छा, हो जाए तलाक; सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी- निष्पक्ष जांच जरूरी

कुछ ही दिनों में लाखों फॉलोअर्स जुटाने वाली कॉकरोच जनता पार्टी के सोशल मीडिया हैंडल बाद में निलंबित कर दिए गए। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने इस डिजिटल आंदोलन पर कार्रवाई का आरोप लगाया था। उन्होंने दावा किया था कि उनके सभी सोशल मीडिया अकाउंट और वेबसाइट को या तो हटा दिया गया है या उनसे छेड़छाड़ की गई है, जिससे समूह अपने किसी भी आधिकारिक प्लेटफॉर्म तक पहुंच नहीं पा रहा है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘2031 में ढहा देंगे बंगाल में Bjp के सभी कार्यालय’:अभिषेक बनर्जी ने दी चेतावनी, किस बात पर भड़के Tmc सांसद? – Abhishek Banerjee Says All Bjp Offices In Bengal Will Be Demolished Once Trinamool Returns To Power In 2031

यूपी:प्रदेश के 33 जिलों में रविवार को बारिश का अलर्ट, 45 शहरों में वज्रपात की चेतावनी हुई जारी – Up: Rain Alert Issued For 33 Districts On Sunday, Thunderstorm Warning Issued For 45 Cities; Know The Forecast

Video:संन्यास की अफवाहों के बीच बेफिक्र दिखे रोहित, लॉर्ड्स की बॉलकनी में गंभीर के साथ हंसी-मजाक करते आए नजर – Ind Vs Eng: Rohit Sharma Appeared Carefree Amidst Retirement Rumor Seen Laughing With Gautam Gambhir

Khabaron Ke Khiladi:मानूसन सत्र में फिर आया परिसीमन बिल तो कितने अलग होंगे समीकरण? विश्लेषकों से समझें – Khabaron Ke Khiladi Monsoon Session Delimitation Bill Women Reservation Bjp Alignment Opposition News Updates

Sonam Wangchuk:30 सेकंड में बदला जंतर मंतर का माहौल, लोग घेरा बनाते रहे और वांगचुक को ले गई पुलिस; पूरी कहानी – Inside Story Of How Delhi Police Took Sonam Wangchuk Who Was On Hunger Strike To Hospital

फीफा विश्वकप फाइनल:अगर स्पेन जीता खिताब तो संन्यास लेंगे डिफेंडर कुकुरेला? कोच को खास तोहफा देने का किया एलान – Fifa World Cup 2026 Final: Spain Defender Marc Cucurella Said After Win He Will Retire From The National Team

Leave a Comment