लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Hair Care Tips: बाल झड़ने और डैंड्रफ से हैं परेशान? कंघी बदलते ही दिखेगा बड़ा फर्क, जानिए नीम की लकड़ी वाली कंघी के फायदे

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Hair Care Tips: आज के समय में बालों से जुड़ी प्रॉब्लम्स होना काफी आम बात बन चुकी है. आप जब अपने चारों तरफ देखते हैं तो आपको हेयर फॉल, डैंड्रफ और ड्राय बालों की प्रॉब्लम से जूझते हुए कई लोग काफी आसानी से मिल जाएंगे. जब हमें बालों से जुड़ी कोई प्रॉब्लम होती है तो अक्सर हम महंगे शैंपू और अन्य हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं. हम हर तरीका अपना तो लेते हैं लेकिन अपनी कुछ गलतियों पर ध्यान देना भूल जाते हैं. इन्हीं गलतियों में से एक गलती है प्लास्टिक के कंघी का इस्तेमाल करना. अगर आप भी प्लास्टिक की कंघी का इस्तेमाल करते हैं तो आपको अब रुक जाना चाहिए. आज हम आपको बताने वाले हैं कि आखिर क्यों आपको अपने बालों को कंघी करने के लिए नीम की लकड़ी से बनी कंघी का इस्तेमाल करना शुरू कर देना चाहिए और आपके बालों और स्कैल्प पर इसके फायदे क्या हो सकते हैं. तो चलिए इन फायदों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

स्कैल्प को रखे साफ और हेल्दी

नीम की लकड़ी से बनी कंघी आपके स्कैल्प को साफ और ज्यादा हेल्दी रखने में मदद कर सकती है. नीम की लकड़ी में नेचुरल एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल प्रॉपर्टीज पाए जाते हैं. ऐसे में जब आप इससे कंघी करना शुरू करते हैं तो यह आपके स्कैल्प में मौजूद गंदगी और बैक्टीरिया को कुछ ही समय में काफी हद तक कम करने में मदद करती है. नीम की लकड़ी से बनी कंघी का इस्तेमाल करने से आपको इचिंग, इन्फेक्शन और डैंड्रफ जैसी प्रॉब्लम्स से छुटकारा मिल जाता है. जब आप इसका इस्तेमाल रेगुलर बेसिस पर करना शुरू करते हैं तो आपका स्कैल्प साफ और ज्यादा हेल्दी बना हुआ रहता है.

बालों का टूटना करे कम

जब आप प्लास्टिक की कंघी से अपने बालों को घिसते हैं तो इससे एक स्टैटिक सी बनती है. ऐसा होने की वजह से आपके बाल ज्यादा टूटते और उलझते हैं. वहीं, जब आप नीम की लकड़ी से बनी कंघी इस इस्तेमाल करना शुरू करते हैं तो आपके बाल समय के साथ सॉफ्ट बनते चले जाते हैं. ये कंघी आपके बालों को बिना खींचे सुलझाने में मदद करती है. ऐसा होने की वजह से आपके बाल टूटते कम हैं और समय के साथ और भी ज्यादा स्ट्रॉन्ग बनते चले जाते हैं.

ब्लड सर्कुलेशन बूस्ट करने में मददगार

जब आप नीम की कंघी से अपने सिर की हल्की मसाज करना शुरू करते हैं तो आपके स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होना शुरू हो जाता है. जब ब्लड फ्लो अच्छा हो जाता है तो आपके बालों की जड़ों तक न्यूट्रिशन भी बेहतर तरीके से पहुंचने लगता है. ऐसा होने की वजह से आपके बालों की ग्रोथ बेहतर होती है और साथ ही वे पहले से ज्यादा घने और हेल्दी बज्र आने लगते हैं.

डैंड्रफ और इचिंग से राहत

अगर आपको बार-बार डैंड्रफ की प्रॉब्लम या फिर स्कैल्प में इचिंग की प्रॉब्लम होती रहती है, तो ऐसे में आपको नीम की लकड़ी से बने कंघी का इस्तेमाल करना शुरू कर देना चाहिए. इसका इस्तेमाल आपके लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है. नीम की क्वालिटीज आपके स्कैल्प को शांत करके रखने में मदद कर सकते हैं. जब आप इसका इस्तेमाल रेगुलर बेसिस पर करना शुरू कर देते हैं तो आपको कुछ ही समय में डैंड्रफ की प्रॉब्लम से छुटकारा मिल जाता है और आपका स्कैल्प एक बार फिर से फ्रेश महसूस होने लगता है.

बालों को बनाए नेचुरली शाइनी

जब आप नीम की लकड़ी से बालों को कंघी करना शुरू करते हैं, तो इससे आपके स्कैल्प में मौजूद ऑयल आपके बालों में बराबर तरीके से फैलने लग जाती है. ऐसा होने की वजह से आपके बाल नेचुरली शाइनी लगने लगते हैं और साथ ही ज्यादा ड्राई भी नहीं दिखते हैं. लंबे समय तक इसके इस्तेमाल से आपके बाल बहुत ही ज्यादा स्मूद और सॉफ्ट बनने लग जाते हैं.

यह भी पढ़ें: सफेद बाल छिपाने के लिए अब पार्लर जाने की जरूरत नहीं, घर पर बनाएं ये नेचुरल हेयर डाई और पाएं काले-खूबसूरत बाल

The post Hair Care Tips: बाल झड़ने और डैंड्रफ से हैं परेशान? कंघी बदलते ही दिखेगा बड़ा फर्क, जानिए नीम की लकड़ी वाली कंघी के फायदे appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment