लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Quad:क्वॉड से पहले विश्वास बहाली में जुटे दिखे रुबियो, अमेरिका फर्स्ट के जवाब में जयशंकर बोले इंडिया फर्स्ट – Rubio Was Seen Engaged In Restoring Trust Before Quad, Jaishankar Said India First In Response To Us First

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

क्वॉड विदेश मंत्रियों की बैठक से ठीक पहले मार्को रुबियो पिछले दो दशकों में सबसे निचले स्तर पर पहुंच चुके भारत-अमेरिका संबंधों को संभालने की गंभीर कोशिश करते दिखाई दिए। ट्रंप प्रशासन की शुल्क नीतियों, पाकिस्तान से जुड़े घटनाक्रमों और ईरान युद्ध के बाद उपजे संकट ने दोनों देशों के बीच भरोसे की जिस कमी को जन्म दिया था, रुबियो दिन भर अपने बयानों से उसे पाटने का प्रयास करते दिखे। बयानों को बारीकी से देखें, तो साफ होता है कि रिश्ते जितने रणनीतिक हैं, उतने ही जटिल भी हो चुके हैं। ट्रंप की अनिश्चित कूटनीति ने सवाल पैदा किया है कि क्या वॉशिंगटन एक भरोसेमंद दीर्घकालिक साझेदार है।

यह भी पढ़ें- US-Iran Tensions: ‘अगर मैं डील करूंगा, तो वह बेहतरीन होगी’, ईरान के साथ समझौते पर बोले ट्रंप; ओबामा पर कसा तंज

रुबियो का डैमेज कंट्रोल

मार्को रुबियो ने भारत को अमेरिका का सबसे महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदार बताया। उन्होंने कहा कि वॉशिंगटन के व्यापारिक फैसले किसी देश विशेष को निशाना बनाकर नहीं, बल्कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए लिए गए थे। यह बयान इसलिए दिया गया क्योंकि भारत में यह धारणा बन रही थी कि ट्रंप प्रशासन चीन के साथ समीकरण सुधारने और पाकिस्तान के साथ सामरिक सहयोग बढ़ाने के बीच भारत को उतनी प्राथमिकता नहीं दे रहा।

जयशंकर ने भी रखा ध्यान

सबसे व्यावहारिक पक्ष जयशंकर के बयान में दिखा। उन्होंने कहा कि यदि ट्रंप प्रशासन अमेरिका फर्स्ट की नीति पर चल रहा है, तो भारत की प्राथमिकता इंडिया फर्स्ट है। डेढ़ अरब की आबादी वाले भारत के लिए सस्ता ईंधन उसकी संप्रभुता और आर्थिक प्रगति की रीढ़ है। इसलिए भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए स्रोतों का विविधीकरण जारी रखेगा।

क्या बहाल होगा भरोसा?

द्विपक्षीय बैठक के बाद जयशंकर का बातचीत को ‘अच्छी चर्चा’ बताना एक सकारात्मक संकेत है। हालांकि यह भी स्पष्ट है कि भारत और अमेरिका शायद तुरंत पुराने और भरोसेमंद स्थिति में नहीं लौट पाएंगे। भारत इस समय दीर्घकालिक राष्ट्रीय हित को ध्यान में रखकर धैर्य की नीति पर चल रहा है। दोनों पक्ष लगातार बातचीत बनाए रखते हैं तो इसे एक कूटनीतिक उपलब्धि माना जाएगा।

यह भी पढ़ें- कांगो में इबोला का कहर तेज: 900 के पार पहुंचे संदिग्ध मामले, दुनिया के लिए क्यों चिंता बन रहा है ये वायरस?

हिंद-प्रशांत क्षेत्र बड़ा ऊर्जा गलियारा बनने जा रहा

राष्ट्रीय राजधानी में 26 मई को होने जा रहे क्वाड विदेश मंत्रियों की महत्वपूर्ण बैठक से पहले विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक बड़ा बयान दिया है। रविवार को अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हिंद-प्रशांत क्षेत्र पूरी दुनिया के लिए एक बड़ा ऊर्जा गलियारा बनने जा रहा है। उन्होंने यह भरोसा भी जताया कि क्वाड की बैठक के बाद इसके सदस्य देशों के पास दुनिया को सुनाने के लिए एक दमदार कहानी होगी। जयशंकर ने याद दिलाया कि क्वाड ने अपने मौजूदा स्वरूप की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पहले शासन के दौरान की थी। उन्होंने कहा कि विदेश मंत्री रुबियो के साथ उनकी बातचीत में क्वाड का मुद्दा शुरुआत से ही प्रमुखता से शामिल रहा है।

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

राम चढ़ावा चोरी:ट्रस्ट ने बैंक पर फोड़ा पूरा ठीकरा, खुद पर कोई सवाल नहीं; बच निकले मामले के बड़े आरोपी – Ram Offering Theft: Trust Blames Bank For Theft, Leaves No Questions Unanswered; Key Suspects Escape

West Asia Tension Live:ट्रंप ईरान पर नरम नहीं; Pak ने Us से मध्यस्थता का खर्च मांगा; फरवरी से अबतक 59 जहाज आए – West Asia Tension Us Iran War Hormuz Pak Mediation Cost Demand Trump Centcom Fund Approved Pezeshkian News

Rashifal 23 July:सिंह और मकर राशि वालों को करियर में मिल सकती है बड़ी उपलब्धि, जानें 12 राशियों का हाल – Today Prediction Horoscope Of 23 July 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

Samsung का सबसे बड़ा धमाका:galaxy Z Fold 8 Ultra, Z Fold 8 और Z Flip 8 लॉन्च, 7 साल तक मिलेंगे अपडेट – Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra Z Fold 8 Z Flip 8 Launched Price Specifications India Hindi

रुश्दी पर जानलेवा हमला मामला:मतर ने 2022 में चाकू से वार किया, अब आतंकवाद के आरोप; क्या Us में उम्रकैद होगी? – Salman Rushdie Attack Case Matar Stabbed Him 2022 Now Faces Terrorism Charges Will Get Life Imprisonment In Us

Asean महासचिव-जयशंकर की मुलाकात:2026-2030 तक की कार्ययोजना पर मंथन, आसियान में सहयोग पर भारत की नीति क्या? – What India Policy Regarding Asean Jaishankar Meeting With Secretary-general Find Out Which Issues Discussed

Leave a Comment