लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Pakistan Train Blast: क्वेटा ट्रेन विस्फोट पर सामने आया शहबाज शरीफ का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में रविवार (24 मई, 2026) सुबह में हुए एक बड़े आतंकवादी हमले में कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई. इसके अलावा, इस हमले में 70 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. बताया जा रहा है कि बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) के मजीद ब्रिगेड ने एक बार फिर से जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को निशाना बनाकर आत्मघाती हमले को अंजाम दिया है. जिस पर अब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इस जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को निशाना बनाकर किए गए हमले को कारयाना हरकत करार दिया है और हमले में मारे गए और घायल लोगों के प्रति संवेदना जताई है.

बम विस्फोट को लेकर क्या बोले पाकिस्तानी प्रधानमंत्री?

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने रविवार (24 मई, 2026) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस संबंध में एक पोस्ट साझा किया है. जिसमें उन्होंने कहा, ‘मैं क्वेटा के चमन फाटक के पास अंजाम दिए गए बम विस्फोट की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं, जिसमें कई निर्दोष लोगों की दुखद मौत हो गई है और काफी लोग घायल भी हुए हैं.’

उन्होंने कहा, ‘आतंकवाद की ऐसी कायराना हरकतें पाकिस्तान के लोगों के संकल्प को कमजोर नहीं कर सकती है. हम आतंकवाद को उसके हर रूप और स्वरूप में खत्म करने के अपने संकल्प पर अडिग हैं.’ 

पीड़ितों के प्रति शहबाज ने जताई संवेदना

पाकिस्तानी पीएम ने आगे कहा, ‘मैं इस हमले के सभी पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं. इस दुख की घड़ी में पूरा देश बलूचिस्तान के लोगों के साथ एकजुटता के साथ खड़ा है.’

पाकिस्तानी सेना के कर्मचारी ट्रेन में कर रहे थे सफर

जानकारी के मुताबिक, जाफर एक्सप्रेस ट्रेन क्वेटा कैंट से पाकिस्तानी सेना के कर्मचारियों को लेकर रवाना हुई थी. इसी दौरान चमन फाटक के नजदीक रेलवे ट्रैक के पास बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) के मजीद ब्रिगेड के एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को विस्फोटक से उड़ा लिया. इस धमाके की चपेट में आने से जाफर एक्सप्रेस ट्रेन की एक बोगी पूरी तरह से तबाह हो गई और आसपास के इलाकों में हर तरफ अफरा-तफरी मच गई.

यह भी पढ़ेंः Pakistan Train Blast: पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक पर भीषण धमाका, BLA ने ट्रेन को बनाया टारगेट, कम से कम 26 की मौत


]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘होर्मुज फिर से खुलेगा’, डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, ईरान ने दिया जवाब, पाकिस्तान ने क्या कहा?

व्हाइट हाउस के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, सीक्रेट सर्विस ने ढेर किया हमलावर, डोनाल्ड ट्रंप ने क्या बताया?

Pakistan Train Blast: पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक पर भीषण धमाका, BLA ने ट्रेन को बनाया टारगेट, कम से कम 26 की मौत

Marco Rubio on US-Pakistan: ‘किसी भी कीमत पर भारत…’, अमेरिका और पाकिस्तान के रिश्तों पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान

‘अगले कुछ घंटों में आ सकती है गुड न्यूज’, ईरान अमेरिका युद्ध पर मार्को रुबियो का भारत से बड़ा ऐलान

न्यूक्लियर डील पर फिर आमने-सामने अमेरिका-ईरान, यूएन में तीसरे राउंड की बातचीत भी फेल, तेहरान ने दे डाली ये वॉर्निंग

Leave a Comment