लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘अगर फिर बेवकूफी की तो…’, ईरान ने युद्ध को लेकर US को दी बड़ी धमकी, जानें PAK आर्मी चीफ से क्या कहा?

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

  • पाकिस्तान सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने तेहरान का दौरा किया।
  • ईरानी संसद अध्यक्ष से संघर्ष समाधान पर की चर्चा।
  • ईरान ने अमेरिका से मूर्खतापूर्ण युद्ध चेतावनी दी।
  • विदेश मंत्री से क्षेत्रीय शांति पर विस्तृत बात हुई।

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और तनाव के बीच पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर शुक्रवार (22 मई, 2026) को ईरान की राजधानी तेहरान के दौरे पर पहुंचे हैं. तेहरान की यात्रा पर पहुंचे आसिम मुनीर ने ईरान के संसद के अध्यक्ष और शीर्ष वार्ताकार मोहम्मद बगेर गलिबाफ के साथ बैठक की और अमेरिका के साथ जारी संघर्ष को खत्म करने और संभावित समझौते पर बातचीत को आगे बढ़ाने को लेकर चर्चा की. इस दौरान ईरानी संसद अध्यक्ष एमबी गलिबाफ ने कहा कि ईरान अपने देश और नागरिकों के अधिकारों और हितों के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं करेगा.

ईरान के सरकारी न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, गलिबाफ ने कहा कि अमेरिका के साथ हुए सीजफायर के दौरान ईरान की सशस्त्र सेनाओं ने अपनी क्षमताओं को फिर से मजबूत कर लिया है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अमेरिका ने फिर से मूर्खतापूर्ण तरीके से युद्ध शुरू किया, तो उसके नतीजे और भी ज्यादा विनाशकारी और भयानक होंगे.

अब्बास अराघची के साथ भी मुनीर ने की चर्चा

ईरान की सरकार के तरफ से शनिवार (23 मई, 2026) को जारी एक घोषणा के मुताबिक, ईरानी संसद अध्यक्ष के साथ बैठक के पहले पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने पश्चिम एशिया संघर्ष और क्षेत्रीय परिस्थितियों से संबंधित राजनयिक दांव-पेंच के तहत ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची के साथ विस्तार से चर्चा की थी. 

ईरानी सरकारी न्यूज एजेंसी IRNA की रिपोर्ट के मुताबिक, आसिम मुनीर और ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची की बैठक के बाद सरकार के एक आधिकारिक बयान सोशल मीडिया पर जारी किया. जिसमें ईरानी सरकार ने कहा कि पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने तेहरान में अराघची के साथ मुलाकात की, ताकि पश्चिम एशिया में शांति, स्थिरता और सुरक्षा को बढ़ावा देने और आगे के तनाव को रोकने के उद्देश्य से राजनयिक प्रयासों पर चर्चा की जा सके.

IRNA ने कहा कि पाकिस्तानी सैन्य प्रमुख आसिम मुनीर पिछले करीब डेढ़ महीने में दूसरी बार तेहरान की यात्रा पर पहुंचे हैं. जहां दोनों देशों के नेताओं के बीच विचार-विमर्श देर रात तक चली.

यह भी पढ़ेंः ‘सभ्यता सीख लो…’, भारत यात्रा पर पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो तो ईरान ने किस बात पर कसा तंज?

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ईरान और अमेरिका के बीच कब होगी डील? डोनाल्ड ट्रंप ने कर दिया बड़ा ऐलान, कहा- काफी हद तक…

हमलावर ने गेट के पास 3 बार की फायरिंग, उसके बाद जवाबी एक्शन… व्हाइट हाउस के बाहर फायरिंग पर अब तक क्या सामने आया?

White House Shooting: कौन है 21 साल का नसीरे बेस्ट, जिसने व्हाइट हाउस के बाहर की थी फायरिंग? सामने आई फोटो

व्हाइट हाउस में वीडियो रिकॉर्ड कर रही थी पत्रकार, तभी अचानक हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, दीवार के नीचे छिपी, Video

‘होर्मुज फिर से खुलेगा’, डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, ईरान ने दिया जवाब, पाकिस्तान ने क्या कहा?

व्हाइट हाउस के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, सीक्रेट सर्विस ने ढेर किया हमलावर, डोनाल्ड ट्रंप ने क्या बताया?

Leave a Comment