लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

मां के लिए स्नेहा उल्लाल ने साइन की थीं सलमान खान की ‘लकी’, ऐश्वर्या राय संग तुलना पर दिया बयान

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


एक्ट्रेस स्नेहा उल्लाल इन दिनों अपने एक इंटरव्यू को लेकर चर्चा में आ गई हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी पहली डेब्यू फिल्म ‘लकी: नो टाइम फॉर लव’ से जुड़ा भावुक किस्सा सुनाया और बताया कि ये फिल्म करना उनके लिए समझौता था. साथ ही ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ तुलना किए जाने पर भी उन्होंने खुलकर बात की हैं और कई बातों का खुलासा किया हैं. 

कैसी हुई थीं ‘लकी’ में एंट्री?

अल्फा नियॉन स्टूडियोज के साथ बातचीत में उन्होंने ‘लकी’ फिल्म में अपनी एंट्री को लेकर बताया कि उस वक्त उन्होंने 10th पास किया था और आगे की पढ़ाई के लिए कॉलेज में एडमिशन ले चुकी थीं. जब फिल्म के लिए लीड एक्ट्रेस की तलाश हो रही थी, तब सलमान खान की बहन अर्पिता खान के दोस्तों ने उन्हें देखा था और शायद उन्होंने ने ही सलमान खान को मेरे बारे में बताया. 

मां के लिए साइन की फिल्म

उन्होंने अपने मुश्किल दौर के बारे में कहा, ‘जब मुझे फिल्म का ऑफर मिला, तब मैं जिंदगी के बहुत मुश्किल समय में थी. मेरी मां को कैंसर था और उनका इलाज रहा था. घर पर भी सभी बहुत निराश और परेशान रहते थे. इसीलिए मैंने परिवार को थोड़ा खुश करने के लिए फिल्म साइन की. मेरी मां को घूमना बहुत पसंद था और इस फिल्म ने मेरी जिंदगी बदल दी. भले ही मुझे एक्टिंग में इंटरेस्ट थी या नहीं.’ हालांकि इस फिल्म के बाद उन्हें जितनी पहचान मिली, उतनी ही मुश्किलें भी बढ़ीं. फिल्म के बाद उनकी आजादी खत्म हो गई और कॉलेज लाइफ भी बहुत प्रभावित हुई. 

ये भी पढ़ें: रणदीप हुड्डा ने क्यों विक्की कौशल की ‘छावा’ में ठुकराया था ‘औरंगजेब’ का रोल? एक्टर ने किया खुलासा, बोले- ‘मैं हिंदू-मुस्लिम के मुद्दे…’

सलमान खान संग डेब्यू के बाद लोगों ने बनाई कहानियां

इसके आलावा स्नेहा ने कहा, ‘मैं 16 साल में ही बड़ी हो गई थी. ये मेरे लिए एक तरह का समझौता था. उस समय मैं इसे समझ नहीं पाई थी, लेकिन अब समझती हूं. उस समय सलमान खान ने हमेशा मेरा अच्छे से ख्याल रखा था.’ वहीं ऐश्वर्या संग तुलना पर उन्होंने कहा कि ‘जब वो मिस वर्ल्ड बनी थीं, तब से ही लोग मुझे उनके साथ कंपेयर करते हैं. बाद में मीडिया में बातें बनने लगीं. मैंने सलमान खान के साथ डेब्यू किया था, इसलिए लोगों ने अपनी कहानियां जोड़ लीं. हालांकि मुझे इन बातों से कभी फर्क नहीं पड़ा, क्योंकि उस समय मैं बहुत छोटी थी.’

फिल्म की टीम और स्टारकास्ट

बता दें कि सलमान खान की ‘लकी: नो टाइम फॉर लव’ साल 2005 में रिलीज हुई थीं. इसमें सलमान खान के साथ स्नेहा उल्लाल, मिथुन चक्रवर्ती और कादर खान नजर आए थे. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एवरेज साबित हुई थीं, हालांकि स्नेहा उल्लाल को इसके बाद बहुत पॉपुलैरिटी मिली. 

ये भी पढ़ें: Cannes 2026: खत्म हुआ इंतजार! ऐश्वर्या राय का कान्स से पहला लुक आया सामने, ब्लू गाउन में बिखेरा जलवा



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

नेशनल अवॉर्ड लेकर लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे कार्तिक आर्यन, गणपति बप्पा का लिया आशीर्वाद

रूमर्ड गर्लफ्रेंड संग बप्पा के दर्शन करने पहुंचे थे गोविंदा, पत्नी सुनीता आहूजा अब बोलीं- ‘इंसान धोखेबाज होते हैं’

‘द पैराडाइज’ के टीजर लुक में दिखे नानी, प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिक्रिएट किया आइकॉनिक मोमेंट

‘हनुमान अंश’ बनी 15000% प्रॉफिट देने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म, ‘तान्हाजी’ सहित इन फिल्मों को पछाड़ा

‘पत्नियों को छोड़कर लड़कियों…’ गोविंदा के वायरल वीडियो के बाद कश्मीरा शाह का क्रिप्टिक पोस्ट

काजोल ने रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी को किया याद, बोली- सुंदर आसमान में एक और सितारा जुड़ गया

Leave a Comment