लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Bihar News:पटना विश्वविद्यालय में छात्रों ने किया बवाल, सीनेट की बैठक के दौरान ताला तोड़कर कैंपस में घुसे – Haos At Patna University Senate Meeting, Students Break Gate Lock Amid Protest Aisa

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पटना विश्वविद्यालय परिसर शनिवार को उस समय तनाव का केंद्र बन गया, जब सीनेट की वार्षिक बैठक के दौरान छात्र संगठनों का विरोध प्रदर्शन उग्र हो गया। AISA के बैनर तले बड़ी संख्या में छात्र और छात्राएं विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करने पहुंचे थे। प्रशासन ने पहले से ही सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे और मुख्य गेट पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।

प्रदर्शन कर रहे छात्रों का आरोप था कि विश्वविद्यालय प्रशासन उनकी समस्याओं को नजरअंदाज कर रहा है और आवाज दबाने के लिए पुलिस का सहारा लिया जा रहा है। इसी बीच पुलिस ने छात्रों को कैंपस से बाहर कर मुख्य गेट पर ताला लगा दिया। इससे नाराज छात्र-छात्राएं गेट पर चढ़ गए और जमकर सरकार के विरोध में नारेबाजी करने लगे। स्थिति तब और बिगड़ गई जब प्रदर्शनकारियों ने गेट का ताला तोड़ दिया और दोबारा कैंपस में प्रवेश कर गए। इसके बाद छात्र जयप्रकाश नारायण सभागार की ओर बढ़े, जहां सीनेट की बैठक चल रही थी। हालांकि पुलिस ने उन्हें सभागार के प्रवेश द्वार पर ही रोक दिया। छात्र वहीं धरने पर बैठ गए और भूख हड़ताल शुरू करने की घोषणा कर दी।

पुलिस पर छात्रों ने क्या आरोप लगाया?

प्रदर्शन में शामिल छात्रा ने आरोप लगाया कि छात्र अपनी मांगों को लेकर कुलपति से मिलने पहुंचे थे, लेकिन उन्हें विश्वविद्यालय में प्रवेश तक नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि छात्रों की मांग है कि सीनेट बजट में छात्र हितों के लिए विशेष प्रावधान किए जाएं, फीस वृद्धि पर रोक लगे और कैंपस में पुलिस की दखलंदाजी कम की जाए। छात्रों ने यह भी आरोप लगाया कि देर रात पुलिस कैंपस में प्रवेश कर छात्रों के साथ सख्ती करती है, जिससे भय का माहौल बना हुआ है। इसी मुद्दे को लेकर वे लगातार आंदोलन कर रहे हैं।

एमएलसी नीरज कुमार ने क्या कहा?

इस दौरान सीनेट की बैठक में शामिल हुए जदयू के मुख्य प्रवक्ता और विधान परिषद सदस्य नीरज कुमार को भी छात्रों के विरोध का सामना करना पड़ा। छात्रों ने उन्हें घेरकर अपनी मांगों पर जवाब मांगा। नीरज कुमार ने बाद में कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन और छात्रों के बीच संवाद की कमी स्पष्ट दिखाई दे रही है। उन्होंने बताया कि सीनेट बैठक में कुलपति से छात्रों के साथ बातचीत करने का आग्रह किया गया है। साथ ही कुलपति से शिक्षकों और कर्मचारियों के साथ वार्ता करने का अनुरोध किया गया है। नए भवन में कैंटीन का संचालन जीविका के द्वारा कराए जाने तथा विश्वविद्यालय के बजट पर भी विचार-विमर्श किया गया।

Bihar News: बिहार में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, तेजस्वी यादव बोले- जनता की जेब काट रही मोदी सरकार

हंगामा के बावजूद पटना विवि का बजट पारित 

इधर, हंगामे के बावजूद सीनेट की बैठक जारी रही और विश्वविद्यालय का बजट पारित कर दिया गया। बैठक समाप्त होने के बाद प्रॉक्टर और डीन ने प्रदर्शनकारी छात्रों से बातचीत की। अधिकारियों ने छात्रों की मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद धरने पर बैठे छात्रों को लस्सी पिलाकर प्रदर्शन समाप्त कराया गया। हालांकि, इसका भी कुछ छात्रों ने विरोध किया और कहा कि जब तक विवि के अधिकारी हमलोगों की मांगें मान नहीं लेते तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा।  

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

यूपीईएसएससी वैकेंसी:सहायक शिक्षक के 12,405 पदों पर बंपर भर्ती, डीएलएड-टीईटी वालों को मौका; आज से करें आवेदन – Upessc Recruitment 2026: Applications Open For 12,405 Assistant Teacher Posts, Check Eligibility

सवाल-जवाब:कब से लगेगा यूपीआई पर चार्ज और किसे देना होगा-किसे नहीं? हर कंफ्यूजन यहां करें दूर – Upi Payment News Rules Upi Charges Explained When Will Charges Apply And Who Will Pay Upi Ka Naya Niyam

यूपी में सपा नेता का कत्ल:कार में बैठते समय मारी गोली, धुंधली फुटेज पुलिस के लिए चुनौती; इनसे चल रहा था विवाद – Sp Leader Murdered In Prayagraj Three Bike-borne Miscreants Carried Out Crime

अभिषेक शर्मा या वैभव सूर्यवंशी:सैमसन के लिए सबसे बड़ी चुनौती कौन? मैच जिताऊ पारी के बाद ओपनर ने खुद दिया जवाब – Sanju Samson On Abhishek Sharma And Vaibhav Sooryavanshi: ‘we Are A Team’ After Ind Vs Afg 2nd T20

लॉस एंजिलिस में हादसों का कहर:जहां हुआ बस एक्सीडेंट, वहीं क्रैश हुआ हेलिकॉप्टर; दोनों हादसों में तीन की मौत – Helicopter Crashes At Same Location Where Bus Accident Occurred In Los Angeles Three Killed In Two Incidents

अमेरिका-यूरोप में रूसी विरोधियों को मारने की साजिश:एफबीआई ने खुफिया नेटवर्क का कैसे किया भंडाफोड़? – Plot To Kill Russian Dissidents In The Us And Europe: How Did The Fbi Bust The Intelligence Network?

Leave a Comment