लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

आसमान से बरस रही आग:कई राज्यों में पारा 48 डिग्री के पार; 28 मई तक चलेगी हीटवेव, छह दिन तक ऑरेंज अलर्ट – Fire Raining From The Sky: Temperatures Exceed 48 Degrees In Many States; Heatwave To Last Until May 28

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

देशभर में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। शुक्रवार को देश के कई हिस्सों में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। लगातार बढ़ती गर्मी और रात के समय भी तापमान में राहत न मिलने के कारण लोगों में हीट स्ट्रेस तेजी से बढ़ रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वी और प्रायद्वीपीय भारत के कई हिस्सों में 28 मई तक हीटवेव से लेकर गंभीर हीटवेव की स्थिति बनी रह सकती है।

टॉप- 10 गर्म शहर

 





























































शहर / क्षेत्र राज्य तापमान
बांदा उत्तर प्रदेश 48.2°C
खजुराहो मध्य प्रदेश 48.0°C
ब्रह्मपुरी विदर्भ, महाराष्ट्र 47.2°C
वर्धा महाराष्ट्र 47.1°C
नजफगढ़ दिल्ली 47.0°C
रोहतक हरियाणा 46.9°C
बठिंडा पंजाब 46.6°C
नागपुर महाराष्ट्र 46.5°C
श्रीगंगानगर राजस्थान 46.2°C
प्रयागराज उत्तर प्रदेश 46.0°C

 

28 मई तक हीटवेव की चेतावनी 

आईएमडी के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश में 22 से 28 मई के बीच गंभीर हीटवेव की स्थिति रहने की आशंका है। वहीं पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में भी अगले कई दिनों तक लू चलने का अनुमान है। राजस्थान में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है और पश्चिमी राजस्थान में 24 से 28 मई तक गंभीर हीटवेव की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा विदर्भ, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और हिमालयी राज्यों के कुछ हिस्सों में भी अलग-अलग दिनों में लू का असर देखने को मिलेगा।

दिल्ली-एनसीआर के मौसम ने ली करवट 

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, विदर्भ, ओडिशा और तेलंगाना में वॉर्म नाइट यानी बेहद गर्म रातों की भी चेतावनी दी है। विशेषज्ञों के अनुसार यह स्थिति ज्यादा खतरनाक होती है क्योंकि रात में तापमान कम न होने से शरीर को दिनभर की गर्मी से उबरने का मौका नहीं मिलता।

दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार सुबह दिल्ली और एनसीआर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए अगले दो घंटों के दौरान तेज आंधी, गरज-चमक और हल्की बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के मुताबिक कई इलाकों में धूल भरी आंधी चलने के बाद मध्यम से तेज गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

 

 

आईएमडी द्वारा जारी नाउकास्ट वार्निंग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने कहा है कि धूल भरी आंधी के बाद मौसम तेजी से बदल सकता है और कई जगहों पर दृश्यता भी प्रभावित हो सकती है।

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खुले स्थानों पर जाने से बचने, पेड़ों और कमजोर ढांचों से दूर रहने तथा बाहर रखी वस्तुओं को सुरक्षित करने को कहा गया है। आईएमडी ने लोगों से लगातार मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखने की अपील की है।

 

यूपी का हाल बेहाल

उत्तर प्रदेश इस भीषण गर्मी से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में शामिल है। बांदा देश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रयागराज में 46.6 डिग्री और वाराणसी में 45.6 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। राज्य के 10 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। बांदा प्रशासन ने लोगों को राहत देने के लिए दोपहर के समय ट्रैफिक सिग्नल बंद रखने जैसा कदम भी उठाया ताकि लोग धूप में ज्यादा देर तक खड़े न रहें।



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

यूपी में सपा नेता का कत्ल:कार में बैठते समय मारी गोली, धुंधली फुटेज पुलिस के लिए चुनौती; इनसे चल रहा था विवाद – Sp Leader Murdered In Prayagraj Three Bike-borne Miscreants Carried Out Crime

अभिषेक शर्मा या वैभव सूर्यवंशी:सैमसन के लिए सबसे बड़ी चुनौती कौन? मैच जिताऊ पारी के बाद ओपनर ने खुद दिया जवाब – Sanju Samson On Abhishek Sharma And Vaibhav Sooryavanshi: ‘we Are A Team’ After Ind Vs Afg 2nd T20

लॉस एंजिलिस में हादसों का कहर:जहां हुआ बस एक्सीडेंट, वहीं क्रैश हुआ हेलिकॉप्टर; दोनों हादसों में तीन की मौत – Helicopter Crashes At Same Location Where Bus Accident Occurred In Los Angeles Three Killed In Two Incidents

अमेरिका-यूरोप में रूसी विरोधियों को मारने की साजिश:एफबीआई ने खुफिया नेटवर्क का कैसे किया भंडाफोड़? – Plot To Kill Russian Dissidents In The Us And Europe: How Did The Fbi Bust The Intelligence Network?

द बोनस मार्केट अपडेट:शेयर बाजार में बढ़त; शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 215 अंक चढ़ा, निफ्टी 23200 के नीचे – Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News And Updates

पंजाब चुनाव 2027:वोटर दोहराएगा 2022 का बदलाव या लौटेगी विरासत, होगी व्यक्तिगत जनाधार की परीक्षा – Punjab Assembly Election 2027 Old Political Legacy New Faces

Leave a Comment