लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Iran US War: कुछ घंटों में यूएस-ईरान ड्राफ्ट डील का ऐलान, कतर से जा रही टीम, मुनीर पहुंच रहे तेहरान

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

मिडिल ईस्ट संकट को लेकर इस समय पूरी दुनिया की नजर ईरान पर टिकी हुई है, जहां अमेरिका के साथ डील फाइनल होने पर कुछ ही घंटों में फैसला हो सकता है. पाकिस्तान की मध्यस्थता से अमेरिका और ईरान के बीच संभावित समझौते का अंतिम ड्राफ्ट कुछ ही घंटों में घोषित किए जाने की उम्मीद है. बताया जा रहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच का फाइनल ड्राफ्ट समझौता तैयार हो चुका है. 

ईरान के लिए रवाना हुए आसिम मुनीर

ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी IRNA की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ईरान के लिए रवाना हो चुके हैं. मुनीर के तेहरान पहुंचने पर ड्राफ्ट समझौते को रिलीज किया जाएगा. पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने शुक्रवार को तेहरान में ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची से 24 घंटे के भीतर दूसरी बार मुलाकात की, ताकि अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध को समाप्त करने के उद्देश्य से प्रस्तावित प्रस्तावों पर विचार विमर्श किया जा सके.

इस मुद्दों पर बनी सहमति: रिपोर्ट

अल अरबिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों पक्षों ने ड्राफ्ट डील में सैन्य, नागरिक या कोनॉमिक इंफ्रास्ट्रक्चर को न बनाने, सैन्य अभियानों और मीडिया के जरिए दुश्मनी को खत्म करने का भी प्रावधान है. इसमें एक-दूसरे की सीमाओं का सम्मान करने, अंदरूनी मामलों में दखलअंदाजी बंद करने, जमीन, समुद्र और आसमान, हर जगह दोनों देशों  की कार्रवाई बंद करने पर सहमति बनी है.

इसके अलवा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों की आवाजाही पूरी फ्री करने, भविष्य में अगर मतभेद होते हैं तो उसे सुलझाने के लिए जॉइंट मॉनिटरिंग सिस्टम बनाने पर सहमति बनी है. दोनों पक्ष फिलहाल संदेशों और ड्राफ्ट दस्तावेजों का आदान-प्रदान कर रहे हैं. इससे पहले एक ईरानी अधिकारी ने अल जजीरा को बताया था कि वार्ताकार किसी समझौते पर पहुंचने के बहुत करीब हैं.

कतर ने बातचीत के लिए अपनी टीम भेजी ईरान

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि कतर ने बातचीत के लिए अपनी एक टीम को ईरान की राजधानी तेहरान भेजा है. कतर ने यह कदम अमेरिका के साथ तालमेल बिठाकर उठाया है ताकि ईरान के साथ चल रहे युद्ध को खत्म करने के लिए कोई समझौता कराया जा सके. ईरानी मीडिया के अनुसार, वहां के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई को अमेरिका के साथ होने वाली बातचीत के लिए ईरानी दल का नया प्रवक्ता नियुक्त किया गया है. यह नियुक्ति ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाघर गालिबाफ ने की है.

ये भी पढ़ें :  नॉर्थ इजरायल में तबाही, सेना पर प्रेशर और थका देने वाले युद्ध…सत्ता से बेदखली का समय, बेंजामिन नेतन्याहू की उलटी गिनती शुरु

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

असीम मुनीर को खुलेआम ललकार रहे फजलुर रहमान, कहीं दूसरे इमरान खान न बन जाएं मौलाना, जानें क्या है पूरा माजरा

Explained: ईरान जंग पर ट्रंप और नेतन्याहू फिर आमने-सामने! 78 सालों में 14 अमेरिकी राष्ट्रपति बदले, इजरायल से रिश्ते क्यों नहीं?

इजरायल को बचाने में अमेरिका ने खाली कर दिया THAAD मिसाइलों का जखीरा! ट्रंप की चेतावनी के बीच बड़ा खुलासा

Explained: ‘रेस्क्यू’ या ‘एडॉप्शन’ शब्दों की आड़ में तस्करी का बड़ा खेल! सोशल मीडिया पर 6 लाख रुपए तक कैसे बिक रहे बंदर?

‘यूएस-ईरान के बीच चुटकियों में खत्म होगी जंग’, जेफरीज ने बताया वॉर से निपटने का मेगा प्लान!

Explained: 47 साल बाद प्रोटोकॉल तोड़कर ताइवानी राष्ट्रपति से बात करेंगे ट्रंप! 1979 से दोनों देशों में सीधी बातचीत बंद, चीन को क्या दिक्कत?

Leave a Comment