लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Bihar:फिर बिहार में बड़े पैमाने पर Ias अफसरों का तबादला; सूची में राजेन्दर से सीमा तक, देखें अपडेट – Bihar Ias Officers Transfer Posting News Gad Bihar Ias Transfer News Today In Hindi Bihar Home

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

बिहार सरकार ने एक बार फिर बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ IAS अधिकारियों के पद और अतिरिक्त प्रभार में बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार राज्यपाल सचिवालय, गृह विभाग, मंत्रिमंडल सचिवालय, वित्त, राजस्व एवं भूमि सुधार समेत कई अहम विभागों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

 

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, इस फेरबदल में 1992 बैच से लेकर 2013 बैच तक के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है, जबकि कुछ को पुराने अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है। जानिए कौन अधिकारी कहां गए?

 


  • दीपक कुमार सिंह (IAS 1992), जो वर्तमान में महानिदेशक-सह-मुख्य जांच आयुक्त, सामान्य प्रशासन विभाग के पद पर कार्यरत हैं, उन्हें राज्यपाल का प्रधान सचिव बनाया गया है। साथ ही वे महानिदेशक-सह-मुख्य जांच आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी संभालते रहेंगे।

  • अरविन्द कुमार चौधरी (IAS 1995) को गृह विभाग से हटाकर अपर मुख्य सचिव, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग बनाया गया है। उन्हें बिहार राज्य संयुक्त प्रवेश परीक्षा पर्षद के परीक्षा नियंत्रक तथा बिहार कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

  • डॉ. बी. राजेन्दर (IAS 1995), जो वर्तमान में सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव हैं, उन्हें अब निगरानी विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

  • कुन्दन कुमार (IAS 2004), सचिव उद्योग विभाग, को सचिव गृह विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वे पहले से बिहार फाउंडेशन, बियाडा और आधारभूत संरचना विकास प्राधिकार की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

  • संजय कुमार सिंह (IAS 2007), सचिव वित्त विभाग, को जांच आयुक्त, सामान्य प्रशासन विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त,  कर दिया गया है।

  • सीमा त्रिपाठी (IAS 2009), सचिव बिहार मानवाधिकार आयोग, पटना, को सचिव राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

  • निलेश रामचंद्र देवरे (IAS 2011), विशेष सचिव सिविल विमानन विभाग, को बिहार राज्य आवास बोर्ड का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।

  • इनायत खान (IAS 2012), प्रबंध निदेशक बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड, को विशेष सचिव राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

  • अरविन्द कुमार वर्मा (IAS 2012), विशेष सचिव मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, को विशेष सचिव उद्योग विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

  • राजीव कुमार श्रीवास्तव (IAS 2013), जो अब तक बिहार राज्य आवास बोर्ड के प्रबंध निदेशक थे, उन्हें अपर सचिव वित्त विभाग बनाया गया है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Uttarakhand:cm धामी बोले- देवभूमि में सड़कों पर नमाज की इजाजत नहीं, चारधाम यात्रियों को न हो कोई परेशानी – Cm Dhami Said Offering Namaz On Roads Is Not Permitted In Chardham Pilgrims Not Face Any Inconvenience

जब माैत के सन्नाटे में समाई थी जिंदगी:32 फुट की गहराई से निकला 26 साल पुराना राज, स्कूल ड्रेस से बड़ा खुलासा – Van Found After 26 Years After In Bhakra Canal In Ropar

Ipl 2026:धोनी के नाम पर Csk ने किया स्कैम! श्रीकांत ने फ्रेंचाइजी पर धोखा देकर टिकट बेचने का क्यों लगाया आरोप – Ms Dhoni Scam? Kris Srikkanth Accuses Chennai Super Kings Of Misleading Fans To Sell Tickets Ipl 2026

Liquor Ban In Bihar:सचिवालय के बाद अब सीएम हाउस के पास मिली प्रतिबंधित बोतलें, विपक्ष ने कहा-खोल दीजिए शराब – Liquor Ban In Bihar Liquor Bottles Recovered Near Cm House Five Deshratna Marg Patna Bihar Police Bihar News

विश्वकप से पहले कंगाली में पाकिस्तान हॉकी टीम:खिलाड़ियों को नहीं मिल रहा पैसा, 1000 रुपये भत्ते पर मचा बवाल – Pakistan Hockey Players Complain About Pending Dues, Daily Allowance Ahead Of Wc Know Details

Delhi Hc:विनेश फोगाट को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, अयोग्य घोषित करने के फैसले पर कोर्ट ने Wfi को फटकारा – Hc Pulls Up Wfi Over Decision To Declare Vinesh Phogat Ineligible

Leave a Comment