लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

चंकी पांडे की छोटी बेटी रायसा पांडे ने न्यूयॉर्क से पूरी की ग्रेजुएशन, पिता ने शेयर कीं तस्वीरें

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


अभिनेत्री अनन्या पांडे की बहन और चंकी पांडे की छोटी बेटी रायसा पांडे ने अमेरिका के न्यूयॉर्क की एक प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरी की है. गुरुवार को अभिनेता चंकी पांडे ने बेटी के लिए खास नोट लिखा.

चंकी पांडे ने बेटी रायसा की ग्रैजुएशन फोटोज शेयर की
अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर बेटी के साथ तस्वीरें पोस्ट कीं. इन तस्वीरों में ग्रैजुएशन सेरेमनी की तस्वीरें शामिल हैं. शुरुआती कुछ तस्वीरों में, चंकी रायसा को प्यार से गले लगाते नजर आ रहे हैं, जबकि एक तस्वीर में रायसा ग्रेजुएशन की ड्रेस पहने अपनी डिग्री लिए नजर आ रही हैं और अन्य तस्वीरों में रायसा परिवार संग नजर आ रही हैं.

चंकी ने बेटी के लिए लिखा, ‘रायसा पांडे अब ग्रेजुएट हो गई हैं. मेरी प्यारी बेटी, तुम्हें ढेर सारी बधाई’ तुम्हारी मेहनत और सफलता पर हमें बेहद गर्व है. तुम्हारा आगे का करियर हमेशा उज्ज्वल और खूबसूरत रहे, यही शुभकामनाएं.’

ये भी देखें – Chand Mera Dil BO Day 1 Prediction: चांद मेरा दिल पहले दिन बॉक्स ऑफिस करेगी कमाल, बनेगी 2026 की बड़ी रोमांटिक ओपनर!

सेलेब्स ने दी बधाई
चंकी के इस पोस्ट को उनके करीबियों और प्रशंसकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है. मनोरंजन जगत के कई सेलेब्स ने कमेंट सेक्शन में कमेंट कर बधाईयां दी. निर्देशक फराह खान ने लिखा, ‘तुम्हारी सारी मेहनत रंग लाई, चंक्स तुम्हें ढेर सारी बधाई.’ अभिनेता रजत बेदी ने लिखा, ‘बधाई हो.’ वहीं फैशन डिजाइनर सीमा किरण सजदेह ने लिखा, ‘बधाई हो रायसा.’

चंकी पांडे की बेटी रायसा पांडे ने न्यूयॉर्क के प्रतिष्ठित टिस्च स्कूल ऑफ द आर्ट से अपनी पढ़ाई पूरी की है. चंकी से पहले अभिनेत्री अनन्या पांडे ने भी बहन के लिए खास पोस्ट किया था.

ये भी देखें – Bhool Bhulaiyaa 2 Anees Bazmee: ‘भूल भुलैया 2’ के पूरे हुए 4 साल, निर्देशक अनीस बज्मी ने जताया आभार

रायसा पांडे की उपलब्धियां
रायसा एक ऐसे परिवार से ताल्लुक रखती हैं, जो कला के क्षेत्र में योगदान देता आ रहा है. जाहिर है कि रायसा में खूबियां होना स्वभाविक है. वे एक बेहतरीन गायिका भी हैं. इसके अलावा उन्होंने कई बड़े प्रोडक्शन हाउस में इंटर्नशिप की है, जिनमें रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट, एक्सेल एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी फिल्म्स शामिल हैं.

रायसा रियलिटी शो ‘द फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइब्स’ में भी दिखाई दे चुकी हैं. इसके साथ ही वे पेरिस में होने वाले मशहूर ‘ले बाल’ फैशन इवेंट में भी अपने स्टाइलिश अंदाज से सुर्खियां बटोर चुकी हैं.



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The Odyssey BO Collection Day 1:’द ओडिसी’ की भारत में दमदार शुरुआत, आते ही लूटा बॉक्स ऑफिस, बनी साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड ओपनिंग फिल्म

Friday Box Office Collection: फ्राइडे को ‘द ओडिसी’ ने ‘धमाल 4’ की कर दी छुट्टी! चौपट हुई ‘अल्फा’ से ‘वेलकम टू द जंगल’, जानें- कलेक्शन

‘बंटवारा 1947’ से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!

Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी ‘देऊल बंद 2’ हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन

Rajesh Khanna Death Anniversary: 55 साल बाद भी नहीं टूटा राजेश खन्ना का ये रिकॉर्ड, लगातार 3 साल तक किया था बॉक्स ऑफिस पर राज

आमिर खान की तीसरी शादी से नाराज लॉरेंस बिश्नोई गैंग, एक्टर को दी धमकी, लिखा- ‘सांसें दबा लेंगे,’ जांच में जुटी पुलिस

Leave a Comment