लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

चीन पर शिकंजा कसने की तैयारी:अमेरिका में नया बिल पेश, ड्रैगन के सैन्य नेटवर्क पर लगाना चाहता है प्रतिबंध – Preparations To Tighten The Screws On China: New Bill Introduced In America

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिका में चीन के खिलाफ सख्त रुख अपनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। दो वरिष्ठ रिपब्लिकन सांसदों ने चीन के सैन्य-औद्योगिक नेटवर्क से जुड़े व्यक्तियों और संस्थाओं पर तेजी से प्रतिबंध लगाने के उद्देश्य से नया विधेयक पेश किया है। सांसदों का कहना है कि अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा मानी जाने वाली चीनी संस्थाओं के खिलाफ कार्रवाई में अब और देरी नहीं की जा सकती।

रिपब्लिकन सीनेटर रिक स्कॉट और प्रतिनिधि एलिस स्टेफानिक ने ‘सीसीपी सैंक्शंस शॉट क्लॉक एक्ट’ नाम का विधेयक पेश किया है। इस प्रस्तावित कानून के तहत अमेरिकी ट्रेजरी विभाग को उन चीनी व्यक्तियों और कंपनियों के खिलाफ एक साल के भीतर कार्रवाई करनी होगी, जिन्हें अमेरिकी सरकार सुरक्षा के लिए खतरा मानती है।

विधेयक का उद्देश्य वित्त वर्ष 2026 के राष्ट्रीय रक्षा प्राधिकरण अधिनियम में संशोधन करना है। इसके तहत एक निश्चित समय सीमा तय की जाएगी, जिसके भीतर संदिग्ध चीनी संस्थाओं को ट्रेजरी विभाग की ‘नॉन-एसडीएन चीनी सैन्य-औद्योगिक कॉम्प्लेक्स कंपनियों की सूची’ में शामिल करना अनिवार्य होगा।

मौजूदा कानून के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति हर दो साल में ऐसी रिपोर्ट पेश करते हैं, जिसमें उन चीनी व्यक्तियों और संस्थाओं की पहचान की जाती है, जिन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए जोखिम माना जाता है। हालांकि, अभी ट्रेजरी विभाग के लिए इन संस्थाओं पर कार्रवाई या सूची अपडेट करने की कोई तय समय सीमा नहीं है। नया विधेयक इसी व्यवस्था को बदलने का प्रयास करता है।

प्रस्तावित कानून के मुताबिक, राष्ट्रपति की रिपोर्ट पेश होने के एक साल के भीतर ट्रेजरी सचिव को संबंधित विदेशी नागरिकों और संस्थाओं को प्रतिबंध सूची में शामिल करना होगा और संशोधित सूची को फेडरल रजिस्टर में प्रकाशित करना होगा।

सीनेटर रिक स्कॉट ने कहा कि जैसे ही किसी संस्था की पहचान अमेरिकी सुरक्षा के लिए खतरे के रूप में होती है, उसके खिलाफ तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के सैन्य हितों के लिए काम करने वाले किसी भी व्यक्ति या संस्था को अमेरिका में कारोबार करने की अनुमति नहीं मिलनी चाहिए। कम्युनिस्ट चीन हमारा दुश्मन है और अब उसी के अनुरूप सख्त कदम उठाने का समय आ गया है।

वहीं, एलिस स्टेफानिक ने कहा कि यह विधेयक चीन के सैन्य विस्तार से जुड़ी कंपनियों पर अमेरिका की आर्थिक निर्भरता कम करने की व्यापक रणनीति का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि यह कानून सुनिश्चित करेगा कि ट्रेजरी विभाग अब चीन के दुर्भावनापूर्ण प्रभाव और सैन्य विस्तार से जुड़ी संस्थाओं के खिलाफ कार्रवाई में देरी न कर सके।

स्टेफानिक ने कहा कि पिछले वर्ष कांग्रेस ने प्रशासन से उन चीनी कंपनियों की रिपोर्ट मांगी थी, जो कड़े प्रतिबंधों के दायरे में आ सकती हैं। ‘सीसीपी सैंक्शंस शॉट क्लॉक एक्ट’ यह सुनिश्चित करेगा कि अमेरिका राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े खतरों पर तेजी से जवाब दे सके और संदिग्ध कंपनियों पर जल्द प्रतिबंध लगाए जा सकें।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

द बोनस मार्केट अपडेट:शेयर बाजार में बढ़त; शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 215 अंक चढ़ा, निफ्टी 23200 के नीचे – Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News And Updates

पंजाब चुनाव 2027:वोटर दोहराएगा 2022 का बदलाव या लौटेगी विरासत, होगी व्यक्तिगत जनाधार की परीक्षा – Punjab Assembly Election 2027 Old Political Legacy New Faces

साउथ Vs बॉलीवुड:कैसे हिंदी सिनेमा ने 1000 करोड़ क्लब में किया टॉप? समझें ‘बाहुबली 2’ से ‘धुरंधर 2’ तक का सफर – 1000 Crore Club Bollywood And South Have 5 Films Each Yet Bollywood Leads Know How Dhurandhar 2 Dangal Bahubal

एक्सप्लेनर:क्या फ्री यूपीआई का दौर अब खत्म हुआ? 0.4% एमडीआर का आपकी जेब पर कितना होगा असर – Explainer What Is Mdr And How It Impacted Common People Pocket Free Upi Time Gone

सियासत:भाजपा में असमंजस, बढ़ रही बागी तृणमूल सांसदों की बेचैनी; क्या पार्टी की बंगाल इकाई का विरोध बना कारण? – Politics Bjp Confusion Rebel Trinamool Mps Discontent West Bengal Unit Opposition

एच-1बी वीजा पर सख्ती:वेंस बोले- अमेरिकियों की नौकरियां नहीं छिनेंगी; काम के लिए देने होंगे एक करोड़ रुपये – Crackdown On H-1b Visas: Vance Says Americans’ Jobs Won’t Be Taken Away; One Crore Rupees To Be Paid For Work.

Leave a Comment