लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

दिग्गज ज्वाला गुट्टा ने खोली भारतीय बैडमिंटन की पोल:बोलीं- सब समझौता कर रहे हैं, पर कोई बोलने को तैयार नहीं – Jwala Gutta Explodes At Indian Badminton System, Says ‘everyone Is Adjusting And Compromising’

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

भारतीय बैडमिंटन की पूर्व स्टार खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा ने एक बार फिर भारतीय खेल व्यवस्था पर खुलकर हमला बोला है। अपने बेबाक अंदाज के लिए पहचानी जाने वाली ज्वाला ने कहा कि भारतीय बैडमिंटन में चुप्पी और समझौते की संस्कृति बढ़ती जा रही है, जो खेल के भविष्य के लिए बेहद खतरनाक है।

न्यूज एजेंसी आईएएनएस को दिए एक इंटरव्यू में ज्वाला ने खिलाड़ियों, पूर्व खिलाड़ियों और बैडमिंटन संघों की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि सिस्टम की कमियों के बावजूद कोई खुलकर बोलना नहीं चाहता।

उन्होंने कहा, ‘कोई कुछ नहीं बोल रहा। हर कोई एडजस्ट कर रहा है, समझौता कर रहा है। यहां तक कि एसोसिएशन भी। सबसे खराब बात यह है कि जो पूर्व खिलाड़ी अब संघ में जा रहे हैं, उन्हें भी यह बुरा नहीं लगता कि हमारे पास बेंच स्ट्रेंथ ही नहीं है।’




Jwala Gutta Explodes At Indian Badminton System, Says ‘Everyone Is Adjusting And Compromising’

ज्वाला गुट्टा
– फोटो : ANI


चीन का उदाहरण देकर भारत की कमी गिनाई

ज्वाला गुट्टा ने भारतीय बैडमिंटन की तुलना चीन से करते हुए कहा कि वहां किसी खिलाड़ी के चोटिल होने पर तुरंत दूसरा विश्वस्तरीय खिलाड़ी तैयार मिल जाता है, जबकि भारत में ऐसी स्थिति नहीं है। उन्होंने कहा, ‘चीन को देखिए। अगर उनका एक वर्ल्ड चैंपियन चोटिल हो जाए तो दूसरा खिलाड़ी तैयार रहता है। वह एक-दो टूर्नामेंट खेलकर खुद वर्ल्ड चैंपियन बन जाता है। इसे बेंच स्ट्रेंथ कहते हैं और हमारे पास यही नहीं है।’

उनके मुताबिक भारत में जमीनी स्तर पर खिलाड़ियों को पर्याप्त अवसर और सही समर्थन नहीं मिल पाता, जिसकी वजह से नई प्रतिभाएं लगातार सामने नहीं आ पा रही हैं।

‘प्रभाव नहीं है, इसलिए CSR फंड नहीं मिलता’

ज्वाला ने अपनी अकादमी चलाने के अनुभव भी साझा किए। उन्होंने कहा कि हैदराबाद में गैर-लाभकारी अकादमी शुरू करने के बावजूद उन्हें आर्थिक मदद जुटाने में काफी संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा, ‘मैंने भी एक अकादमी खोली है और मुझे पता है कि डोनेशन हासिल करने में कितनी परेशानी होती है। यह पूरी तरह गैर-लाभकारी संस्था है, लेकिन मुझे CSR फंड नहीं मिल रहा क्योंकि मैं उतनी प्रभावशाली नहीं हूं और मेरे रिश्ते दूसरों जैसे नहीं हैं।’ ज्वाला ने इशारों में यह भी कहा कि खेलों में कई बार प्रतिभा से ज्यादा पहचान और संपर्क मायने रखते हैं।


Jwala Gutta Explodes At Indian Badminton System, Says ‘Everyone Is Adjusting And Compromising’

ज्वाला गुट्टा
– फोटो : ANI


‘मैं सच बोलती हूं, इसलिए सिस्टम मुझे पसंद नहीं करता’

पूर्व कॉमनवेल्थ गेम्स स्वर्ण पदक विजेता ज्वाला गुट्टा ने कहा कि उनका बेबाक रवैया ही उनके खिलाफ चला गया। उन्होंने कहा, ‘क्योंकि मैं खुलकर अपनी बात कहती हूं, इसलिए सिस्टम मुझे पसंद नहीं करता। जो लोग अभी खेलों को चला रहे हैं, चाहे बैडमिंटन हो या कोई और क्षेत्र, वे मुझे पसंद नहीं करते।’ ज्वाला ने अपने करियर के दौरान बैडमिंटन अधिकारियों के साथ हुए विवादों को भी याद किया। उन्होंने कहा कि उनकी लड़ाई कभी निजी फायदे के लिए नहीं थी, बल्कि खेलने के अधिकार के लिए थी। उन्होंने कहा, ‘मैंने कभी अपने लिए व्यक्तिगत तौर पर कुछ नहीं मांगा। मैं हाई कोर्ट सिर्फ खेलने के अधिकार के लिए गई थी क्योंकि कोई मुझे खेलने से रोकना चाहता था।’

‘जूनियर खिलाड़ियों को मदद मिली, मैं खुद खर्च उठाती रही’

ज्वाला ने दावा किया कि राष्ट्रीय चैंपियन और विश्व नंबर-5 होने के बावजूद उन्हें कई अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट अपने खर्च पर खेलने पड़े। उन्होंने कहा, ‘मैं 2007, 2008 और 2009 में राष्ट्रीय चैंपियन थी, लेकिन फिर भी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट अपने पैसों से खेलती थी। मेरे जूनियर खिलाड़ियों को भारतीय टीम के साथ भेजा जाता था और वे क्वालीफाइंग राउंड में हार जाते थे, जबकि मैं टूर्नामेंट जीतती थी।’ उनके अनुसार यह अनुभव बेहद निराशाजनक था और इससे उन्हें सिस्टम की वास्तविकता समझ आई।


Jwala Gutta Explodes At Indian Badminton System, Says ‘Everyone Is Adjusting And Compromising’

ज्वाला गुट्टा
– फोटो : ANI


मुश्किल वक्त में खिलाड़ियों की चुप्पी पर नाराजगी

ज्वाला गुट्टा ने कहा कि जब खिलाड़ी मुश्किल में होते हैं तो वे चाहते हैं कि कोई उनके लिए आवाज उठाए, लेकिन जब वह खुद संघर्ष कर रही थीं तब किसी खिलाड़ी ने उनका समर्थन नहीं किया। उन्होंने कहा, ‘जब खिलाड़ी परेशानी में होते हैं तो चाहते हैं कि कोई उनके लिए बोले। लेकिन जब मैं मुश्किल में थी, तब एक भी खिलाड़ी ने मेरे लिए आवाज नहीं उठाई।’

सात्विक के बयान का भी किया समर्थन

ज्वाला की यह प्रतिक्रिया हाल ही में भारतीय डबल्स स्टार सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी के बयान के बाद आई है। सात्विक ने हाल में कहा था कि भारतीय खिलाड़ियों की उपलब्धियों को वह पहचान नहीं मिलती जिसकी वे हकदार हैं। इस पर ज्वाला ने कहा, ‘अब देखिए, सात्विक ने क्या कहा? उसने कहा कि कोई हमारी तरफ देखता ही नहीं। लेकिन लोग क्यों देखेंगे? आप लोग कुछ बोलते ही नहीं।’ उन्होंने कहा कि जो खिलाड़ी सफलता और पहचान हासिल कर चुके हैं, उनकी जिम्मेदारी बनती है कि वे अगली पीढ़ी और देश के बैडमिंटन के लिए आवाज उठाएं।


Jwala Gutta Explodes At Indian Badminton System, Says ‘Everyone Is Adjusting And Compromising’

ज्वाला गुट्टा
– फोटो : ANI


‘सिर्फ खेल तक सीमित मत रहिए’

ज्वाला का मानना है कि कई खिलाड़ी खेल से बाहर अपनी अलग पहचान नहीं बना पाते क्योंकि वे सार्वजनिक तौर पर अपनी राय रखने से बचते हैं। उन्होंने कहा, ‘जब आप बैडमिंटन छोड़ देंगे तो लोग आपके बारे में बात करना बंद कर देंगे, क्योंकि आपने कभी कुछ कहा ही नहीं। आपने बैडमिंटन के अलावा किसी मुद्दे पर अपनी राय नहीं रखी।’

परिवार को दिया संघर्ष का श्रेय

अपने संघर्ष और बेबाकी के पीछे ज्वाला ने अपने परिवार को सबसे बड़ा सहारा बताया। उन्होंने कहा, ‘मैं खुद को खुशकिस्मत मानती हूं कि मुझे ऐसा परिवार मिला जिसने हमेशा मेरा साथ दिया। मेरे परिवार ने मेरा समर्थन किया, इसलिए मैं संघ के खिलाफ लड़ पाई।’ अंत में उन्होंने समाज में जिम्मेदारी और विशेषाधिकार को लेकर बड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा, ‘अगर विशेषाधिकार प्राप्त लोग उन लोगों के लिए नहीं बोलेंगे जो उतने विशेषाधिकार प्राप्त नहीं हैं, तो हमारे देश का क्या होगा?’


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Imd की चेतावनी:गुजरात के छह जिलों में रेड अलर्ट, अगले कुछ घंटे आंधी-बारिश का खतरा, जानें अपने राज्य का हाल – Red Alert For Six Districts In Gujarat  threat Of Thunderstorms And Rain In Several States Over Next Few Hours

Cwg 2026 Day 3:तीसरे दिन भारत को नहीं मिला कोई पदक, लॉन बॉल में मिली सफलता; मुक्केबाज सचिन सिवाच अगले दौर में – Commonwealth Games 2026 Day 3 Highlights: Basketball Boxing Bowls And Para Bowls Swimming Results Updates

Challans:एक स्कूटर, 249 चालान और ₹3.69 लाख का जुर्माना! सामने आई ट्रैफिक चालान सिस्टम की चौंकाने वाली कहानी – 249 Traffic Challans Worth ₹3.69 Lakh Issued To One Scooter Raise Questions Over Traffic Fine System

Greater Noida:प्राधिकरण की कथित लापरवाही ने ली छह वर्षीय मासूम की जान, 15 फीट गहरे गड्ढे में डूबने से मौत – Greater Noida: Child Dies After Drowning In 15-foot-deep Pit.

Anahat New Squash Champion:भारत की अनाहत सिंह जूनियर स्क्वैश विश्व चैंपियन, खिताब जीतने वाली पहली भारतीय बनीं – Anahat New Squash Champion Young Girl Becomes Junior Squash World Champion First Indian To Win Title Know

‘भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए पद से पहले देश’:प्रधान के इस्तीफे पर बोले गृह मंत्री अमित शाह; और क्या कहा? – For Bjp Workers Country Comes Before Post Home Minister Amit Shah On Dharmendra Pradhan Resignation

Leave a Comment