लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

नौतपा के दौरान इन लोगों को होता है हीट स्ट्रोक और लू लगने का ज्यादा खतरा, भूलकर भी न करें ये लापरवाही

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Nautapa Awareness: गर्मियों के सबसे तेज और गर्म दिनों को नौतपा कहा जाता है. इस साल यह 25 मई से शुरू होकर 2 जून तक रहने वाली है. इस दौरान सूर्य की जो किरणें होती हैं वे काफी तेज हो जाती हैं और सीधे धरती की सतह से टकराती है. यह एक सबसे बड़ी वजह है कि इस दौरान कई जगहों का तापमान काफी ज्याद बढ़ जाता है. अगर आप नौतपा के दौरान अपनी सेहत का ख्याल सही से नहीं रखते हैं तो आपको थकावट, हद से ज्यादा पसीना आना और डिहाइड्रेशन जैसी प्रॉब्लम्स भी हो सकती है. इसके अलावा कुछ लोगों को लू लग सकती है या फिर बार-बार चक्कर आना, कमजोरी और सिरदर्द जैसी दिक्कतें भी हो सकती हैं. यह एक बड़ी वजह है कि नौतपा के दौरान आपको अपनी और अपने परिवार की सेहत का ख्याल बेहतर तरीके से रखने की कोशिश करनी चाहिए. आज इस आर्टिकल में हम आपको उन लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके लिए नौतपा के ये 9 दिन बाकी सभी लोगों से ज्यादा खतरनाक साबित हो सकते हैं. तो चलिए जानते हैं कि लोगों के लिए ये 9 दिन ज्यादा खतरनाक हो सकते हैं.

बुजुर्ग लोग क्यों होते हैं ज्यादा खतरे में?

नौतपा के इन 9 दिनों में सेहत बिगड़ने का सबसे ज्यादा खतरा बुजुर्गों को होता है. जैसे-जैसे उम्र बढ़ती जाती है वैसे-वैसे हमारे शरीर को गर्मी सहने की कैपिसिटी कम भी होती चली जाती है. इस वजह से कई बार ऐसा भी होता है कि बुजुर्गों के शरीर में पानी की कमी जल्दी और बार-बार होने लगती है. इसके अलावा शरीर से पसीना निकलने का जो प्रोसेस होता है वह भी कमजोर पड़ने लगता है. अगर आपके घर पर बड़े-बुजुर्ग हैं तो आपको उनका ख्याल रखना शुरू कर देना चाहिए. नौतपा के दौरान उन्हें हीट स्ट्रोक या फिर चक्कर आने जैसी समस्याएं और भी जल्दी हो सकती हैं. नौतपा के दौरान बड़े-बुजुर्गों को ठंडे कमरे में रखें और उन्हें पानी भी पिलाते रहें.

छोटे बच्चे भी होते हैं सेंसिटिव

छोटे बच्चों का शरीर पूरी तरह से डेवलप नहीं होता है. यह एक बड़ी वजह है कि वे बढ़ती हुई गर्मी को सही तरीके से सह नहीं पाते हैं. छोटे बच्चे काफी जल्दी और आसानी से डिहाइड्रेटेड होते हैं और उन्हें लू लगने का खतरा भी बाकी सभी से ज्यादा रहता है. अगर आपके घर पर छोटे बच्चे हैं तो नौतपा के दौरान उन्हें दोपहर के समय घर से बाहर बिलकुल भी न निकलने दें. इसके अलावा उन्हें हर थोड़ी देर में पानी, जूस या फिर इस तरह की लिक्विड ड्रिंक पिलाते रहना चाहिए.

गर्भवती महिलाएं और उनकी सावधानी

गर्भवती महिलाओं के लिए भी नौतपा के ये 9 दिन काफी सेंसिटिव साबित हो सकते हैं. इन दिनों में उनके शरीर में पानी की जरूरत दूसरे दिनों की तुलना में और भी ज्यादा होती है. अगर वे पानी सही से नहीं पीती हैं तो उनके कमजोरी महसूस हो सकती है. अगर आप गर्भवती हैं तो आपको ज्यादा धूप में भी घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए. अगर आप घर से बाहर निकलती हैं तो आपको धूप में रहने की वजह से चक्कर आना, ज्यादा थकावट महसूस होना और डिहाइड्रेशन जैसी प्रॉब्लम्स हो सकती है. नौतपा के दिनों में गर्भवती महिलाओं को ठंडे कमरे में रहना चाहिए और काफी लाइट और न्यूट्रिशियस डाइट भी लेना चाहिए.

बीमार और कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग

अगर आप पहले से ही किसी बीमारी जैसे कि डाइबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर या फिर हार्ट से जुड़ी बीमारियों से जूझ रहे हैं, तो नौतपा के ये 9 दिन और भी ज्यादा खतरनाक साबित हो सकते हैं. इन बीमारियों की वजह से आपका शरीर पहले से ही काफी कमजोर हो चुका होता है और तेज गर्मी की वजह से ये लक्षण और भी ज्यादा बढ़ सकते हैं. अपने डॉक्टर से सलाह लें और उसके अनुसार ही एक डेली रूटीन सेट करें. इसके अलावा आपको जितना हो सके घर के अंदर से समय बिताने की कोशिश भी करनी चाहिए.

मजदूर और बाहर काम करने वाले लोग

जो लोग बाहर धूप में लंबे समय तक काम करते रहते हैं, जैसे कि मजदूर, ट्रैफिक पुलिस, फल और सब्जियां बेचने वाले या फिर खेतों में काम करने वाले, नौतपा के दौरान उन्हें भी अपनी सेहत का ज्यादा ख्याल रखना शुरू कर देना चाहिए. आने वाले ये 9 दिन उनकी सेहत के लिए भी खतरनाक साबित हो सकते हैं. जब आप लगातार तेज धूप में रहते हैं तो आपके शरीर का टेम्परेचर बढ़ जाता है जिसकी वजह से आपको हीट स्ट्रोक का भी खतरा रहने लगता है. जो लोग बाहर काम करते हैं उन्हें बीच-बीचे में आराम करने के लिए समय निकालना चाहिए और साथ ही ढेर सारा पानी भी पीते रहना चाहिए.

ये भी पढ़ें: आने वाले हैं साल के 9 सबसे गर्म दिन, लू और हीट स्ट्रोक से बचने के लिए जरूर अपनाएं ये खास उपाय

The post नौतपा के दौरान इन लोगों को होता है हीट स्ट्रोक और लू लगने का ज्यादा खतरा, भूलकर भी न करें ये लापरवाही appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हेयर फॉल और डैंड्रफ से हैं परेशान? बालों की कई समस्याओं से राहत दिला सकती है छाछ, जान लें इस्तेमाल करने का सही तरीका

शाम की भूख का हेल्दी इलाज, सिर्फ 10 मिनट में बनाएं सूजी वेजिटेबल चीला, स्वाद ऐसा कि बच्चे चट कर जाएंगे पूरी प्लेट

दूसरों को आपकी कीमत आपके दूर जाने के बाद ही क्यों समझ आती है? जानें इसके पीछे का कड़वा सच

क्या बनते-बनते बिगड़ जाते हैं आपके भी काम? वास्तु शास्त्र से जानें इसे ठीक करने के अचूक उपाय

क्या सुबह उठते ही चाय पीते हैं आप? छोटी सी आदत बना सकती है आपकी स्किन को बेजान, जान लें इसके नुकसान

कहीं आप भी तो नहीं पाल रहे साइलेंट किलर? सिर्फ कुछ आदतें बदलकर ऐसे कंट्रोल करें अपना ब्लड प्रेशर

Leave a Comment